
IPL 2026: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के तैयारी चल रही है, वहीं इस ऑक्शन से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। मिनी ऑक्शन से पहले आईपीएल टीमें के बीच ट्रेड भी शुरू हो गया है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटन्स (GT) से आईपीएल 2026 का पहला ट्रेड किया है। मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स से शार्दुल ठाकुर को वहीं गुजरात टाइटन्स (GT) से शेरफेन रदरफोर्ड का ट्रेड किया है।
शार्दुल को 2 करोड़ रुपये में किया ट्रेड
बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने उनकी मौजूदा खिलाड़ी फीस 2 करोड़ रुपये में ट्रेड किया है। शार्दुल ठाकुर 2025 की मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स में शामिल होने वाले थे। हालांकि एलएसजी ने मोहसिन खान की जगह उनकी बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। उन्होंने आईपीएल 2025 में अपने पहले दो मैचों में छह विकेट लिए। शार्दुल ठाकुर पहली बार मुंबई इंडियंस से जुड़ रहे हैं। पिछले दस सालों में उन्होंने छह अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए खेला है। यह उनकी करियर का तीसरा ट्रेड है। बताया गया है कि एमआई ने ये डील पूरी तरह के कैश एक्सचेंज में किया है और एलएसजी को इसके बदले 2 करोड़ रुपये दिए हैं।
शार्दुल ने क्या कहा
वहीं शार्दुल ठाकुर के ट्रेड के बाद आईपीएल ने अपने बयान में कहा गया, "लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर अब ट्रेड के बाद मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को तैयार हैं। मुंबई के इस खिलाड़ी को एलएसजी ने आईपीएल के 18वें सीजन में चोटिल खिलाड़ी के रूप में 2 करोड़ रुपये में शामिल किया था। शार्दुल हर टीम के लिए एक भरोसेमंद और उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं और कई बार शानदार प्रदर्शन किया है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनकी मौजूदा खिलाड़ी फीस 2 करोड़ रुपये पर ही ट्रेड किया है।"
शेरफेन रदरफोर्ड भी टीम में शामिल
बता दें क शार्दुल ठाकुर के ट्रेड की चर्चा पहले से ही चल रही थी, लेकिन मुंबई इंडियंस ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए गुजरात टाइटन्स से शेरफेन रदरफोर्ड को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया। मध्यक्रम के इस धमाकेदार बल्लेबाज ने पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उनके आने से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी और भी मज़बूत होगी और टीम को नई ताकत मिलेगी।
Poore CricketTwitter ko hila daala na pic.twitter.com/wuizRDyvwM — Mumbai Indians (@mipaltan) November 13, 2025
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।