RCB ने यश दयाल को रिलीज कर दिया है? ट्रेनिंग सेशन और टीम बस नहीं नजर आया तेज गेंदबाज

IPL 2026 Yash Dayal: उत्तर प्रदेश के रहने वाले यश दयाल, दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण से जुड़े गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर कर देकर करीब 5 साल तक शारीरिक शोषण किया, जिसके बाद रेप का केस क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज है

अपडेटेड Mar 20, 2026 पर 10:29 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय क्रिकेटर और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

भारतीय क्रिकेटर और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उनकी गुपचुप शादी की खबरें सामने आई थी। वहीं IPL 2026 के शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं पर RCB के खेमे में यश दयाल अबतक नजर नहीं आए हैं। 20 मार्च को बेंगलुरु में हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्री-सीजन ट्रेनिंग में यश दयाल कहीं भी नजर नहीं आए। । सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में यह भी देखा गया कि टीम बस पर भी यश दयाल में नहीं दिखे, जिससे इस पूरे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

यश दयाल पर लगे हैं ये गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के रहने वाले यश दयाल, दो अलग-अलग मामलों में यौन शोषण से जुड़े गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। गाजियाबाद की महिला ने आरोप लगाया है कि दयाल ने शादी का झांसा देकर कर देकर करीब 5 साल तक शारीरिक शोषण किया, जिसके बाद रेप का केस क्रिकेटर के खिलाफ दर्ज है। यश दयाल के खिलाफ ये दोनों मामले पिछले साल सामने आए थे। हालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दे दी थी। इसके कुछ समय बाद जयपुर में एक और मामला दर्ज हुआ, जिसमें POCSO एक्ट के तहत एक नाबालिग से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए। इन कानूनी मामलों के बावजूद उनका क्रिकेट करियर चलता रहा और IPL 2025 में RCB की जीत में अहम योगदान देने के बाद टीम ने उन्हें 2026 सीजन के लिए भी अपने साथ बनाए रखा।


RCB नें पांच करोड़ में खरीदा

यश दयाल को 5 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के साथ टीम में बनाए रखने के फैसले पर RCB को लोगों की कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी है, जबकि फ्रेंचाइजी ने अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। आम तौर पर टीमें में ऐसे खिलाड़ियों , जिन पर गंभीर आरोप लगे हों जांच पूरी होने तक टीम से दूर रखा जाता है। हांलाकि RCB के साथ यश दयाल अभी बने हुए हैं। यश दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ आईपीएल डेब्यू किया था और उसी साल टीम के साथ खिताब भी जीता था।

RCB की पूरी टीम 

IPL 2026 के लिए RCB की पूरी टीम: विराट कोहली, फ़िल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफ़र्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।