Get App

IPL 2026 Auction: पप्पू यादव के बेटे की IPL एंट्री, ऑक्शन में लगी इतने की बोली...KKR ने खरीदा

ऑक्शन के दौरान सार्थक रंजन 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर उतरे थे। दूसरी किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई, जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें उसी कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया। सार्थक को एक भरोसेमंद ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है, जो टीम को अच्छी और मजबूत शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 10:19 PM
IPL 2026 Auction: पप्पू यादव के बेटे की IPL एंट्री, ऑक्शन में लगी इतने की बोली...KKR ने खरीदा
मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा खर्च किया है।

IPL 2026 Auction : अबू धाबी में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकपर पैसा खर्च किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने तो आज के मिनी ऑक्शन में जैसे महफिल ही लूट ली। KKR ने कैमरन ग्रीन को 25 करोड़ तो मथीशा पथिराना 16 करोड़ की महंगी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया। वहीं IPL 2026 के इस मिनी ऑक्शन में बिहार क्रिकेट के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी सामने लेकर आई है। बिहार के क्रिकेटर सार्थक रंजन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल कियाबता दें कि 29 साल के सार्थक रंजन पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के बेटे हैं।

सार्थक रंजन पर लगी बोली 

सार्थक के चुने जाने से बिहार में जबरदस्त खुशी का माहौल है, खासकर इसलिए क्योंकि इस बार ऑक्शन में राज्य के कई खिलाड़ी शामिल थे। ऑक्शन के दौरान सार्थक रंजन 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर उतरे थे। दूसरी किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई, जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें उसी कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया। सार्थक को एक भरोसेमंद ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है, जो टीम को अच्छी और मजबूत शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं।

सार्थक रंजन का घरेलू क्रिकेट सफर करीब दस साल पुराना है। उन्होंने 2 जनवरी 2016 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से टी20 क्रिकेट में कदम रखा था। इसके बाद 2016-17 सीज़न में दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी के जरिए लिस्ट-A डेब्यू किया। नवंबर 2018 में रणजी ट्रॉफी खेलकर उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी एंट्री ली। भले ही सीनियर घरेलू स्तर पर उन्हें मौके लगातार नहीं मिले, लेकिन रंजन ने मेहनत जारी रखी और घरेलू क्रिकेट में अपनी मौजूदगी बनाए रखी।

दिल्ली प्रीमियर लीग से मिली पहचान 

सार्थक रंजन को असली पहचान दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में मिली, जहां उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ नौ पारियों में 449 रन बनाकर टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाए। उनका प्रदर्शन हर मायने में प्रभावशाली रहा, जिसमें 56 से ज्यादा का औसत, करीब 147 का स्ट्राइक रेट और 21 छक्के शामिल हैं। इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि रंजन न सिर्फ लगातार रन बना रहे थे, बल्कि आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाजी भी कर रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें