Get App

IPL 2026: मैच के बाद प्रियांश आर्या के पेट में मारा घूसा! प्रीति जिंटा का ये वीडियो हो रहा वायरल

कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाकर मैच को अंत तक ले गए। उनकी शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने एक यादगार जीत हासिल की।इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया। प्रीति जिंटा भी टीम के साथ खुशी मनाने मैदान में उतर आईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 26, 2026 पर 4:21 PM
IPL 2026: मैच के बाद प्रियांश आर्या के पेट में मारा घूसा! प्रीति जिंटा का ये वीडियो हो रहा वायरल
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रच दिया।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रच दिया। टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 265 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज पूरा किया। टीम ने यह मैच 7 गेंदें रहते ही जीत लिया। इस जीत की नींव दमदार ओपनिंग साझेदारी ने रखी। प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 26 गेंदों में 76 रन ठोक दिए, जबकि प्रियांश आर्य ने 17 गेंदों में 43 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। दोनों की आक्रामक बल्लेबाजी से टीम शुरू से ही लक्ष्य के साथ बनी रही।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और 36 गेंदों में नाबाद 71 रन बनाकर मैच को अंत तक ले गए। उनकी शानदार पारी की बदौलत पंजाब किंग्स ने एक यादगार जीत हासिल की।इस ऐतिहासिक जीत के बाद मैदान पर जश्न का माहौल बन गया। प्रीति जिंटा भी टीम के साथ खुशी मनाने मैदान में उतर आईं। जीत से बेहद खुश प्रीति जिंटा ने खिलाड़ियों को बधाई दी और प्रियांश आर्य के साथ एक मजेदार पल शेयर किया। बातचीत के दौरान उन्होंने मजाक में आर्य के पेट पर हल्का सा मुक्का मारा। इस पर आर्य थोड़ा चौंक गए, लेकिन उनके चेहरे पर मुस्कान भी थी।

रवि शास्त्री का रिएक्शन वायरल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें