Rohit Sharma : आईपीएल 2024 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब के खिलाफ हो रहे मैच में मुंबई की ओर से हिटमैन रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। रोहित को RCB के खिलाफ पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिस वजह से वह इस मैच से बाहर हैं। पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित अगले मैचों से भी बाहर हो सकते हैं।
रोहित शर्मा के इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
बता दें कि आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत भी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी नहीं रही है। पहला मैच जीतने के बाद टीम अगले लगातार 3 मैच हारी है। इसके बाद अब रोहित शर्मा भी इंजर्ड हो गए हैं। पिछले मैच में चोटिल हुए रोहित अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हो सके हैं और कम से कम 2 मैच के लिए बाहर हो गए हैं। पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग की खिंचाव की वजह से उन्हें बल्लेबाजी के दौरान दिक्कत हुई थी और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। इसके बाद वह बुधवार को प्रैक्टिस सेशन में नजर नहीं आए, लेकिन वह ज्यादा प्रैक्टिस नहीं किया। वहीं मंगलवार को वह प्रैक्टिस सेशन में नहीं शामिल हुए थे। रोहित की चोट की जांच का स्कैन करवाया गया था।
हार्दिक पांड्या ने दिया ये अपडेट
टॉस के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि, हम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। अब विकेट लेने का समय आ गया है। मुझे लगता है कि पिछले मैच में हमने 20 से ज़्यादा रन वाले 4 ओवर दिए थे, और एक टीम के तौर पर हम जानते हैं कि हमें क्या नहीं करना है। पिछले मैच से रोहित बाहर हैं, उन्हें ठीक होने में कुछ मैच लगेंगे। सैंटनर भी बाहर हैं।
आज के मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI