Get App

Orange Cap: कोहली नहीं, IPL में अब तक इस बल्लेबाज ने जीता हैं सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें पूरी लिस्ट

IPL Orange Cap Winners: आईपीएल के आखिरी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है। आइए जानते हैं अब तक 18 सीजन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं और सबसे ज्यादा ये किसे मिला है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Mar 24, 2026 पर 2:36 PM
Orange Cap: कोहली नहीं, IPL में अब तक इस बल्लेबाज ने जीता हैं सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप, देखें पूरी लिस्ट
IPL Orange Cap: आइए जानते हैं अब तक 18 सीजन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं

IPL Orange Cap Winners: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट लीग में से एक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। लगभग दो महीने तक चलने वाले इस मुकाबले में कुल 10 टीमों के बीच ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा। वहीं आईपीएल के आखिरी में सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को ऑरेंज कैप दिया जाता है। आईपीएल का अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं, ये 19वां सीजन होगा। अब आईपीएल 2026 के करीब आते ही एक बार फिर ऑरेंज कैप की रेस रोमांचक होने वाली है, जिसमें बड़े खिलाड़ी और युवा सितारे इस सम्मान को जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे।

आइए जानते हैं अब तक 18 सीजन में अब तक कौन-कौन से खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल कर चुके हैं और सबसे ज्यादा ये किसे मिला है।

साल 2025 में कौन जीता था ऑरेंज कैप

आईपीएल का पहला ऑरेंज कैप शॉन मार्श ने जीता था। वहीं डेविड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए तीन बार ये खिताब जीता। विराट कोहली और क्रिस गेल ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए दो-दो बार ऑरेंज कैप हासिल की। साल 2025 में साई सुदर्शन ने ये खिताब जीता था। साल 2025 में साई सुदर्शन ने गुजरात टाइटंस के लिए 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीता था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें