Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 04, 2026 / 11:34 PM IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले को राजस्थान ने किया अपने नाम, गुजरात को दी 6 रन से मात

GT vs RR Highlights: IPL 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। अहमदाबाद में टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी RR ने 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए। GT ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 8 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। अंत 6 गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, पर राजस्थान ने 6 रन से इस मैच को अपने नाम किया।

GT vs RR Highlights: IPL में शनिवार का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।  पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने गुजरात को 211 रन का टारगेट दिया है। राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने ताबतोड़ पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए तो ध्रुव जुरेल ने 41 गेंद में 75 रन ब

GT vs RR Highlights:   IPL 2026 टूर्नामेंट का नौवां मैच आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया
GT vs RR Highlights: IPL 2026 टूर्नामेंट का नौवां मैच आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया
APRIL 04, 2026 / 11:25 PM IST

Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : रोमंचक मुकाबले को राजस्थान ने किया अपने नाम

IPL 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने गुजरात को 211 रन का टारगेट दिया है। राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने ताबतोड़ पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए तो ध्रुव जुरेल ने 41 गेंद में 75 रन बनाए। वहीं 211 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात ने शानदार शुरुआत की। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने 73 रनों की पारी खेली। वहीं अंत 6 गेंदों पर गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। क्रीज पर मौजूद गुजरात के कप्तान राशिद खान कुछ कमाल नहीं कर पाए और पांचवी गेंद पर आउट हो गए। वहीं गुजरात को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 7 रन की जरूरत थी पर इस पर एक भी रन नहीं बन सका। राजस्थान के लिए आखिरि ओवर तुषार देसपांडे ने किया।

    APRIL 04, 2026 / 11:10 PM IST

    GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस 12 गेंदों पर 15

    गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला रोमांचक हो गया है। गुजरात को आखिरी दो ओवर में 15 रन चाहिए। टीम से कप्तान राशिद खान और कगिसो रबाडा पिच पर हैं। टीम का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 186 रन है। 17वें ओवर में रबाडा ने शानदार बल्लेबाजी की।

      APRIL 04, 2026 / 10:54 PM IST

      Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : तेवतिया के बाद शाहरुख खान रन आउट

      गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला रोमांचक हो गया है। रवि बिश्नोई ने चार विकेट अपने नाम कर लिए है। 15वें ओवर के तीसरी गेंद पर राहुल तेवतिया को उन्होंने पवेलियन भेजा है। वहीं अलगे ही गेंज पर शाहरुख खान रन आउट हो गए। वहीं इससे पहले तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले ग्लेन फिलिप्स आउट हो गए हैं। इससे पहले 11वें ओवर में साई सुदर्शन आउट हो गए थे। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन बनाए। 15.5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 161 रन है। गुजरात को जीत के लिए 32 गेंद 52 रन चाहिए।

        APRIL 04, 2026 / 10:46 PM IST

        Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : दो ओवर नें गिरे तीन विकेट

        गुजरात ने 13 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं। टीम से जोस बटलर और राहुल तेवतिया पिच पर हैं। रवि बिश्नोई ने 2 ओवर में 3 विकेट लिए। उन्होंने साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर और ग्लेन फिलिप्स को कैच कराया। फिलहाल जीत के लिए गुजरात को 38 गेंदों पर 70 रन की जरूरत है।

          APRIL 04, 2026 / 10:39 PM IST

          Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : गुजरात टाइटंस को एक ही ओवर में लगे दो झटके

          13वें ओवर में गुजरात को बड़ा झटका लगा  है। तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले  ग्लेन फिलिप्स आउट हो गए हैं। इससे पहले 11वें ओवर में साई सुदर्शन आउट हो गए थे। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन बनाए।  12.3 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 131 रन है। गुजरात को जीत के लिए 45 गेंद 80  रन चाहिए

            APRIL 04, 2026 / 10:30 PM IST

            Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका

            11वें ओवर में गुजरात को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे साई सुदर्शन आउच हो गए हैं। उन्होंने 44 गेंदों में 73 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर ग्लेन फिलिप्स और जोस बटलर पिच पर मौजूद हैं। 11 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 112 रन है।

              APRIL 04, 2026 / 10:24 PM IST

              GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस का स्कोर 100 के पार

              गुजरात ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। टीम से साई सुदर्शन और जोस बटलर पिच पर हैं। सुदर्शन ने छक्का लगाकर 33 गेंद पर फिफ्टी पूरी कर ली।  वहीं 8वें ओवर नें आखिरी गेंद पर गुजरात को बड़ा झटका लगा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कुमार कुशाग्र आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों में 18 रन बनाए।

