भारत में क्रिकेट का सबसे रोमांचक समय एक बार फिर आ गया है। 10 टीमें और 1 ट्रॉफी के साथ इंडियन प्रीमियर लीग ( Indian Premier League) का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट के मैच 28 मार्च से 31 मई तक भारत के 13 अलग-अलग स्टेडियमों में खेले जाएंगे। सीजन का पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन आरसीबी ( Royal Challengers Bengaluru) और सनराइज हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। जानकारी के मुताबिक, 31 मई को होने वाला फाइनल मैच भी इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।
