IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को दी बड़ी जिम्‍मेदारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। आईपीएल मुकाबले की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को नया असिस्टेंट कोच बनाया है

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:00 PM
Story continues below Advertisement
विजय दहिया ने भारत के लिए 19 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले हैं

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल मुकाबले की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं आईपीएल शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। गुजरात टाइटंस ने भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि दहिया के एक्सपीरिएंस से टीम को आगामी सीजन में फायदा मिलेगा और कोचिंग सेटअप और बेहतर होगा। विजय दहिया के पास कोचिंग का अच्‍छा-खासा एक्सपीरिएंस है।

विजय दहिया की ये नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को भी बैटिंग कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है।

मैथ्यू हेडन को बैटिंग कोच के तौर पर जोड़ा गया


ऑस्ट्रेलिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का नया बैटिंग कोच बनाया गया है। हेडन 2008 से 2010 के बीच सीएसके के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं और 2009 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। पिछले कई वर्षों से वह आईपीएल में कमेंटेटर के रूप में जुड़े रहे, लेकिन अब 2026 सीजन में वह नई भूमिका निभाते हुए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। हेडन के जुड़ने के बाद अब दहिया के आने से गुजरात टाइटंस का कोचिंग स्टाफ और भी मजबूत हो गया है, जिससे टीम को आने वाले आईपीएल सीजन में बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

लगातार कोचिंग पद पर कर रहे काम

भारतीय क्रिकेट में सम्मानित नामों में शामिल विजय दहिया ने भारत के लिए 19 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा उन्होंने दिल्ली की टीम के साथ घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। कोचिंग में आने के बाद उन्होंने 2007-08 सीजन में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद से दहिया घरेलू क्रिकेट और आईपीएल टीमों के साथ कोच के रूप में लगातार काम कर रहे हैं और अपने अनुभव से कई टीमों को फायदा पहुंचा चुके हैं।

गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने 2022 में आईपीएल में कदम रखने के बाद से लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। टीम अपने पहले चार सीज़न में से तीन बार प्लेऑफ तक पहुंच चुकी है और अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीतने में सफल रही थी। अब मजबूत कोचिंग स्टाफ के साथ पूर्व चैंपियन टीम आईपीएल 2026 के लिए पूरी तैयारी कर रही है और अपने बेहतरीन रिकॉर्ड को आगे भी बनाए रखने की कोशिश करेगी।

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटन्स टीम: शुभमन गिल (C), जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, राशिद खान, बी साई सुदर्शन, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर बराड़, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज, ल्यूक वुड।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।