IND vs ZIM 3rd T20: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, हरारे की पिच पर किसे मिलेगा फायदा

IND vs ZIM Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टीम इंडिया पहले ही शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है और अब उसकी नजर क्लीन स्वीप पर होगी। आइए जानते हैं आखिरी मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग और पिच रिपोर्ट

अपडेटेड Jul 25, 2026 पर 10:57 PM
India vs Zimbabwe: हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है (Photo: BCCI)

IND vs ZIM Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पहले ही शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। वहीं सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे की टीम आखिरी मैच जीतकर सम्मान बचाने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली सीरीज जीती है। दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं आखिरी मुकाबले के लिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग और पिच रिपोर्ट

कैसी होगी हरारे की पिच

हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है, लेकिन मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना रहती है। तीसरे मैच में पिच पर हल्की नमी हो सकती है, जिससे नई गेंद स्विंग और सीम कर सकती है। शुरुआती ओवर निकालने के बाद बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है, जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम ने 219 रन का स्कोर बड़ा स्कोर खड़ा किया था।


क्या बारिश डालेगी मुकाबले में खलल?

हरारे में तीसरे मैच के दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है और बारिश की कोई आशंका नहीं है। पूरे दिन अच्छी धूप रहने का अनुमान है, वहीं तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम अनुकूल रहने के कारण मुकाबला बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का होने की उम्मीद है।

कब शुरू होगा मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शनिवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 4:00 बजे होगा।

कहां पर देखें लाइव मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 मैच का लाइव प्रसारण भारत में Unite8 Sports टीवी चैनल पर देखा जा सकेगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके लिए दर्शकों के पास FanCode का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है।

भारत और जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे/रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/मयंक यादव, यश ठाकुर, प्रिंस यादव

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

IND vs ZIM: दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, रोहित-विराट के खास क्लब में बनाई जगह

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।