IPL 2026: आईपीएल में अब नए अवतार में नजर आएंगे ईशान किशन, SRH ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। बता दें टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के वजह से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे

अपडेटेड Mar 18, 2026 पर 6:42 PM
Story continues below Advertisement
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ये जानकारी दी

इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के 19वे सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के वजह से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।

आईपीएल 2026 में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में शुरुआती मैचों के लिए ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है।

SRH ने पोस्ट कर दी जानकारी


सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने X पर जानकारी देते हुए कहा, “पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं और कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनके वापस आने तक ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।”

ईशान का प्रदर्शन

सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 2025 आईपीएल की मेगा नीलामी में 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में ईशान किशन ने 14 मैचों में 354 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 152.58 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। एसआरएच में ईशान किशन का ये दूसरा सीजन है। वहीं भारतीय टीम में वापसी के बाद ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और उन्होंने खिताबी अभियान में अहम योगदान दिया।

ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत और आक्रामक दिखाई देगा।

इंजरी से रिकवर कर रहे कमिंस

पैट कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के बाद पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह आगे के एशेज मैचों और 2026 टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए। उनकी गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।