Mayank Rawat: कौन हैं मयंक रावत जिन्होंने रोहित शर्मा को किया रिप्लेस, मुंबई के लिए किया डेब्यू

Mayank Rawat : मयंक रावत दिल्ली के रहने वाले एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उनका इंडियन प्रीमियर लीग तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। मयंक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली में कोच राजेश नागर की निगरानी में की। राजेश नागर साल 2011 से उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं

अपडेटेड Apr 16, 2026 पर 8:25 PM
Story continues below Advertisement
मयंक रावत दिल्ली के रहने वाले एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।

आईपीएल 2026 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं।बता दें कि आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत भी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी नहीं रही है। पहला मैच जीतने के बाद टीम अगले लगातार 3 मैच हारी है। इसके बाद अब रोहित शर्मा भी इंजर्ड हो गए हैं। पिछले मैच में चोटिल हुए रोहित अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो सके हैं और कम से कम दो से तीन मैच के लिए बाहर हो गए हैं। वहीं इस मैच में मंयक रावत ने रोहित शर्मा की जगह टीम में खेल रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं मयंक रावत

कौन हैं मयंक रावत

न्यूज18 के रिपोर्ट के मुताबिक,मयंक रावत दिल्ली के रहने वाले एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उनका इंडियन प्रीमियर लीग तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। मयंक ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली में कोच राजेश नागर की निगरानी में की। राजेश नागर साल 2011 से उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। एक मजबूत और व्यवस्थित ग्रासरूट सिस्टम से निकलकर मयंक ने स्कूल और एकेडमी क्रिकेट में लगातार अभ्यास किया। अपने शुरुआती दिनों में उन्हें अपनी कोचिंग टीम से पूरा सहयोग मिला, जिसकी बदौलत वे धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए और क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई।


अंडर-14 में ही मचाया था तलहका

मयंक ने कम उम्र के क्रिकेट में ही अपनी प्रतिभा दिखा दी थी। खासकर अंडर-14 स्तर पर हरियाणा के खिलाफ 220 रन की शानदार पारी खेली, और इसके बाद 244 रन की एक और बड़ी पारी भी बनाई। इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगातार खेलने के मौके तुरंत नहीं मिले। कई सालों तक उन्हें सीमित अवसर और खराब फॉर्म जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन इन चुनौतियों के बीच भी मयंक रावत ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार अपने खेल पर काम किया और अपने ऑलराउंड प्रदर्शन को बेहतर बनाने में जुटे रहे।

30 लाख में मुंबई ने खरीदा था

घरेलू टूर्नामेंट्स, खासकर दिल्ली प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन के जरिए उन्होंने दमदार वापसी की। इन मैचों में उनकी शानदार खेल ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया और आईपीएल टीमों के स्काउट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। आईपीएल 2026 सीजन के पहले मयंक रावत अब मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।