Get App

IND vs ZIM: संजू सैमसन और अक्षर पटेल की होगी वापसी? जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के प्लेइंग 11 में होगा ये बड़ा बदलाव

India vs Zimbabwe Playing 11: सेमीफाइनल में अपनी राह मजबूत करने के लिए आज भारतीय टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। दोनों टीमें सुपर-8 स्टेज में अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेंगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। मैच से पहले जानें कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Feb 26, 2026 पर 2:54 PM
IND vs ZIM: संजू सैमसन और अक्षर पटेल की होगी वापसी? जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत के प्लेइंग 11 में होगा ये बड़ा बदलाव
कब और कहां पर देखें भारत और जिम्बाब्वे के बीच का मुकाबला

India vs Zimbabwe Playing 11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 दौर में भारत के लिए स्थिति अब चुनौतीपूर्ण हो गई है। साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार और टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन के बाद टीम काफी दबाव में है। इस हार से भारत का नेट रन रेट -3.80 तक गिर गया है, जिसकी वजह से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने बचे हुए दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतना जरूरी हो गया है। सेमीफाइनल में अपनी राह मजबूत करने के लिए आज 26 फरवरी को भारतीय टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। दोनों टीमें सुपर-8 स्टेज में अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से आमने-सामने उतरेंगी।

ये मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जाएगा। दोनों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। आइए जानते हैं कब और कहां पर देखें भारत और जिम्बाब्वे के बीच का मुकाबला और कैसी होगी दोनों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम की समस्या

भारतीय टीम के लिए ओपनर का न चलना सबसे बड़ी समस्या है। टूर्नामेंट से पहले ईशान किशन और अभिषेक शर्मा अच्छी फॉर्म में थे। अभिषेक शर्मा पेट की परेशानी के बाद अपनी लय हासिल नहीं कर पाए हैं, जिसका असर टीम की बल्लेबाजी पर दिख रहा है। भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत और नंबर तीन की बल्लेबाजी समस्या को जल्द सुधारना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें