CSK Vs SRH : मैच से पहले चेन्नई को लगा सबसे बड़ा झटका, फिर चोटिल हुए धोनी...आज खेलने पर सस्पेंस

MS Dhoni at Chepauk in CSK vs SRH Match: चेन्नई में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, लेकिन हर किसी की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है क्या 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी आज सीएसके की प्लेइंग-11 में नजर आएंगे? इसी बीच धोनी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो फैंस की दिलों की धड़कनें और बढ़ा सकती है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 3:58 PM
Story continues below Advertisement
हैदराबाद से मुकाबले से पहले थाला धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

MS Dhoni at Chepauk in CSK vs SRH Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) प्लेऑफ में जगह पक्की करने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई है तो वहीं बाकि बचे तीन स्पॉट के लिए लड़ाई जारी है। रेस में अभी सात टीमें लगी हुआ हैं। वहीं आज प्लेऑफ की रेस में अपनी सीट पक्की करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम उतरेगी। वहीं अइस मुकाबले से पहले थाला धोनी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

धोनी को लगी चोट

बता दें कि, चेन्नई में होने वाले इस मैच को लेकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं, लेकिन हर किसी की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल है क्या 'थाला' महेंद्र सिंह धोनी आज सीएसके की प्लेइंग-11 में नजर आएंगे? इसी बीच धोनी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जो फैंस की दिलों की धड़कनें और बढ़ा सकती है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। इस बार उनके अंगूठे में चोट लगी है, जिसके कारण वह सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे।


रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी को यह चोट लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले लगी थी। इसी वजह से टीम की योजना होने के बावजूद वह लखनऊ नहीं गए। महेंद्र सिंह धोनी पहले से ही इंजरी से परेशान चल रहे थे। उन्हें यह चोट आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले लगी थी। शुरुआत में इस वजह से वह पहले दो हफ्तों तक टीम से बाहर रहे। हालांकि, चोट पूरी तरह ठीक होने में समय लगने और कुछ दूसरी परेशानियों की वजह से उनकी वापसी लगातार टलती रही। इसके अलावा धोनी भी चेन्नई सुपर किंग्स की अच्छी चल रही टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव नहीं करना चाहते थे।

इस सीजन में अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं धोनी

ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला, जो चेन्नई के घरेलू मैदान चेपॉक में टीम का आखिरी मैच होगा, धोनी की प्लेइंग इलेवन में वापसी का सही मौका बन सकता है। धोनी ने रविवार को मैच से पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी लिया था। लेकिन अब खबर है कि उन्होंने खुद को मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं माना। इसी वजह से वह शुरुआती टीम या इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर भी मैदान में नहीं उतरेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी के आज चेपॉक स्टेडियम में मौजूद रहने की पूरी संभावना है। हालांकि वह चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे, लेकिन मैच के बाद फैंस के लिए होने वाले ‘लैप ऑफ ऑनर’ में नजर आ सकते हैं। यह मुकाबला एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बड़ी संख्या में फैंस धोनी को देखने पहुंचते हैं। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स की कोशिश होगी कि टीम इस मुकाबले को जीत के साथ खत्म करे। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण

चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 मैचों के बाद 12 अंक हासिल किए हैं और टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। अगर चेन्नई अपने बाकी दोनों मुकाबले जीत लेती है — एक घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ और दूसरा बाहर गुजरात टाइटंस के खिलाफ — तो टीम का टॉप-4 में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन अगर टीम एक भी मैच हार जाती है, तो फिर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे दूसरी टीमों के मैचों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।