IPL 2027 Retention: सभी 10 टीमों ने जारी की रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, देखें पूरी सूची
IPL 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर थी। अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा
IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। सभी फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर दी गई थी। अब आईपीएल के निलामी में इन खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल का 20वां सीजन अगले साल खेला जाएगा। आइए जानते हैं सभी फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को रिटेन और किसको रिलीज किया है।
धोनी ने लिया संन्यास
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। वहीं इस वजह से चेन्नई ने उनको रिलीज कर दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद के प्रमुख बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने IPL 2027 में नहीं खेलने का फैसला किया है। उन्होंने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम को देखते हुए अपना वर्कलोड कम करने के लिए यह कदम उठाया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया।
सभी 10 फ्रेंचाइजी ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल, स्वप्निल सिंह