IPL खत्म पर क्रिकेट का रोमांच रहेगा जारी, जान लें टीम इंडिया के अगले एक महीने का पूरा शेड्यूल

आईपीएल 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराकर अपने नाम किया। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब खिलाड़ियों का फोकस इंटरनेशनल क्रिकेट पर होगा। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया का अगला मुकाबला कब और किस टीम के खिलाफ खेला जाएगा

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 5:58 PM
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है

करीब दो महीने से ज्यादा समय तक खेले गए आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद में खेला गया है। आईपीएल के फाइनल में आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा किया है। आईपीएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाले खिलाड़ी अब टीम इंडिया के लिए एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं आईपीएल खत्म होने के बाद फैंस के मन में सवाल हैं कि अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला कब और किस टीम से होगा।

भारत के अगले मैच के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि जून के महीने में भारत की विमेंस और मेंस टीम दोनों ही एक्शन में नजर आने वाली हैं। देखें जून का पूरा शेड्यूल।

जून में भारत का शेड्यूल


भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से होगी, जबकि बाकी मुकाबले 17 और 20 जून को खेले जाएंगे। चयनकर्ताओं ने टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में हैं। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी जगह मिली है। वहीं, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगी। अफगानिस्तान सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 26 और 28 जून को दो टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

क्या है पूरा शेड्यूल

  • 6-10 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट(न्यू चंडीगढ़)
  • 13 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान 1st ODI (धर्मशाला) दोपहर 1:30 बजे
  • 17 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान 2nd ODI (लखनऊ) दोपहर 1:30 बजे
  • 20 जून- भारत बनाम अफगानिस्तान 3rd ODI (चेन्नई) दोपहर 1:30 बजे
  • 26 जून- भारत बनाम आयरलैंड 1st T20 (बेलफास्ट) शाम 7:30 बजे
  • 28 जून- भारत बनाम आयरलैंड 2nd T20 (बेलफास्ट) शाम 7:30 बजे

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले सीरीज के बीच में भारतीय विमेंस टीम टी20 वर्ल्ड कप में बिजी होगी। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला 12 जून से शुरू होगा, वहीं इसका फाइनल मैच 5 जुलाई को खेला जाएगा। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

  • 14 जून 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम
  • 17 जून 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, लीड्स
  • 21 जून 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर
  • 25 जून 2026: भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर
  • 28 जून 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन (लॉर्ड्स)

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।