                APRIL 04, 2026 / 10:15 PM IST

                Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : गुजरात टाइटंस को लगा पहला झटका

                8 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 75 के पार पहुंच गया है। 8वें ओवर की चौथी गेंद पर साई सुदर्शन ने रियान पराग के खिलाफ छक्का लगाया। इसी के साथ उन्होंने 33 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वहीं 8वें ओवर नें आखिरी गेंद पर गुजरात को बड़ा झटका लगा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे कुमार कुशाग्र आउट हो गए। उन्होंने 13 गेंदों में 18 रन बनाए।

                  APRIL 04, 2026 / 10:09 PM IST

                  GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस की शानदार बल्लेबाजी

                  पावर प्ले के बाद गुजरात का स्कोर 70 के पार पहुंच गया है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। साई ने 29 गेंदों में 47 रन बनाए हैं तो कुमार कुशाग्र ने 13 गेंदों पर 18 रन बनाए हैं। राजस्थान ने गुजरात को जीत के लिए 211 रन का टारगेट दिया है। गुजरात को जीत के लिए 77 गेंदों पर 140 रनों की जरूरत है। सात ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना किसी विकेट के 71 रन है।

                    APRIL 04, 2026 / 10:02 PM IST

                    Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : गुजरात टाइटंस का स्कोर 50 के पार

                    पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 50 रन पर पहुंच गया है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र बल्लेबाजी कर रहे हैं। साई ने 24 गेंदों में 33 रन बनाए हैं तो कुमार कुशाग्र ने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए हैं। राजस्थान ने गुजरात को जीत के लिए 211 रन का टारगेट दिया है। गुजरात को जीत के लिए 86 गेंदों पर 155 रनों की जरूरत है।

                      APRIL 04, 2026 / 9:54 PM IST

                      Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : गुजरात टाइटंस ने बनाए चार ओवर नें 40 रन

                      चार ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 40 रन पर पहुंच गया है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र बल्लेबाजी कर रहे हैं। साई ने 15 गेंदों में 21 रन बनाए हैं तो कुमार कुशाग्र ने 9 गेंदों पर 13 रन बनाए हैं। राजस्थान ने गुजरात को जीत के लिए 211 रन का टारगेट दिया है

                        APRIL 04, 2026 / 9:46 PM IST

                        GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: दो ओवर में आए 22 रन

                        दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर रन पर पहुंच गया है। पहले ओवर में जहां 15 रन आए तो दूसरे ओवर में सात रन। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और कुशाग्र बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले ओवर में साई सुदर्स ने शानदार छक्का और चौका लगाया था।

                          APRIL 04, 2026 / 9:38 PM IST

                          Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : 211 का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस

                          211 रन का टारगेट का पीछा करने गुजरात की टीन उतर गई है। गुजरात की ओर से बल्लेबाजी करने साई सुदर्शन और कुशाग्र उतरे हैं। वहीं राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं। इस ओवर की शुरुआत उन्होंने वाइड से की जो चार रनों में भी तब्दील हो गई। वहीं इसी ओवर के दूसरे ही गेंद पर साई सुदर्शन ने शानदार छक्का जड़ा।

                            APRIL 04, 2026 / 9:19 PM IST

                            GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को मिला 211 का टारगेट

                            IPL 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने गुजरात को 211 रन का टारगेट दिया है। राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने ताबतोड़ पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए तो ध्रुव जुरेल ने 41 गेंद में 75 रन बनाए। फिलहाल इस मैच को जीतने के लिए 211 रन का टारगेट हासिल करना होगा।

                              APRIL 04, 2026 / 9:11 PM IST

                              Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : जुरेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

                              18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 190 रन पर पहुंच गया है। राजस्थान की ओर से ध्रुव जुरेल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 35 गेंदों 63 रन बनाए हैं। फिलहाल राजस्थान बड़े स्कोर की तरफ जाती दिख रही है।

                                APRIL 04, 2026 / 9:02 PM IST

                                GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

                                राजस्थान रॉयल्स को बैक-टू-बैक झटके लगे हैं। हेटमायर के आउट होने के बाद डोवन फरेरा भी पवेलियन लौट चुके हैं। 17वें ओवर ने डोवन फरेरा का विकेट रबाडा ने झटका। 16.3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन है। क्रीज पर फिलहाल ध्रुव जुरेल 30 गेंद पर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  APRIL 04, 2026 / 8:55 PM IST

                                  GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका

                                  गुजरात की टीम को बड़ा विकेट मिला है। 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर अशोक ने खतरनाक दिख रहे हेटमायर को पवेलियन का रास्ता दिखाया। मोहम्मद सिराज ने हेटमायर का कैच लपका। 15.5 ओवर में राजस्थान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन है।

