IPL 2026 Auction: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो वेंकटेश अय्यर पर पैसों की बरसात, जानें किस टीम ने खरीदा?

IPL 2026 Auction: अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरुन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं

IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इतिहास रच दिया है। कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली के साथ खरीदा। वहीं इस ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर की फिर से किस्मत खुली है। RCB ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा। बता दें कि, IPL 2025 के ऑक्शन में KKR ने उन पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

कैमरन ग्रीन  ने रचा इतिहास

अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने  कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदाग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ाउन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा थाबता दें कि कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगेदरअसल, BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थीताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदाउठा पाएं

इन खिलाड़ियों पर किसी ने नहीं लगाई बोली

बता दें कि, इस ऑक्शन में जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई। वहीं जॉनी बेयरस्टो, केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज और जेमी स्मिथ पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत हैं। उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था।


IPL 2026 ऑक्शन के लिए किस टीम के पास कितने पैसे

  • चेन्नई सुपर किंग्स: Rs. 43.40 करोड़
  • मुंबई इंडियंस: Rs. 2.75 करोड़
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: Rs. 16.40 करोड़
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: Rs. 64.30 करोड़
  • सनराइजर्स हैदराबाद: Rs. 25.50 करोड़
  • गुजरात टाइटन्स: Rs. 12.90 करोड़
  • राजस्थान रॉयल्स: Rs. 16.05 करोड़
  • दिल्ली कैपिटल्स: Rs. 21.80 करोड़
  • लखनऊ सुपर जायंट्स: Rs. 22.95 करोड़
  • पंजाब किंग्स: Rs. 11.50 करोड़

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।