SRH Vs LSG : हैदराबाद में फिर होगी रनों की बारिश! SRH से भिड़ेगी लखनऊ, जानें पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
SRH vs LSG : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। पिछले ही मुकाबले में इस पिच पर जमकर रन बरसे। यहां राजस्थान के खिलाफ इस सीजन के अपने पहले मैच में हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं राजस्थान ने भी 240 का आंकड़ा छूआ था
MoneyControl News
अपडेटेड Mar 26, 2025 पर 3:35 PM
IPL 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा।
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Prediction, IPL 2025: जैसे-जैसे IPL 2025 का कारवां आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे ही टूर्नामेंट का रोमांच भी बढ़ रहा है। 27 मार्च को IPL 2025 का सातवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ हैदराबाद ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है तो वहीं लखनऊ की शुरुआत टूर्नामेंट में हार के साथ हुई है। लखनऊ सुपर जायंट्स और SRH के बीच ये मैच, शाम 7.30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए मैच से पहले जानते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और SRH में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
सबसे पहले जान लेते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स और SRH के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें लखनऊ की टीम काफी आगे नजर आती है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिनमें SRH ने 1 और LSG ने 3 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।
इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो लखनऊ का हाईएस्ट स्कोर 185 और हैदराबाद का 182 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं इन मुकाबलों में SRH का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे कम स्कोर 121 रन है।
हैदराबाद की प्लेइंग 11
अब बात करते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 की, तो सबसे पहले देखते हैं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की प्लेइंग 11
SRH की संभावित प्लेइंग 11 में ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी। इम्पैक्ट प्लेयर - एडम जाम्पा।
पिछले मैच में जमकर रन बरसाने वाले ट्रैविस हेड निश्चित तौर पर एक बार फिर बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे, जिसमें भारतीय स्टार अभिषेक शर्मा उनका साथ देने आएंगे। वहीं नंबर तीन पर ईशान किशन आएंगे वहीं नीतीश कुमार रेड्डी चौथे और हेनरिक क्लासेन पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।
SRH की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:
ट्रैविस हेड (बैट्समैन)
अभिषेक शर्मा (ऑल राउंडर)
ईशान किशन (बैट्समैन)
हेनरिक क्लासेन (बैट्समैन)
नितीश कुमार रेड्डी (ऑलराउंडर)
अभिनव मनोहर (बैट्समैन)
पैट कमिंस (बॉलर)
हर्षल पटेल (ऑलराउंडर)
मोहम्मद शमी (बॉलर)
एडम ज़म्पा (बॉलर)
राहुल चाहर (बॉलर)
लखनऊ की प्लेइंग 11
अब देखते हैं LSG की संभावित प्लेइंग 11। लखनऊ के प्लेइंग इलेवन में - एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।इम्पैक्ट प्लेयर - मणिमरण सिद्धार्थ।
पिछले मुकाबले की तरह इस मैच में भी एडेन मार्कराम और मिचेल मार्श ओपनिंग के लिए आ सकते हैं। वहीं तीन नंबर पर निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आएंगे। ऋषभ पंत और डेविड मिलर चौथे और पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
लखनऊकी इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:
एडेन मार्कराम (बल्लेबाज)
मिचेल मार्श (बल्लेबाज)
निकोलस पूरन (बल्लेबाज)
आयुष बडोनी (बल्लेबाज)
ऋषभ पंत (विकेटकीपर-बल्लेबाज)
डेविड मिलर (बल्लेबाज)
दिग्वेश राठी (गेंदबाज)
रवि बिश्नोई (गेंदबाज)
प्रिंस यादव (ऑलराउंडर)
शाहबाज अहमद (ऑलराउंडर)
शार्दुल ठाकुर (ऑलराउंडर)
जानें पिच रिपोर्ट
ये तो रहा टीम और प्लेइंग 11 का लेखा-जोखा अब आते हैं, पिच रिपोर्ट पर, तो ये हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। पिछले ही मुकाबले में इस पिच पर जमकर रन बरसे। यहां राजस्थान के खिलाफ इस सीजन के अपने पहले मैच में हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं राजस्थान ने भी 240 का आंकड़ा छूआ था।
आईपीएल के इतिहास में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर अब तक कुल 78 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 162 रन है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में कुछ स्विंग मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है।
कैसा रहेगा मौसम
अब बात कर लेते हैं, मौसम के मिजाज की, क्योंकि ये जानकर फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि IPL के इस मैच के बारिश खलल नहीं डालेगी और दर्शक मैच का अच्छे से मजा उठा पाएंगे।