IPL 2026 का शेड्यूल हुआ जारी, RCB-SRH के बीच होगा पहला मुकाबला

IPL 2026 Schedule: IPL 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट के 19वां सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगा। इस बार लीग का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा

अपडेटेड Mar 11, 2026 पर 7:43 PM
Story continues below Advertisement
IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है IPL 2026: बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है

 IPL 2026 Schedule: आईपीएल के 19वें सीजन के लिए शेड्यूल का ऐलान हो गया है। टूर्नामेंट के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल 2026 की ट्रॉफी के लिए कुल 10 टीमें आपस में भिड़ेंगी। आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही है। आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले से होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित होगा।

कहां-कहां खेला जाएगा मुकाबला


बीसीसीआई ने अभी पहले 20 मुकाबले का शेड्यूल जारी किया है, बाकी मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी। आईपीएल 2026 के पहले फेज में कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे, जो देश के 10 अलग-अलग शहरों में होगा। आईपीएल के मुकाबले बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद में आयोजित होंगे।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

इस दौरान चार डबल-हेडर मैच भी होंगे, जिनमें पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे (IST) से शुरू होगा। टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच के अगले ही दिन रविवार, 29 मार्च को मुंबई इंडियंस अपनी घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।

कब खेला जाएगा पहला डबल-हेडर मैच

आईपीएल 2026 का पहला डबल-हेडर मुकाबला 4 अप्रैल को खेला जाएगा। इस दिन दो मैच होंगे, जिसमें पहले मुकाबले में दोपहर में दिल्ली कैपिटल्स की टीम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इसके बाद शाम के मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

होम वेन्यू पर कब खेलेगी टीमें

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपने घरेलू अभियान की शुरुआत गुवाहाटी से करेगी, जहां टीम चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। वहीं पंजाब किंग्स अपने शुरुआती होम मैच न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेलेगी। पूरे सीजन के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने पांच घरेलू मैच बेंगलुरु में और दो मैच रायपुर में खेलेगी। पंजाब किंग्स चार मुकाबले न्यू चंडीगढ़ और तीन मैच धर्मशाला में खेलेगी, जबकि राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में तीन और जयपुर में चार होम मैच खेलने वाली है।

IPL 2026 का शेड्यूल

  1. 28/03/26 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : बेंगलुरु
  2. 29/03/26 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स : मुंबई
  3. 30/03/26 : राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स : गुवाहाटी
  4. 31/03/26 : पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स : मुल्लांपुर
  5. 01/04/26 : लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स : लखनऊ
  6. 02/04/26 : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : कोलकाता
  7. 03/04/26 : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स : चेन्नई
  8. 04/04/26 : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस : दिल्ली
  9. 04/04/26 : गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स : अहमदाबाद
  10. 05/04/26 : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स : हैदराबाद
  11. 05/04/26 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स : बेंगलुरु
  12. 06/04/26 : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स : कोलकाता
  13. 07/04/26 : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस गुवाहाटी
  14. 08/04/26 : दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स : दिल्ली
  15. 09/04/26 : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स : कोलकाता
  16. 10/04/26 : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : गुवाहाटी
  17. 11/04/26 : पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : मुल्लानपुर
  18. 11/04/26 : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स : चेन्नई
  19. 12/04/26 : लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स : लखनऊ
  20. 12/04/26 : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : मुंबई

आईपीएल ने पोस्ट में लिखा, “बेंगलुरु में खेले जाने वाले मैच तभी आयोजित किए जाएंगे, जब कर्नाटक सरकार द्वारा बनाई गई एक्सपर्ट कमिटी से इसकी मंजूरी मिल जाएगी। ये कमिटी 13 मार्च 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मीटिंग और इंस्पेक्शन करेगी। इस दौरान मैच के दिन होने वाले इंतजामों का एक बड़ा मॉक डेमोंस्ट्रेशन भी किया जाएगा, ताकि IPL मैचों की मेजबानी के लिए स्टेडियम की तैयारी का अंदाजा लगाया जा सके।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।