IPL 2025 : JioHotstar इस बार टाटा IPL 2025 को और भी खास बनाने जा रहा है। पहली बार, 170 से अधिक क्रिकेट एक्सपर्ट IPL का एनालिसिस करेंगे और दर्शकों को 25 से ज्यादा फीड्स देखने को मिलेंगी। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग में नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें मल्टी-कैमरा व्यू, हैंगआउट मोड, और बच्चों व परिवार के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया एक नया फीचर "मोटू पतलू प्रेजेंटर सुपर फैन" शामिल होगा।
दर्शकों मिलेगा अलग एक्सपीरियंस
JioHotstar इस बार अब तक की सबसे बड़ी IPL कवरेज लेकर आ रहा है। 18वें सीजन की शुरुआत से ठीक पहले इस भव्य पेशकश का ऐलान किया गया है। अब दर्शक अलग-अलग भाषाओं और नए फीचर्स के साथ अपने पसंदीदा टूर्नामेंट का लुत्फ उठा सकेंगे।
आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में JioHotstar अपने लोकप्रिय "हैंगआउट फीचर" की वापसी कर रहा है। इसके साथ ही बच्चों के लिए एक नया और मजेदार फीचर "मोटू पतलू प्रेजेंटर सुपर फैन" लॉन्च किया जा रहा है। इस खास फीचर में मशहूर कार्टून कैरेक्टर मोटू और पतलू कमेंट्री करते नजर आएंगे, जिससे बच्चों को भी आईपीएल का मजा मिलेगा।
एक्सपर्ट की सबसे बड़ी टीम
इस बार कमेंट्री और एनालिसिस के लिए IPL और वर्ल्ड कप जीतने वाले कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे:
JioHotstar के स्पोर्ट्स प्रवक्ता ने कहा, "हम आईपीएल 2025 के लिए अब तक का सबसे बड़ा अनुभव लेकर आ रहे हैं। यह 18वां सीजन है, जो एक ऐतिहासिक माइलस्टोन है। इस बार इनोवेशन, बेहतरीन टैलेंट और शानदार प्रोडक्शन के साथ इसे और भव्य बनाया जाएगा। हमारे प्रयास उतने ही रोमांचक होंगे, जितना कि खुद आईपीएल।"
हास्य और मनोरंजन से भरपूर कमेंट्री
इस बार दर्शकों को क्रिकेट के साथ-साथ कॉमेडी का भी तड़का मिलेगा। लोकप्रिय स्टैंडअप कॉमेडियंस जैसे: आंगद सिंह, कुणाल सलूजा, साहिबा बाली, इंदर साहनी, शुभम जांगिड़ और आदित्य कुलश्रेष्ठ हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में आईपीएल पर कमेंट्री करेंगे। इससे क्रिकेट फैंस के अलावा गैर-खेल दर्शक भी आईपीएल की ओर आकर्षित होंगे।
दिग्गज क्रिकेटरों पर होगा खास कंटेंट
आईपीएल 2025 में JioHotstar क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों और कप्तानों को फोकस में रखेगा। दर्शकों को एमएस धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और पैट कमिंस से जुड़े एक्सक्लूसिव कंटेंट और रोमांचक पल देखने को मिलेंगे। इस बार आईपीएल सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि फुल एंटरटेनमेंट होगा!