Get App

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों से खेलते दिखेंगे भारत के ये क्रिकेटर, जानें उनके बारे में

T20 World Cup 2026: सौरभ नेत्रावलकर अमेरिका की क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं। वे भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच के लिए वे मुंबई पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया था। 34 साल के सौरभ नेत्रावलकर सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 9:05 PM
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में विदेशी टीमों से खेलते दिखेंगे भारत के ये क्रिकेटर, जानें उनके बारे में
7 फरवरी से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरु होने वाली है।

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरु होने वाली है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिन्हें चार ग्रुप में बांटा गया है। वहीं इस वर्ल्ड कप में दूसरी टीमों में कई भारतीय मूल के कई खिलाड़ी खेलेंगे। ऐसे में यहां हम आपको उन 5 भारतीय मूल के खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से कोहराम मचा सकते है।

सौरभ नेत्रावलकर

सौरभ नेत्रावलकर अमेरिका की क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं। वे भारत के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं। वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच के लिए वे मुंबई पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर खुद को साबित किया था। 34 साल के सौरभ नेत्रावलकर सिर्फ क्रिकेटर ही नहीं, बल्कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। 2024 वर्ल्ड कप में अमेरिका के बेहतरीन प्रदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही थी। उस टूर्नामेंट में पहली बार खेलने वाली अमेरिकी टीम ने पाकिस्तान जैसी मजबूत टीम को हराकर सुपर-8 चरण तक जगह बनाई थी।

नेत्रावलकर अब भारत की चुनौतीपूर्ण पिचों पर अच्छा प्रदर्शन करने को लेकर उत्साहित हैं। हालांकि, उनके लिए यह मैच भावनात्मक भी होगा। वजह यह है कि 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में उनका सामना अपने पुराने मुंबई टीम के साथी सूर्यकुमार यादव से होने वाला है। नेत्रावलकर का कहना है कि वे मैदान पर उतरते समय अपनी भावनाओं पर काबू रखकर पूरी तरह खेल पर ध्यान देना चाहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें