KKR vs RCB के मैच से पहले IPL 2025 में बदल गए ये नियम, अब नहीं होंगे अनल‍िम‍िटेड सुपर ओवर, जानें नया रूल

गेंदबाजी करने वाली टीम को अब 10वें ओवर के बाद नई गेंद लेने का विकल्प मिलेगा, अगर ज्यादा ओस की वजह से गेंद बहुत ज्यादा गीली हो जाती है। नई गेंद भी उतनी ही पुरानी होगी, जितनी मौजूदा गेंद थी, ताकि दोनों पारियों में बैलेंस बना रहे

अपडेटेड Mar 22, 2025 पर 5:17 PM
Story continues below Advertisement
आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।

IPL 2025 Super Over Rule: आईपीएल 2025 के ओपनिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। इस मुकाबले से पहले IPL में सुपरओवर का नियम भी बदल गया है। आईपीएल 2025 में सुपरओवर का ऐसा नियम आया है जो क्रिकेट फैंस के रोमांच पर ब्रेक भी लगा सकता है। नए निमय के मुताबिक मैच में चाहे जितने भी सुपर हों, एक घंटे के अंदर पूरे हो जाने चाहिए। जानकारी के मुताबिक आईपीएल कप्तानों को लेकर हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई है।

सुपर ओवर के बदले नियम

IPL में यद‍ि कोई मैच टाई होता है, तो व‍िजेता टीम का नतीजा न‍िकालने के ल‍िए सुपर ओवर होता है। लेकिन अब सुपर ओवर अनलिमडेट नहीं होगी। अब IPL मैच के टाई होने पर सुपर ओवर की समय सीमा एक घंटे तक होगी। अगर इस दौरान भी कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो मैच का फैसला लीग स्टैंडिंग के आधार पर किया जाएगा। अगर तब तक नतीजा नहीं निकला तो मैच का रिजल्ट टाई दर्ज किया जाएगा। यह बदलाव लॉजिस्टिक समस्याओं और खिलाड़ियों की थकान को कम करने के लिए किया गया है।


ओस के लिए रिप्लेसमेंट बॉल

गेंदबाजी करने वाली टीम को अब 10वें ओवर के बाद नई गेंद लेने का विकल्प मिलेगा, अगर ज्यादा ओस की वजह से गेंद बहुत ज्यादा गीली हो जाती है। नई गेंद भी उतनी ही पुरानी होगी, जितनी मौजूदा गेंद थी, ताकि दोनों पारियों में संतुलन बना रहे।

DRS में नो-बॉल और वाइड की समीक्षा

अब DRS (Decision Review System) का दायरा बढ़ा दिया गया है। खिलाड़ी अब ऊंचाई वाली नो-बॉल और ऑफ-स्टंप के बाहर वाइड बॉल के फैसले को भी चैलेंज कर सकते हैं। पहले यह पूरी तरह से अंपायर के फैसले पर निर्भर था, जिससे कई बार विवाद होते थे।

डिमेरिट अंक तीन साल तक मान्य रहेंगे

अब खिलाड़ियों के अनुशासन संबंधी डिमेरिट अंक 36 महीने (तीन साल) तक वैध रहेंगे। पहले ये अंक हर सीजन के बाद रीसेट हो जाते थे, लेकिन अब खिलाड़ी की गलतियों का रिकॉर्ड लंबे समय तक रखा जाएगा। इसका मकसद खिलाड़ियों में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ाना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।