                                    APRIL 04, 2026 / 8:50 PM IST

                                    Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : बड़े स्कोर की ओर राजस्थान

                                    15 ओवर का मुकाबला खत्म हो गया है। वहीं इन 15 ओवर में राजस्थान का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। राजस्थान के लिए हेटमायर ने क्रीज पर आते ही जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन है।

                                      APRIL 04, 2026 / 8:42 PM IST

                                      GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगे बैक-टू-बैक झटके

                                      राजस्थान रॉयल्स को बैक-टू-बैक झटके लगे हैं। यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद कप्तान रियान पराग भी पवेलियन लौट चुके हैं। 14वें ओवर नें कप्तान पराग का विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने झटका। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 142 रन है। क्रीज पर फिलहाल ध्रुव जुरेल 22 गेंद पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                        APRIL 04, 2026 / 8:35 PM IST

                                        GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: यशस्वी जायसवाल आउट

                                        ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बीच राजस्थान की टीम को बड़ा झटका लगा है यशस्वी जायसवाल आउट हो गए है। रबाडा ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। यशस्वी ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 134 रन है।

                                          APRIL 04, 2026 / 8:29 PM IST

                                          Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : यशस्वी ने जड़ा पचासा

                                          यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। 12 ओवर के बाद राज्सथान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 116 रन है। 11वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने 100 रन पूरे कर लिए। ओवर की पहली गेंद पर ध्रुव जुरेल ने चौका लगाया और टीम की सेंचुरी पूरी कर ली। गुजरात को अभी तक वैभव सूर्यवंशी के रूप में एकमात्र विकेट मिला है।

                                            APRIL 04, 2026 / 8:23 PM IST

                                            GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: 100 के पार पहुंचा राजस्थान का स्कोर

                                            राजस्थान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 30 गेंदों में 47 रन बनाए हैं।  यशस्वी जायसवाल का साथ इस समय ध्रुव जुरेल दे रहे हैं। फिलहाल राजस्थान बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है।

                                              APRIL 04, 2026 / 8:15 PM IST

                                              Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : 80 के पार पहुंचा राजस्थान का स्कोर

                                              आठ ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 81 रन है। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 27 गेंदों में 44 रन बनाए हैं। राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में पहला झटका लगा है। उन्होंने 18 गेंदों ेमं ताबड़तोड़ 31 रन बनाए।

                                                APRIL 04, 2026 / 8:07 PM IST

                                                GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका

                                                ताबड़तोड़ शुरुआत के बीच राजस्थान की टीम को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए हैं। उन्होंने 17 गेंदों में 31 रन बनाए। सात ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 73 रन है।

                                                  APRIL 04, 2026 / 8:01 PM IST

                                                  Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : पावर प्ले में बने 69 रन

                                                  वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी अहमदाबाद में रनों की बरसात कर रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। 6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 69 रन है। वैभव 17 गेंदों में 31 रन तो यशस्वी 18 गेंदों में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुकाबले में यशस्वी के बल्ले से अबतक तीन लंबे छक्के निकले हैं।

                                                    APRIL 04, 2026 / 7:55 PM IST

                                                    GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 50 के पार

                                                    राजस्थान की ओर से पहले बल्लेबाजी करने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी अहमदाबाद में रनों की बरसात कर रही है। 4.2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 55 रन है। वैभव 15 गेंदों में 30 रन तो यशस्वी 12 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                      APRIL 04, 2026 / 7:51 PM IST

                                                      GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: यशस्वी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी

                                                      पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने ताबड़तोड़ शुरुआत की है। जस्थान की ओर से पहले बल्लेबाजी करने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी तोबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है। चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 44 रन है। वैभव 12 गेंदों ेमें 19 रन तो यशस्वी 12 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं

                                                        APRIL 04, 2026 / 7:41 PM IST

                                                        Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : राजस्थान की शानदार शुरुआत

                                                        राजस्थान रॉयल्स  ने 2 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 27 रन बना लिए हैं। टीम से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी पिच पर हैं।  अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी है।

                                                          APRIL 04, 2026 / 7:35 PM IST

                                                          Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : वैभव की शानदार शुरुआत

                                                          राजस्थान की ओर से पहले बल्लेबाजी करने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी उतरी है। वैभव ने पहले ही गेंद पर चौका जड़ा। गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज ने किया। वैभव ने इस ओवर में कुल नौ रन बटोरे। वहीं पहले ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 10 रन है।

