इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 के 19वे सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। आईपीएल का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के वजह से शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे।
