भारतीय क्रिकेटर और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उनकी गुपचुप शादी की खबरें सामने आई थी। वहीं IPL 2026 के शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं पर RCB के खेमे में यश दयाल अबतक नजर नहीं आए हैं। 20 मार्च को बेंगलुरु में हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की प्री-सीजन ट्रेनिंग में यश दयाल कहीं भी नजर नहीं आए। । सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में यह भी देखा गया कि टीम बस पर भी यश दयाल में नहीं दिखे, जिससे इस पूरे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
