Get App

IPL 2025: LSG के लिए गेम चेंजर बन सकते हैं शार्दुल ठाकुर, रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में एंट्री तय!

IPL 2025: आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बावजूद शार्दुल ठाकुर की किस्मत बदल सकती है। लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) उन्हें टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि शार्दुल को मोहसिन खान की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका मिल सकता है, जिससे एलएसजी की गेंदबाजी मजबूत हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2025 पर 12:19 PM
IPL 2025: LSG के लिए गेम चेंजर बन सकते हैं शार्दुल ठाकुर, रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में एंट्री तय!
IPL 2025: लखनऊ सुपरजायंट्स आईपीएल 2025 में पहला मैच 24 मार्च को खेलेगी.

आईपीएल 2025 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद भी शार्दुल ठाकुर के लिए किस्मत ने नया रास्ता खोल दिया है। टूर्नामेंट शुरू होते ही लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने उन पर भरोसा जताया है। जब एलएसजी की टीम दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबले के लिए विशाखापत्तनम पहुंची, तो शार्दुल भी उनके साथ नजर आए। माना जा रहा है कि मोहसिन खान के चोटिल होने के कारण उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। लखनऊ सुपरजायंट्स पहले से ही अपने गेंदबाजों की चोट से परेशान है। मयंक यादव, आवेश खान, आकाश दीप और मोहसिन खान शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं।

ऐसे में शार्दुल को शामिल करना टीम के लिए अहम फैसला होगा। दिलचस्प बात यह है कि एलएसजी ने पहले से ही शार्दुल को अपने ट्रेनिंग कैंप में बुला रखा था, जिससे साफ होता है कि टीम पहले से ही इस प्लान पर काम कर रही थी।

एलएसजी के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ीं

लखनऊ सुपरजायंट्स 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी, लेकिन उससे पहले टीम को अपने गेंदबाजों की चोट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एलएसजी के चार तेज गेंदबाज - मयंक यादव, आवेश खान, आकाश दीप और मोहसिन खान - फिलहाल फिट नहीं हैं। इनमें से कुछ गेंदबाज कुछ मैच बाद वापसी कर सकते हैं, लेकिन मोहसिन की स्थिति को लेकर टीम प्रबंधन ज्यादा आश्वस्त नहीं है। ऐसे में उनकी जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल करने का मन बनाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें