Get App

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को दी बड़ी जिम्‍मेदारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। आईपीएल मुकाबले की शुरुआत से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव करते हुए भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को नया असिस्टेंट कोच बनाया है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 11, 2026 पर 11:00 PM
IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने कोचिंग स्टाफ में किया बड़ा बदलाव, इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी को दी बड़ी जिम्‍मेदारी
विजय दहिया ने भारत के लिए 19 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले हैं

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए बीसीसीआई ने शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईपीएल मुकाबले की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। वहीं आईपीएल शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। गुजरात टाइटंस ने भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि दहिया के एक्सपीरिएंस से टीम को आगामी सीजन में फायदा मिलेगा और कोचिंग सेटअप और बेहतर होगा। विजय दहिया के पास कोचिंग का अच्‍छा-खासा एक्सपीरिएंस है।

विजय दहिया की ये नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को भी बैटिंग कोच के रूप में अपने साथ जोड़ा है।

मैथ्यू हेडन को बैटिंग कोच के तौर पर जोड़ा गया

ऑस्ट्रेलिया और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस का नया बैटिंग कोच बनाया गया है। हेडन 2008 से 2010 के बीच सीएसके के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं और 2009 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। पिछले कई वर्षों से वह आईपीएल में कमेंटेटर के रूप में जुड़े रहे, लेकिन अब 2026 सीजन में वह नई भूमिका निभाते हुए कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनेंगे। हेडन के जुड़ने के बाद अब दहिया के आने से गुजरात टाइटंस का कोचिंग स्टाफ और भी मजबूत हो गया है, जिससे टीम को आने वाले आईपीएल सीजन में बेहतर तैयारी करने में मदद मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें