IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के ऑक्शन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल 2026 के लिए 10 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी। वहीं आईपीएल की नीलामी से पहले बड़ी खबर आ रही है। पहले ऑक्शन के लिए 359 खिलाड़ियों के नाम तय किए गए थे, लेकिन नीलामी से सिर्फ कुछ ही दिन पहले अचानक नौ खिलाड़ियों को लिस्ट से हटा दिया गया। वहीं इस पर लीग की तरफ से अब तक कोई साफ वजह या आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