                                                            APRIL 04, 2026 / 7:31 PM IST

                                                            GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: बल्लेबाजी करने उतरी ये धाकड़ जोड़ी

                                                            IPL 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की ओर से पहले बल्लेबाजी करने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी उतरी है। वहीं गुजरात की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

                                                              APRIL 04, 2026 / 7:27 PM IST

                                                              GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: मैच में राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

                                                              वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा।

                                                                APRIL 04, 2026 / 7:20 PM IST

                                                                Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : मैच में गुजरात की प्लेइंग 11

                                                                गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (डब्ल्यू), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (सी), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।

                                                                  APRIL 04, 2026 / 7:13 PM IST

                                                                  GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात की टीम में बड़ा बदलाव, गिल की जगह ये खिलाड़ी बना कप्तान

                                                                  IPL 2026 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी वहीं इस मुकाबले में गुजरात की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज के मुकाबले में शुभमन गिल की जगह राशिद खान कप्तानी कर रहे हैं।

                                                                    APRIL 04, 2026 / 7:03 PM IST

                                                                    Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : राजस्थान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी गुजरात की टीम

                                                                    IPL में शनिवार का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में टॉस को राजस्थान की टीम ने अपने नाम किया है। वहीं मुकबाले में पहले राजस्थान की टीम बल्लेबाजी करेगी तो वहीं की गुजरात की टीम पहले गेंदबाजी। वहीं इस मुकाबले में गुजरात की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। आज के मुकाबले में शुभमन गिल की जगह राशिद खान कप्तानी कर रहे हैं।

                                                                      APRIL 04, 2026 / 6:51 PM IST

                                                                      GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: जानें कौन किसपर रहा है भारी

                                                                      राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच हुए 8 मैचों में से 6 गुजरात ने जीते हैं, जबकि राजस्थान सिर्फ 2 ही जीत पाई है। बता दें कि, अपने होमग्राउंड पर गुजरात सीजन का पहला मैच जीतना चाहेगी, दूसरी ओर राजस्थान दूसरी बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

                                                                        APRIL 04, 2026 / 6:40 PM IST

                                                                        GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: इस धाकड़ खिलाड़ी पर रहेगी सबकी नजर

                                                                        राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़ा था। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली।इस पारी के दम पर राजस्थान ने चेन्नई के 128 रनों के टारगेट को 12.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।

                                                                          APRIL 04, 2026 / 6:27 PM IST

                                                                          GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला

                                                                          आईपीएल (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया था। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई चेन्नई ने आरआर को 128 रन का टारगेट दिया। राजस्थान ने 12.1 ओवर में आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। राजस्थान ने चेन्नई को 8 विकेट से मात दी है

                                                                            APRIL 04, 2026 / 6:16 PM IST

                                                                            Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : कहां पर देखें ऑनलाइन मुकाबला

                                                                            गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                              APRIL 04, 2026 / 6:06 PM IST

                                                                              Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                              गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच ये मुकाबला 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले के लिए टॉस शाम 7:00 बजे होगा। वहीं मुकाबले की शुरुआत 7:30 बजे से होगा।

                                                                                APRIL 04, 2026 / 5:52 PM IST

                                                                                GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: कैसा था गुजरात का पहला मुकाबला

                                                                                आईपीएल (2026) में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात टाइटंस ने पीबीकेएस को 163 रन का टारगेट दिया। वहीं पंजाब की टीम 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाई। पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया।

                                                                                  APRIL 04, 2026 / 5:38 PM IST

                                                                                  Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                  राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा काफी भारी रहा है, क्योंकि उन्होंने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

                                                                                    APRIL 04, 2026 / 5:28 PM IST

                                                                                    Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा

                                                                                    इम्पैक्ट सब्स: डोनोवन फरेरा/तुषार देशपांडे

                                                                                      APRIL 04, 2026 / 5:28 PM IST

                                                                                      GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                      शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

                                                                                        APRIL 04, 2026 / 5:27 PM IST

                                                                                        Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

                                                                                        रवींद्र जडेजा, सैम करन, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, युद्धवीर सिंह चरक, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, बृजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन

                                                                                          APRIL 04, 2026 / 5:27 PM IST

                                                                                          Gujarat Titans vs Rajasthan Royals IPL 2026 Match Score : गुजरात टाइटंस की पूरी टीम

                                                                                          शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बराड़, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव, अशोक शर्मा, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, पृथ्वी राज यारा, ल्यूक वुड

                                                                                            APRIL 04, 2026 / 5:26 PM IST

                                                                                            GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला

                                                                                            नमस्कार,

                                                                                            मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