IPL 2026 Retention List: आईपीएल 2026 में फ्रेंचाइजी ने किसे किया रिटेन और रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 Retention List: आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इए जानते हैं किस टीम ने किस खिलाड़ी को रिलीज और रिटेन किया है

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 8:06 PM
Story continues below Advertisement
IPL 2026 Retention: आइए जानते हैं किस टीम ने किस खिलाड़ी को रिलीज और रिटेन किया है

IPL 2026 Retention List: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अब लगभग एक महीना बाकी है। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। आईपीएल में रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के साथ कई ट्रेड लगातार हो रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच संजू सैमसन–रवींद्र जडेजा का ट्रेड इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है। सैमसन-जडेजा डील में इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कुरेन भी जडेजा के साथ आरआर में शामिल किए गए हैं।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का बड़ा कदम उठाया है। मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए है, जहां दोनों को पूरी तरह कैश डील में खरीदा गया है। आइए जानते हैं किस टीम ने किस खिलाड़ी को रिलीज किया है।

इन खिलाड़ियों को किया गया रिलीज


गुजरात टाइटन्स

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: दासुन शनाका, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, गेराल्ड कोएत्जी

रिटेन किए गए खिलाड़ी: शुभमन गिल (कप्तान), राशिद खान, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, कैगिसो रबाडा, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, निशांत सिंधु, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, मानव सुथार, वाशिंगटन सुंदर, अरशद खान, गुरनूर बराड़, साई किशोर, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स।

लखनऊ सुपर जायंट्स

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: रवि बिश्नोई, आकाश दीप, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, डेविड मिलर, शमर जोसेफ, शार्दुल ठाकुर (एमआई से जुड़े)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, दिगवेश राठी, एम सिद्धार्थ, प्रिंस यादव, आकाश सिंह

राजस्थान रॉयल्स

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, अशोक शर्मा, वानिंदु हसरंगा, फजलहक फारूकी, महेश थीक्षाना; संजू सैमसन (सीएसके में ट्रेड), नितीश राणा (डीसी में ट्रेड)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस

सनराइजर्स हैदराबाद

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, अथर्व ताइदे, वियान मुल्डर; मोहम्मद शमी (एलएसजी में स्थानांतरित)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी।

पंजाब किंग्स

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, काइल जैमीसन, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे, मिशेल ओवेन

रिटेन किए गए खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, मुशीर खान, विष्णु विनोद, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, सूर्यांश शेडगे, मिशेल ओवेन, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: लियाम लिविंगस्टोन, लुंगी एनगिडी, मयंक अग्रवाल, स्वास्तिक चिकारा, मनोज भंडागे, मोहित राठी

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेज़लवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।

दिल्ली कैपिटल्स

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, सेदिकुल्लाह अटल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मनवंत कुमार, मुस्तफिजुर रहमान, दर्शन नालकंडे

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, अजय मंडल, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा

मुंबई इंडियंस

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: कर्ण शर्मा, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, विग्नेश पुथुर, केएल श्रीजीत, पीएसएन राजू, रीस टॉपले और लिजाद विलियम्स; अर्जुन तेंदुलकर (एलएसजी में स्थानांतरित)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रित बुमरा, दीपक चाहर, नमन धीर, राज अंगद बावा, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रघु शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कॉर्बिन बॉश, विल जैक, ट्रेंट बोल्ट, मिशेल सेंटनर, अल्लाह गजनफर

कोलकाता नाइट राइडर्स

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: लवनीथ सिसोदिया, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, मोईन अली, स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्टजे और चेतन सकारिया

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

चेन्नई सुपरकिंग्स

इन खिलाड़ियों को किया रिलीज: राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, आंद्रे सिद्दार्थ, शेख रशीद, वंश बेदी, डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, मथीशा पथिराना; रवीन्द्र जड़ेजा सैम कुरेन (दोनों आरआर में ट्रेड किए गए)

रिटेन किए गए खिलाड़ी: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन (ट्रेड-इन), शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी

आईपीएल 2026 में हर फ्रैंचाइजी के पास कितना पैसा बचा है

सनराइजर्स हैदराबाद: 25.5 करोड़ रुपये

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16.4 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स: 64.3 करोड़ रुपये

मुंबई इंडियंस: 2.75 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स: 43.4 करोड़ रुपये

गुजरात टाइटन्स: 12.9 करोड़ रुपये

लखनऊ सुपर जायंट्स: 22.95 करोड़ रुपये

पंजाब किंग्स: 11.5 करोड़ रुपये

दिल्ली कैपिटल्स: 21.8 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़ रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।