Get App

IPL 2026 ट्रेड विंडो में धमाल, टॉप फ्रेंचाइजियां कर रहीं बड़े प्लेयर्स की अदला-बदली, देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026: IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो पूरी तरह एक्टिव है। 15 नवंबर को रिटेंशन की अंतिम तारीख करीब आने के साथ ही टीमें अपनी कमजोरियों को दूर करने और स्क्वॉड मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों के लेन-देन में जुट गई हैं। इस प्रक्रिया में MI), CSK और LSG सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Nov 15, 2025 पर 10:04 AM
IPL 2026 ट्रेड विंडो में धमाल, टॉप फ्रेंचाइजियां कर रहीं बड़े प्लेयर्स की अदला-बदली, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2026 ट्रेड विंडो में हड़कंप, टॉप फ्रेंचाइजियां कर रहीं बड़े प्लेयर्स की अदला-बदली, देखें लिस्ट

IPL 2026: IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो पूरी तरह एक्टिव है। 15 नवंबर को रिटेंशन की अंतिम तारीख करीब आने के साथ ही टीमें अपनी कमजोरियों को दूर करने और स्क्वॉड मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों के लेन-देन में जुट गई हैं। इस प्रक्रिया में मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सबसे ज्यादा एक्टिव नजर आ रही हैं।

जडेजा-सैमसन की अदला बदली

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा फोकस संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा पर है। क्योंकि इस ट्रेड विंडो का सबसे चौंकाने वाला ट्रेड चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुआ है। CSK  ने जहां एक तरफ संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ा है। वहीं, इसके बदले में चेन्नई के लिए हमेशा लकी साबित हुए रविंद्र जडेजा को राजस्थान रॉयल्स को सौंप दिया गया है। साथ ही CSK ने एक और दाव खेलते हुए इंग्लैंड के सैम करन को भी RR को सौंप दिया है।

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर. अश्विन का मानना है कि यह ट्रेड ब्रांड वैल्यू और नेतृत्व के हिसाब से CSK के लिए आकर्षक हो सकता है, लेकिन टीम की जरूरतों के हिसाब से वे थोड़े संदेह में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें