GT vs MI Highlights: आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अहमदाबाद में खेला गया। मुंबई ने गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया था। टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। मुंबई ने गुजरात को 99 रन से हराया है
GT vs MI Highlights: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थी। इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 99 रन से मात दी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199
GT vs MI Highlights: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थी। इस मुकाबले में मुंबई ने गुजरात को 99 रन से मात दी है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा की पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बना लिए। मुंबई ने गुजरात को 200 रन का टारगेट दिया।
टारगेट का पीछा करने आई गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई। मुंबई ने गुजरात को 99 रन से हराया है।
गुजरात के खिलाफ मुकाबले में तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में अपने आईपीएल करियर की पहली सेंचुरी लगाई है। अपनी पारी के दौरान तिलक ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए। तिलक वर्मा 45 गेंदों में 101 रन बनाकर नाबाद रहे।
टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के तीन बल्लेबाज पावरप्ले खत्म होने तक पवेलियन लौट चुके थे। साई सुदर्शन, जोस बटलर 5 रन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय गुजरात टाइटंस का स्कोर 40/3 विकेट हो गया। 8वें ओवर में मिशेल सेंटनर वाशिंगटन सुंदर 26 रन और ग्लेन फिलिप्स 6 रन पर आउट कर गुजरात को दो झटके दिए हैं। इस समय गुजरात का स्कोर 55/5 विकेट हो गया। 11वें ओवर में राहुल तेवतिया 8 रन बनाकर आउट हुए।
अश्विनी कुमार ने एक ओवर में गुजरात को दो झटके दिए। 13वें ओवर में राशिद खान 4 रन और शाहरुख खान 17 रन बनाकर अश्विनी कुमार की गेंद पर आउट हुए। गुजरात को जीतने के लिए 42 गेंदों में 114 रन की जरूरत है। मैच के 16वें ओवर में एएम गजनफर ने कगिसो रबाडा को 12 रन और मोहम्मद सिराज को पवेलियन भेजा। सिराज के आउट होते ही गुजरात की पूरी टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर सिमट गई। शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला 99 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। पावरप्ले खत्म होने तक मुंबई के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। कगिसो रबाडा ने डेब्यू कर रहे दानिश मालेवार को 2 रन, क्विंटन डी कॉक को 13 रन और सूर्यकुमार यादव (15 रन) पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद पावरप्ले खत्म होने तक मुंबई का स्कोर 3 विकेट पर 46 रन रहा। इसके बाद नमन धीर और तिलक वर्मा ने मिलकर पारी को संभाला और दोनों के बीच 40 गेंदों में 52 रन की अच्छी साझेदारी हुई। हालांकि 13वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने नमन धीर को 45 रन पर आउट कर मुंबई को चौथा झटका दिया, तब टीम का स्कोर 97/4 था।
मुंबई इंडियंस की पारी के आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। 19वें ओवर में मोहम्मद सिराज ने हार्दिक पांड्या को 15 रन पर आउट किया। हार्दिक और तिलक वर्मा के बीच 38 गेंदों में 81 रन की शानदार साझेदारी हुई। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 177/5 रन था। इसके बाद तिलक वर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए सिर्फ 45 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक पूरा किया। तिलक 101 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए।
गुजरात के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 3 विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को भी 1-1 विकेट मिला। मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। मुंबई के अश्विनी कुमार ने 4 विकेट चटकाए। एएम गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट चटकाए हैं। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के खाते में भी 1-1 विकेट आया।