ICC Trophies: भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को महिला वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। महिला वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया और पहली बार यह खिताब अपने नाम किया। भारत की महिला टीम सीनियर लेवल की ये पहली आईसीसी ट्रॉफी है। भारतीय पुरुष टीम पहले ही कई आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कर चुकी है। अब महिला टीम ने भी इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) दुनियाभर में क्रिकेट को संचालित करने वाली सबसे बड़ी संस्था है।
