DC vs GT Highlights: जीत के साथ गुजरात ने खोला खाता, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 1 रन से दी मात - dc vs gt ipl match 2026 live score update delhi capitals vs gujarat titans at arun jaitley stadium | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

APRIL 08, 2026/ 11:54 PM

DC vs GT Highlights: जीत के साथ गुजरात ने खोला खाता, रोमांचक मुकाबले में दिल्ली को 1 रन से दी मात

DC vs GT Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात ने दिल्ली को 210 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई। गुजरात ने दिल्ली को 1 विकेट से मात दी है

Story continues below Advertisement

DC vs GT Highlights: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। आखिरी ओवर तक चलने वाले इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने दिल्ली को 1 रन से मात दी है। गुजरात की ये पहली जीत है। दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरा

DC vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया है
APRIL 08, 202611:38 PM IST

IPL 2026 Match Live Score:रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से दी मात

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात ने दिल्ली को 210 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना पाई। गुजरात ने दिल्ली को 1 विकेट से मात दी है।

APRIL 08, 202611:24 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: रोमांचक हुआ मुकाबला

19वें ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में 36 रन की जरूरत थी। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में डेविड मिलर ने तेजी से रन बनाए। मिलर ने इस ओवर में दो छक्के और 1 चौका लगाया। वहीं विप्रज निगम ने भी इस ओवर में एक चौका लगाया। सिराज के इस ओवर में कुल 23 रन आए। दिल्ली को अब जीत के लिए 6 गेंदों में 13 रन की जरूरत है।

APRIL 08, 202611:16 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: जीत से 36 रन दूर दिल्ली

दिल्ली को जीत के लिए 12 गेंदों में 36 रन की जरूरत है। गुजरात की टीम मैच में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। 18 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन है।

APRIL 08, 202611:11 PM IST

DC vs GT Live Score: केएल राहुल आउट

17वें ओवर में दिल्ली को दो बड़े झटके लगे हैं। ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन पर साई सुदर्शन ने रन आउट किया। वहीं मोहम्मद सिराज के ओवर की आखिरी गेंद पर केएल राहुल 52 गेंदों में 92 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात की टीम मैच में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है। दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंदों में 46 रन की जरूरत है।

APRIL 08, 202611:04 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: केएल राहुल की तूफानी बैटिंग

16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 24 गेंदों में 53 रन की जरूरत है। केएल राहुल 87 रन और ट्रिस्टन स्टब्स  6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 08, 202610:54 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: जीत से 69 रन दूर दिल्ली

15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों में 69 रन की जरूरत है। केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल 77 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 08, 202610:53 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: दिल्ली को लगा चौथा झटका

14वें ओवर में राशिद खान की गेंद पर अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 134 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंदों में 77 रन की जरूरत है।

APRIL 08, 202610:43 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: दिल्ली का स्कोर 130/3

13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 130 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 42 गेंदों में 81 रन की जरूरत है। केएल राहुल और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल 69 रन और डेविड मिलर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 08, 202610:36 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: 12 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर-118/3

12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 118 रन है। दिल्ली को जीत के लिए 49 गेंदों में 93 रन की जरूरत है। केएल राहुल और डेविड मिलर क्रीज पर मौजूद हैं। केएल राहुल 64 रन और डेविड मिलर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 08, 202610:25 PM IST

DC vs GT Live Score: राशिद खान का कमाल

10वें ओनर में दिल्ली को दूसरा झटका लगा है। नीतीश राणा 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं दिल्ली की ओर से बैटिंग करने के लिए इम्पैक्ट प्लेयर समिर रिजवी आए हैं। वहीं राशिद खान ने उन्हें पहली हीं गेंद पर बोल्ड कर दिया। समिर रिजवी डक पर आउट हो गए हैं। राशिद ने इस ओवर में लगादार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। दिल्ली का स्कोर फिलहाल तीन विकेट के नुकसान पर 101 रन है।

APRIL 08, 202610:21 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: दिल्ली का स्कोर 100 के पार

दिल्ली के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने तूफानी अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 29 गेंदों में 53 रन बनाए हैं। 9 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 97 रन है। 10वां ओवर के  राशिद खान करने आए हैं।

APRIL 08, 202610:14 PM IST

DC vs GT Live Score: दिल्ली को लगा बड़ा झटका

दिल्ली को पहला झटका लगा है। धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे पाथुम निसांका आउट हो गए हैं।  आउट होेने से पहले निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रनों की शानदार पारी खेली। क्रीज पर फिलहाल केएल राहुल मौजूद हैं। 8.2 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन है।

APRIL 08, 202610:08 PM IST

DC vs GT Live Score: गुजरात को पहले विकेट की तलाश

सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 70 रन के पार पहुंच गया है। दिल्ली ने अभी तक कोई भी विकेट नहीं खोया है। दिल्ली की ओर से क्रीज पर निसांका 20 गेंदों पर 38 रन बनाकर तो केएल राहुल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। सातवां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया।

