IND vs USA U19 Highlights: USA के खिलाफ हेनिल पटेल का पंजा, भारत ने 6 विकेट से दी मात

IND Under 19 vs USA U19: टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेहतरीन गेंदबाजी के चलते भारत ने अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में केवल 107 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। भारत ने यूएसए को 6 विकेट से मात दी है। हेनिल पटेल बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में सिर्फ 16 रन देकर पांच विकेट झटके

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 9:56 PM
Story continues below Advertisement
इस मुकाबले में हेनिल पटेल बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में सिर्फ 16 रन देकर पांच विकेट झटके

आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत अंडर‑19 और संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर‑19 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 15 जनवरी को बुलावायो में आयोजित किया गया। पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से मात दी है। इस मुकाबले में हेनिल पटेल बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में सिर्फ 16 रन देकर पांच विकेट झटके। टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए ये फैसला पूरी तरह सही साबित किया और USA के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह तोड़ दिया। बेहतरीन गेंदबाजी के चलते अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में केवल 107 रन पर सिमट गई।

भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। भारत ने यूएसए को 6 विकेट से मात दी है। भारत अंडर-19 टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप B का हिस्सा है, जिसमें बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड भी शामिल हैं।

कैसी की भारत की पारी


बारिश होने की वजह से मैच रुकने के बाद भारत को नया टारगेट मिला और डीएलएस नियम के तहत 37 ओवर में 96 रन बनाने थे। उस वक्त भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए थे। खेल शुरू होते ही अमेरिकी गेंदबाज ऋत्विक अप्पिडी ने वैभव सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। बारिश की वजह से खेल एक बार फिर रोकना पड़ा। उस वक्त भारत को 46 ओवर में सिर्फ 87 रन बनाने थे, लेकिन बारिश की लंबी रुकावट के बाद डीएलएस नियम के तहत लक्ष्य में बदलाव कर दिया गया। खेल फिर शुरू होते ही कप्तान म्हात्रे 19 रन बनाकर आउट हुए, वेदांत त्रिवेदी सिर्फ 2 रन ही बना सके। इसके बाद उपकप्तान विहान मल्होत्रा भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिज्ञान कुंडू ने संभलकर बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत ने यह मैच 118 गेंद पहले ही जीत लिया।

कैसी थी USA की पारी

मैच की शुरुआत से ही हेनिल पटेल ने USA पर दबाव बना दिया। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने अमरिंदर गिल को सिर्फ 1 रन पर आउट कराया। इसके बाद दीपेश देवेंद्रन ने साहिल गर्ग (16) को थर्ड मैन पर हेनिल के हाथों कैच कराया, जिससे नौ ओवर में USA का स्कोर 29 रन पर दो विकेट हो गया। हेनिल यहीं नहीं रुके और एक ही ओवर में दो विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। उन्होंने कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को बिना खाता खोले आउट किया और उसी ओवर में विकेटकीपर अर्जुन महेश (16) को भी पवेलियन भेज दिया, जिससे USA की टीम 35 रन पर चार विकेट गंवा बैठी।

हेनिल पटेल की बेहतरीन गेंदबाजी

इसके बाद हेनिल पटेल ने महेश को थर्ड मैन पर कैच लेकर अपना तीसरा विकेट पूरा किया, जिसके बाद USA की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई। लेग स्पिनर खिलन पटेल ने आते ही अमोघ अरेपल्ली 3 रन पर आउट कर दिया, जिससे 16वें ओवर में USA का स्कोर 39 रन पर 5 विकेट हो गया। इसके बाद नीतीश सुदिनी ने 52 गेंदों में 36 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया। उन्होंने अदनीत झांब के साथ छठे विकेट के लिए 30 रन जोड़े। हालांकि हेनिल ने दोबारा गेंदबाजी में लौटकर मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया। उन्होंने सबरीश प्रसाद को 7 रन पर और ऋषभ शिंपी को बिना खाता खोले आउट कर अपने पांच विकेट पूरे किए। उनकी शानदार गेंदबाजी के सामने USA की पूरी टीम 35.2 ओवर में सिमट गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।