Get App

IND vs USA U19 Highlights: USA के खिलाफ हेनिल पटेल का पंजा, भारत ने 6 विकेट से दी मात

IND Under 19 vs USA U19: टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेहतरीन गेंदबाजी के चलते भारत ने अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में केवल 107 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। भारत ने यूएसए को 6 विकेट से मात दी है। हेनिल पटेल बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में सिर्फ 16 रन देकर पांच विकेट झटके

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2026 पर 9:56 PM
IND vs USA U19 Highlights: USA के खिलाफ हेनिल पटेल का पंजा, भारत ने 6 विकेट से दी मात
इस मुकाबले में हेनिल पटेल बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में सिर्फ 16 रन देकर पांच विकेट झटके

आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत अंडर‑19 और संयुक्त राज्य अमेरिका अंडर‑19 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 15 जनवरी को बुलावायो में आयोजित किया गया। पहले मुकाबले में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को डीएलएस नियम के तहत 6 विकेट से मात दी है। इस मुकाबले में हेनिल पटेल बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में सिर्फ 16 रन देकर पांच विकेट झटके। टॉस जीतकर भारत ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए ये फैसला पूरी तरह सही साबित किया और USA के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह तोड़ दिया। बेहतरीन गेंदबाजी के चलते अमेरिकी टीम 35.2 ओवर में केवल 107 रन पर सिमट गई।

भारतीय टीम ने 17.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाए। भारत ने यूएसए को 6 विकेट से मात दी है। भारत अंडर-19 टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप B का हिस्सा है, जिसमें बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड भी शामिल हैं।

कैसी की भारत की पारी

बारिश होने की वजह से मैच रुकने के बाद भारत को नया टारगेट मिला और डीएलएस नियम के तहत 37 ओवर में 96 रन बनाने थे। उस वक्त भारत ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए थे। खेल शुरू होते ही अमेरिकी गेंदबाज ऋत्विक अप्पिडी ने वैभव सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। बारिश की वजह से खेल एक बार फिर रोकना पड़ा। उस वक्त भारत को 46 ओवर में सिर्फ 87 रन बनाने थे, लेकिन बारिश की लंबी रुकावट के बाद डीएलएस नियम के तहत लक्ष्य में बदलाव कर दिया गया। खेल फिर शुरू होते ही कप्तान म्हात्रे 19 रन बनाकर आउट हुए, वेदांत त्रिवेदी सिर्फ 2 रन ही बना सके। इसके बाद उपकप्तान विहान मल्होत्रा भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिज्ञान कुंडू ने संभलकर बल्लेबाजी की और 41 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। भारत ने यह मैच 118 गेंद पहले ही जीत लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें