Get App

IPL 2026 Auction: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो वेंकटेश अय्यर पर पैसों की बरसात, जानें किस टीम ने खरीदा?

IPL 2026 Auction: अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कैमरुन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदा। ग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:16 PM
IPL 2026 Auction: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी तो वेंकटेश अय्यर पर पैसों की बरसात, जानें किस टीम ने खरीदा?
IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं

IPL 2026 के ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने इतिहास रच दिया है। कैमरन ग्रीन IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की सबसे ऊंची बोली के साथ खरीदा। वहीं इस ऑक्शन में वेंकटेश अय्यर की फिर से किस्मत खुली है। RCB ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा। बता दें कि, IPL 2025 के ऑक्शन में KKR ने उन पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

कैमरन ग्रीन  ने रचा इतिहास

अबु धाबी में चल रहे मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने  कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए में खरीदाग्रीन ने अपने ही देश के मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ाउन्हें 2024 में KKR ने ही 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा थाबता दें कि कोलकाता ने भले ही कैमरन ग्रीन को 25.2 करोड़ में खरीदा है, ग्रीन को 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे। 7.2 करोड़ रुपए BCCI के वेलफेयर फंड में जमा करा दिए जाएंगेदरअसल, BCCI ने पिछले साल ही विदेशी खिलाड़ियों के लिए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए की अपर लिमिट तय कर दी थीताकि विदेशी खिलाड़ी ज्यादा डिमांड का अनुचित फायदाउठा पाएं

इन खिलाड़ियों पर किसी ने नहीं लगाई बोली

बता दें कि, इस ऑक्शन में जेक फ्रेजर-मैकगर्क, डेवोन कॉन्वे, सरफराज खान और पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे हैं। उन पर किसी ने बोली नहीं लगाई। वहीं जॉनी बेयरस्टो, केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज और जेमी स्मिथ पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत हैं। उन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें