Get App

Abishek Porel: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, महिला को ब्लैकमेल कर रेप का लगा आरोप

Abishek Porel: युवती का यह भी आरोप है कि क्रिकेटर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया। रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक के खिलाफ कुल 19 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें ज्यादातर धाराएं गैर-जमानती अपराधों से जुड़ी हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 11, 2026 पर 3:57 PM
Abishek Porel: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, महिला को ब्लैकमेल कर रेप का लगा आरोप
अभिषेक पोरेल को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

IPL की टीम दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिषेक पोरेल को एक युवती के उत्पीड़न और ब्लैकमेल आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देश के बाद की गई है। कोर्ट ने कुछ हफ्ते पहले पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया था। युवती ने अभिषेक पोरेल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का यह भी आरोप है कि क्रिकेटर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे कथित तौर पर ब्लैकमेल किया। रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक के खिलाफ कुल 19 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें ज्यादातर धाराएं गैर-जमानती अपराधों से जुड़ी हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

क्रिकेटर का फोन भी जब्त करने का आदेश

पिछली सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने हुगली जिले के मगरा पुलिस थाने को अभिषेक पोरेल के पास मौजूद मोबाइल फोन और अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त करने का निर्देश दिया था। अदालत ने पुलिस को इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी पेश करने को कहा था। यह मामला मंगलवार, 11 अगस्त को फिर सुनवाई के लिए अदालत के सामने आया। सुनवाई के दौरान मगरा पुलिस थाने की ओर से जज को बताया गया कि अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें चिनसुराह की अदालत में पेश किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें