Get App

DC vs LSG, Highlights : IPL के दो नए हीरो...हार को जीत में बदलने वाले आशुतोष शर्मा और विपराज निगम की कहानी

DC vs LSG, Highlights : आशुतोष शर्मा ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर दिल्ली को जीत दिलाई। दिल्ली की ओर से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 31 गेदों में 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 शानदार चौके और 5 जबरदस्त छक्के शामिल थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2025 पर 3:23 PM
DC vs LSG, Highlights : IPL के दो नए हीरो...हार को जीत में बदलने वाले आशुतोष शर्मा और विपराज निगम की कहानी
विशाखापत्तनम में खेले गए इस पैसा वसूल मैच में दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी खेली

DC vs LSG, Highlights : बॉलीवुड के किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं था IPL 2025 में खेला गया चौथा मुकाबला। बीती रात दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसा कारनामा हुआ जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। मुकाबले के दौरान एक वक्त ऐसा लग रहा था कि यह मैच दिल्ली जीतेगी। क्योंकि 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की आधी टीम 65 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। लेकिन फिर शुरू होता बाजीगर का खेल। क्योंकि हार के जीतने वाले को ही बाजीगर कहते हैं और दिल्ली की तरफ से ये बाजीगर बने आशुतोष शर्मा। मध्य प्रदेश के आशुतोष शर्मा ने हारी हुई बाजी को जीत में बदल दिया और रातोंरात सुपर स्टार बन गए।

विशाखापत्तनम में खेले गए इस पैसा वसूल मैच में दिल्ली कैपिटल्स, आशुतोष शर्मा की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 210 रनों का बड़ा टारगेट हासिल करने में सफल रही। दिल्ली ने महज 1 विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स को मात दी। दिल्ली की टीम ने 200 से अधिक रनों का टारगेट 9 विकेट खोकर हासिल किया। इस यादगार और रोमांचक जीत के दम पर दिल्ली कैपिटल्स IPL 2025 का शानदार जीत से आगाज करने में सफल रही।

पैसा वसूल रहा मैच

मैच में आशुतोष शर्मा ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का मारकर दिल्ली को जीत दिलाई। दिल्ली की ओर से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आशुतोष शर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए 31 गेदों में 66 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 शानदार चौके और 5 जबरदस्त छक्के शामिल थे। इस दौरान आशुतोष शर्मा का स्ट्राइक रेट 212 का था। दिल्ली के लिए आशुतोष शर्मा के साथ एक और बल्लेबाज विपराज निगम ने कमाल किया। दोनों बल्लेबाजों ने अपने तूफानी बैटिंग से पूरा मैच ही पलट दिया। मैच के बाद इन दोनों बल्लेबाजों की काफी चर्चा है, आइए जानते हैं इन युवा खिलाड़ियों की कहानी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें