Orange Cap: कोहली नहीं, IPL में अब तक इस बल्लेबाज ने जीता हैं सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें पूरी लिस्ट

IPL Orange Cap Winners: आईपीएल के आखिरी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है। आइए जानते हैं अब तक 18 सीजन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं और सबसे ज्यादा ये किसे मिला है

अपडेटेड Mar 24, 2026 पर 2:36 PM
Story continues below Advertisement
IPL Orange Cap: आइए जानते हैं अब तक 18 सीजन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं

IPL Orange Cap Winners: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लगभग दो महीने तक चलने वाले इस मुकाबले में कुल 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा। वहीं आईपीएल के आखिरी में सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है। आईपीएल का अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं, ये 19वां सीजन होगा। अब आईपीएल 2026 के करीब आते ही एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक होने वाली है, जिसमें बड़े खिलाड़ी और युवा सितारे इस सम्मान को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

आइए जानते हैं अब तक 18 सीजन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं और सबसे ज्यादा ये किसे मिला है।

साल 2025 में कौन जीता था ऑरेंज कैप


आईपीएल का पहला ऑरेंज कैप शॉन मार्श ने जीता था। वहीं डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए तीन बार ये खिताब जीता। विराट कोहली और क्रिस गेल ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए दो-दो बार ऑरेंज कैप हासिल की। साल 2025 में साई सुदर्शन ने ये खिताब जीता था। साल 2025 में साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था।

ऑरेंज कैप विनर्स की पूरी लिस्ट (2008-2025)

2008: शॉन मार्श (पंजाब किंग्स)

2009: मैथ्यू हेडन (चेन्नई सुपर किंग्स)

2010: सचिन तेंदुलकर (मुंबई इंडियंस)

2011: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

2012: क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

2013: माइकल हसी (चेन्नई सुपर किंग्स)

2014: रॉबिन उथप्पा (कोलकाता नाइट राइडर्स)

2015: डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

2016: विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

2017: डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

2018: केन विलियमसन (सनराइजर्स हैदराबाद)

2019: डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

2020: केएल राहुल (पंजाब) किंग्स)

2021: रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

2022: जोस बटलर (राजस्थान रॉयल्स)

2023: शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स)

2024: विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

2025: साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस)

बीसीसीआई ने आईपीएल के 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। बाकि मैचों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। आईपीएल का पहला मुकाबला आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा। आरसीबी इस टूर्नामेंट में बतौर डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।