APRIL 08, 202610:01 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: 6वें ओवर में आए 23 रन

दिल्ली के लिए पावर प्ले काफी शानदार रहा है। पावर प्ले के अंतिम ओवर में पाथुम निसांका ने अपने हाथ खोले। 6वें ओवर के तीसरी, चौथी और पांचवी गेंद पर लगातार तीन चौके आए। निसांका की शानदार बल्लेबाजी के कारण दिल्ली का स्कोर 63 रन पर पहुंच गया है। पावर प्ले के आखिरी ओवर में कुल 23 रन आए।

APRIL 08, 20269:57 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: 40 के पार पहुंचा दिल्ली का स्कोर

पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 40 रन है। गुजरात की ओर से पांचवा ओवर राशिद खान ने किया ।  गुजरात को फिलहाल विकेट की तलाश है।  केएल राहुल 18 गेंदों पर 21 रन ो पाथुम निसांका 12 गेंदो पर 17 रन बना कर खेल रहे हैं।

APRIL 08, 20269:53 PM IST

DC vs GT Live Score: गुजरात को विकेट की तलाश

चार ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 35 रन के पार पहुंच गया है। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर केएल राहुल ने फ्लिक करके शानदार छक्का लगाया। रबाडा के इस ओवर में 9 रन आए। केएल राहुल 15 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। गुजरात को फिलहाल विकेट की तलाश है।

APRIL 08, 20269:47 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: दिल्ली को मिली शानदार शुरुआत

तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के 27 रन है।केएल राहुल 11 गेंद पर 12 रन बनाकर तो पाथुम निसांका सात गेंदों पर 13 रन खेल रहे हैं। बता दें कि गुजरात की ओर से तीसरा ओवर मोहम्मद सिराज ने किया। गुजरात ने दिल्ली को 211 रन का टारगेट दिया है।

APRIL 08, 20269:41 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: दो ओवर के बाद स्कोर पहुंचा 20 के पार

दूसरे ओवर में केएल राहुल ने भी अपने हाथ खोल लिए हैं। रबाडा की तीसरी गेंद राहुल ने शानदार चौका लगाया। दूसरे ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 20 रन है। गुजरात ने दिल्ली को 211 रन का टारगेट दिया है।

APRIL 08, 20269:36 PM IST

GT vs DC Live Score, IPL 2026: पहले ओवर में आए 14 रन

गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली को 211 रन का टारगेट दिया है। वहीं इस बड़े टारगेट का पीछा करने के लिए दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी उतर गई है। पाथुम निसांका और केएल राहुल बैटिंग कर रहे हैं। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया। सिराज के पहली और दूसरी गेंद पर निसांका ने दो चौके लगाए।पहले ओवर में दिल्ली ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए

APRIL 08, 20269:20 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: गुजरात ने दिल्ली को दिया 211 रन का टारगेट

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बना ली। गुजरात ने दिल्ली को 210 रन का टारगेट दिया है।

APRIL 08, 20269:13 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: वाशिंगटन सुंदर की फिफ्टी

19वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने 30 गेदों में फिफ्टी लगाई है। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन है। वाशिंगटन सुंदर 55 रन और ग्लेन फिलिप्स 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 08, 20269:05 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: शुभमन गिल आउट

18वें ओवर में गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा है। लुंगी एनगिडी की गेंद पर शुभमन गिल 45 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल के बीच 60 गेंदों में 104 रन की साझेदारी हुई थी। गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन है।

APRIL 08, 20269:02 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: दिल्ली को विकेट की तलाश

17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 182 रन हो गया है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों के बीच 58 गेंदों में 104 रन की साझेदारी हुई है।

APRIL 08, 20268:57 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: गुजरात का स्कोर-168/2

16 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन हो गया है। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों के बीच 50 गेंदों में 89 रन की साझेदारी हुई है।

APRIL 08, 20268:48 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: शुभमन गिल की फिफ्टी

शुभमन गिल ने 33 गेदों में फिफ्टी लगाई है। अपनी पारी के दौरान गिल ने 1 छक्का और 5 चौक्के लगाए हैं। 15 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 161 रन हो गया है। वाशिंगटन सुंदर 41 रन और शुभमन गिल 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।

APRIL 08, 20268:42 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गिल-वाशिंगटन की तूफानी पारी

जोश बटलर के आउट होने के बाद वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल ने पारी को संभाला है और तेजी से रन बना रहे हैं। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन हो गया है।

APRIL 08, 20268:38 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर-142/2

13 ओवर का खेल खत्म हो गया है। 13 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन हो गया है। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे हैं। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

APRIL 08, 20268:33 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: गुजरात का स्कोर 133/2

12 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 133 रन हो गया है। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल तेजी से रन बना रहे हैं। विप्रज निगम के इस ओवर में कुल 23 रन आए हैं।

