Get App

IPL 2026: कब जारी होगा आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल? जानें कितने मैचों का होगा टूर्नामेंट

IPL 2026: आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का फैंस इंतजार कर रहे हैं और बीसीसीआई जल्द ही बाकी कार्यक्रम जारी कर सकता है। फिलहाल पहले चरण में 20 मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है। इस सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 3:58 PM
IPL 2026: कब जारी होगा आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल? जानें कितने मैचों का होगा टूर्नामेंट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तय किया है कि इस बार भी टूर्नामेंट में 74 ही मैच खेले जाएंगे

आईपीएल 2026 के पूरे शेड्यूल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल का पूरा शेड्यूल जारी करेगा। वहीं बीसीसीआई ने 11 मार्च को फेज 1 का शेड्यूल जारी किया था। इस शेड्यूल में 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच खेले जाने वाले 20 मैच शामिल हैं। ऐसी खबरें है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अगले 48 से 72 घंटों के भीतर टूर्नामेंट का पूरा कार्यक्रम जारी कर सकता है। वहीं आईपीएल 2026 में मैचों की संख्या बढ़ने की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि ऐसा नहीं होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने तय किया है कि इस बार भी टूर्नामेंट में 74 ही मैच खेले जाएंगे। ब्रॉडकास्टर्स के दबाव के बावजूद बोर्ड ने फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे 80 या 84 मैचों वाले सीजन की सभी चर्चाओं पर विराम लग गया है। बाकी मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

कितने दिनों का होगा टूर्नामेंट

आईपीएल अभी भी करीब 65 दिनों का टूर्नामेंट है और मौजूदा इंटरनेशनल शेड्यूल को देखते हुए इसमें ज्यादा मैच जोड़ना आसान नहीं है, क्योंकि इससे बाकी अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा चल रहे युद्ध और उससे पैदा हुए फ्यूल संकट ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का कहना है कि एयरस्पेस से जुड़ी दिक्कतें और बढ़ती हवाई यात्रा लागत के बीच ज्यादा सफर कराना फिलहाल संभव नहीं है, इसलिए टूर्नामेंट को सीमित रखना ही बेहतर विकल्प है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें