DC vs GT Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात ने दिल्ली को 210 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई। गुजरात ने दिल्ली को 1 विकेट से मात दी है
DC vs GT Highlights: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने दिल्ली को 1 रन से मात दी है। गुजरात की ये पहली जीत है। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
DC vs GT Highlights: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने दिल्ली को 1 रन से मात दी है। गुजरात की ये पहली जीत है। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 211 रन का लक्ष्य दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई। गुजरात ने दिल्ली को 1 विकेट से मात दी है।
दिल्ली कैपिटल्स की पारी में शुरुआत काफी अच्छी रही। दिल्ली के पाथुम निसांका ने 41 रन की तेज पारी खेली और केएल राहुल के साथ 76 रन की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद राशिद खान ने लगातार दो विकेट लेकर मैच पलट दिया, जिसमें नीतीश राणा और समीर रिजवी आउट हुए। राहुल ने शानदार 52 गेंदों में 92 रन बनाए, लेकिन 17वें ओवर में उनका विकेट गिरना दिल्ली के लिए बड़ा झटका रहा। इसी ओवर में ट्रिस्टन स्टब्स भी रन आउट हो गए, जिसके बाद टीम को आखिरी 18 गेंदों में 46 रन की जरूरत रह गई।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए आखिरी ओवरों में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया। 19वें ओवर में मोहम्मद सिराज के खिलाफ डेविड मिलर ने दो छक्के और एक चौका लगाकर तेजी से रन बनाए, जिससे ओवर में 23 रन आए और टीम को आखिरी 6 गेंदों में 13 रन की जरूरत रह गई। अंतिम ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया, जिसमें 11 रन और 2 विकेट गिरे। दिल्ली की टीम 209 रन ही बना सकी और गुजरात टाइटन्स ने रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से जीत हासिल की, जबकि मिलर 41 रन बनाकर नाबाद रहे।
गुजरात टाइटंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स को 211 रन का लक्ष्य दिया। मैच में शुरुआत में मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन को आउट कर पहला झटका दिया, जबकि कुलदीप यादव ने जोस बटलर (52) को पवेलियन भेजा। जोस बटलर ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की थी।
इसके बाद शुभमन गिल ने 70 रन की शानदार पारी खेली और वॉशिंगटन सुंदर (55) के साथ 60 गेंदों में 104 रन की बड़ी साझेदारी की। आखिर में मुकेश कुमार ने सुंदर को आउट किया। वहीं 14वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हुए।
दिल्ली कैपिटल्स के मुकेश कुमार ने 2 विकेट चटकाए हैं। वहीं कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला है। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान ने तीन विकेट चटकाए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए है। मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट चटकाए हैं।