Get App

270 करोड़ रुपये की डील... BCCI की लगी लॉटरी, IPL से जुड़ी ये AI कंपनी

भारतीय क्रिकेट के साथ टायर बनाने वाली, बेवरेज और फैंटेसी गेमिंग कंपनियों का जुड़ाव रहा है। अब इस लिस्ट में एक नई एंट्री होने वाली है। BCCI ने 2026 के IPL 2026 से पहले गूगल के AI प्लेटफॉर्म जेमिनी के साथ 270 करोड़ रुपये का बड़ा स्पॉन्सरशिप डील की है। इस एग्रीमेंट के जरिए IPL की ग्लोबल पहचान और मजबूत होने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 9:15 PM
270 करोड़ रुपये की डील... BCCI की लगी लॉटरी, IPL से जुड़ी ये AI कंपनी
IPL के अगले सीजन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है।

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 2026 के पहले महीने में BCCI ने बड़ी डील की है। भारतीय क्रिकेट के साथ टायर बनाने वाली, बेवरेज और फैंटेसी गेमिंग कंपनियों का जुड़ाव रहा है। अब इस लिस्ट में एक नई एंट्री होने वाली है। BCCI ने 2026 के IPL 2026 से पहले गूगल के AI प्लेटफॉर्म जेमिनी के साथ 270 करोड़ रुपये का बड़ा स्पॉन्सरशिप डील की है। इस एग्रीमेंट के जरिए IPL की ग्लोबल पहचान और मजबूत होने की उम्मीद है।

BCCI की बड़ी डील

तीन साल की यह डील IPL की कमाई और ब्रांड वैल्यू को और मजबूत करती है और दिखाती है कि क्रिकेट में इसकी पहुंच कितनी बड़ी है। इस समझौते से न सिर्फ अच्छी-खासी आमदनी होगी, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग की पहचान दुनिया की सबसे आकर्षक खेल लीगों में से एक के रूप में भी और पुख्ता होती है। दिलचस्प बात यह है कि जेमिनी का मुकाबला करने वाला ChatGPT पहले से ही विमेंस प्रीमियर लीग से जुड़ा हुआ है। इससे साफ पता चलता है कि भारतीय क्रिकेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म तेजी से निवेश कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग और WPL में अलग-अलग AI ब्रांड्स की मौजूदगी दिखाती है कि अब स्पॉन्सरशिप सिर्फ पारंपरिक कंपनियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि खेल के बढ़ते प्रभाव और टेक्नोलॉजी के नए दौर का संकेत भी दे रही है।

भारत सरकार द्वारा रियल-मनी गेमिंग कंपनियों पर रोक लगाए जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया जर्सी स्पॉन्सर ढूंढना पड़ा, क्योंकि Dream11 उस भूमिका से हट गया। इसके बाद अपोलो टायर्स ने आगे बढ़कर 579 करोड़ रुपये की डील में जर्सी स्पॉन्सरशिप के अधिकार हासिल किए। वहीं दूसरी ओर, टाटा ग्रुप के पास अब भी दुनिया की सबसे कमाई वाली T20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग की टाइटल स्पॉन्सरशिप बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें