Video: धोनी की एंट्री से गूंजा चेपॉक, 'माही' को देख इमोशनल हुई महिला, वीडियो हुआ वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस के लिए मुफ्त एंट्री रखी गई थी, जिससे बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। जैसे ही एमएस धोनी मैदान पर आए, पूरे स्टेडियम में जोरदार शोर गूंज उठा और फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। वहीं धोनी को देख स्टेडियम में आई एक लड़की इमोशनल हो गई

अपडेटेड Mar 22, 2026 पर 11:32 PM
Story continues below Advertisement
चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस के लिए मुफ्त एंट्री रखी गई थी

आईपीएल में भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हैं। वहीं आईपीएल में जब धोनी बैटिंग करने के लिए मैदान पर आते हैं तो स्टेडियम का माहौल ही अलग देखने को मिलता है, खासकर चेन्नई में जहां उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से होगा। वहीं मुकाबले से पहले सीएसके ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में “रोअर 2026” नाम का खास फैन इवेंट आयोजित किया।

इमोशल हुई महिला

चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में फैंस के लिए मुफ्त एंट्री रखी गई थी, जिससे बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे। जैसे ही एमएस धोनी मैदान पर आए, पूरे स्टेडियम में जोरदार शोर गूंज उठा और फैंस खुशी से चिल्लाने लगे। इस दौरान एक महिला फैन इतनी भावुक हो गई कि खुशी के आंसू रोक नहीं पाई और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सामने देखकर उसकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।


आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है धोनी

महेंद्र सिंह धोनी साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। धोनी केवल आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। वहीं धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी लगभग हर सीजन में संभाली है और टीम को पांच बार खिताब जिताया है, जिससे वे रोहित शर्मा के साथ आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने अब तक 278 मैच खेलकर 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं और अपनी शानदार उपलब्धियों के कारण भारत में फैंस के बीच उनकी लोकप्रियता और भी मजबूत हो गई है।

संजू के आने से मजबूत हुई टीम

टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा खेलने वाले संजू सैमसन जब ट्रेनिंग के दौरान मैदान पर आए, तो फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। जैसे ही वे दिखे, स्टेडियम में माहौल और भी जोश से भर गया और लोग तालियां बजाने लगे। उनके टीम में आने से माहौल बदल गया है और प्रैक्टिस व मैच में नई एनर्जी आई है। उनके आने से टीम और मजबूत हुई है और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।