APRIL 08, 20268:28 PM IST

DC vs GT Live Score: गुजरात का स्कोर-110/2

11 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 110 रन हो गया है। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। दोनों के बीच 21 गेंदों में 31 रन की साझेदारी हुई है। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 9 रन आए हैं।

APRIL 08, 20268:23 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार

10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन हो गया है। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल के बीच 15 गेंदों में 22 रन की साझेदारी हुई है। कुलदीप यादव के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

APRIL 08, 20268:21 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: गुजरात का स्कोर- 90/2

9 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन है। वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। टी नटराजन के इस ओवर में कुल 5 रन आए हैं।

APRIL 08, 20268:13 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: गुजरात को लगा दूसरा झटका

8वें ओवर में गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। कुलदीप यादव की गेंद पर जोस बटलर 27 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल और जोस बटलर के बीच 32 गेंदों में 60 रन की साझेदारी हुई।  8 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन हे।

APRIL 08, 20268:09 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: गुजरात टाइटंस 77/1

7 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 77 रन है। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। जोस बटलर ने फिफ्टी लगाई है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 29 गेंदों में 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

APRIL 08, 20268:04 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर-68/1

पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 68 रन है। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।  लुंगी एनगिडी के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

APRIL 08, 20267:59 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर- 63/1

5 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 63 रन है। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ही बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं, दोनों के बीच 17 गेंदों में 44 रन की साझेदारी हो चुकी है। मुकेश कुमार के इस ओवर में कुल 23 रन आए हैं।

APRIL 08, 20267:54 PM IST

DC vs GT Live Score: गुजरात टाइटंस का स्कोर- 40/1

4 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन है। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों ही बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। अक्षर पटेल के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

APRIL 08, 20267:45 PM IST

DC vs GT Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर में मुकेश कुमार ने गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका दिया है। साई सुदर्शन 12 रन पर आउट हुए। 3 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 27 रन है।

APRIL 08, 20267:40 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: दूसरे ओवर में आए 7 रन

2 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 11 रन है। गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। लुंगी एनगिडी के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

APRIL 08, 20267:38 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: पहले ओवर में आए 11 रन

गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज खेल रहे हैं।  दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ये ओवर मुकेश कुमार ने किया, इस ओवर में कुल 11 रन आए। 1 ओवर में बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 11 रन है।

APRIL 08, 20267:32 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match Score: शुरू हुआ मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर आ गए हैं। दिल्ली की ओर से पहला ओवर मुकेश कुमार कर रहे हैं।

APRIL 08, 20267:23 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।

गुजरात टाइटन्स इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, मानव सुथार, जयंत यादव, अनुज रावत।

APRIL 08, 20267:18 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल में दोनों टीमों का प्रर्दशन

आईपीएल में दिल्ली ने शानदार शुरुआत की है, वहीं गुजरात टाइटंस अभी अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। आईपीएल 2026 में अब तक खेले दो मैचों में दिल्ली ने जीत दर्ज की है। दिल्ली ने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी। वहीं दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया। वहीं गुजरात टाइटंस अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से 3 विकेट से हार मिली थी। वहीं दूसरे मैच में राजस्थान ने गुजरात को 6 विकेट से हराया था।

APRIL 08, 20267:09 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

केएल राहुल (विकेट कीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार

APRIL 08, 20267:08 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

APRIL 08, 20267:04 PM IST

DC vs GT Live Score: अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी गुजरात

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

APRIL 08, 20266:59 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के बचे हुए मैच

8 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

11 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

18 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स: बेंगलुरु: दोपहर 3:30 बजे

21 अप्रैल: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स: हैदराबाद: शाम 7:30 बजे

25 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स: दिल्ली: दोपहर 3:30 बजे

27 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

1 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

5 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

8 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

11 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: धर्मशाला: शाम 7:30 बजे

17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

24 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

APRIL 08, 20266:50 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस के बचे हुए मैच

8 अप्रैल: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटन्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

12 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स: लखनऊ: दोपहर 3:30 बजे

17 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

20 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

24 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स: बेंगलुरु: शाम 7:30 बजे

26 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स: अहमदाबाद: दोपहर 3:30 बजे

30 अप्रैल: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

3 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

12 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

APRIL 08, 20266:43 PM IST

DC vs GT IPL 2026 Match Score: शुभमन गिल की होगी वापसी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुभमन गिल ने गुजरात टाइटंस की कप्तानी नहीं की थी। गिल की जगह गुजरात की कमान राशिद खान ने संभाली थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुभमन गिल टीम की कप्तानी कर सकते हैं।

APRIL 08, 20266:37 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: बारिश की वजह से प्रभावित हुए ये मैच

6 अप्रैल को कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का मैच बिना खेले ही रद्द हो गया था। वहीं मंगलवार को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस का मैच बारिश की वजह से छोटा करके 11-11 ओवर का करना पड़ा। ऐसे में मौसम आने वाले मैच पर भी असर डाल सकता है।

APRIL 08, 20266:32 PM IST

Delhi Capitals vs Gujarat Titans Live: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ये मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।