Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 09, 2026 / 11:39 PM IST

KKR vs LSG IPL 2026 Match Highlights: ईडन गार्डन्स में लखनऊ का धमाल, आखिरी गेंद पर केकेआर को दी मात

KKR vs LSG IPL 2026 Match Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल का 15वां मुकाबला आज खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 181 रन बनाए। मैच जीतने के लिए लखनऊ को 182 रन का टारगेट मिला। वहीं इस मुकाबले को लखनऊ की टीम ने अपने नाम कर लिया है

KKR vs LSG IPL 2026 Match Highlights:  कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल का 15वां मुकाबला आज खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 181 रन बनाए। मैच जीतने के लिए लखनऊ को 182 रन का टारगेट मिला। वहीं इस मुकाबले को लखनऊ की टीम

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया है
KKR vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया है
APRIL 09, 2026 / 11:21 PM IST

Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: ईडन गार्डन्स में लखनऊ की धमाल, आखिरी गेंद पर केकेआर को दिया मात

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल का 15वां मुकाबला आज खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला गया। टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी की। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 181 रन बनाए। मैच जीतने के लिए लखनऊ को 182 रन का टारगेट मिला। वहीं इस मुकाबले को लखनऊ की टीम ने अपने नाम कर लिया है। लखनऊ को अंतिम 6 गेंद पर 14 रन की जरूरत थी। वहीं लखनऊ जीत के हीरो मुकुल चौधरी रहे। लखनऊ ने केकेआर को तीन विकेट से मात दी। वहीं इस हार के साथ केकेआर की टीम इस सीजन में हार की हैट्रिक लगा ली है। चार मैचों में केकेआर को तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

    APRIL 09, 2026 / 11:11 PM IST

    Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: 6 गेंद पर 14 रन की जरूरत

    कोलकाता लखनऊ का मैच रोमांचक हो गया है। आखिरी 6 गेंद पर लखनऊ को 14 रन की जरूरत है। लखनऊ की ओर से  मुकुल चौधरी  22 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं।

      APRIL 09, 2026 / 11:01 PM IST

      KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : लखनऊ को लगा सातवां झटका

      लखनऊ का सातवां झटका लग गया है। अनुकुल राय, सुनील नरेन का शिकार बने हैं। लखनऊ को जीत के लिए 20 गेंदों में 44 रनों की जरूरत है। लखनऊ की ओर से फिलहाल क्रीज पर आवेश खान और मुकुल चौधरी हैं। 16.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन है।

        APRIL 09, 2026 / 10:51 PM IST

        Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: आयुष बडोनी आउट

        लखनऊ की टीम अब मुश्किल में नजर आ रही है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे  आयुष बडोनी भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 34 गेंदों में 54 रन बनाए। लखनऊ को जीत के लिए 32 गेंदों पर 57 रनों की जरूरत है। 14.4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 125 रन है।

          APRIL 09, 2026 / 10:43 PM IST

          Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

          लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 13वें ओवर में लखनऊ के बल्लेबाज अब्दुल समद भी आउट हो गए हैं। लखनऊ की ओर से फिलहाल क्रीज पर आयुष बडोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं। बडोनी ने  26 गेंदों में 41 रन बनाए हैं। 13.3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 112 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 39 गेंद पर 70 रन की जरूरत है।

            APRIL 09, 2026 / 10:35 PM IST

            LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score : निकोलस पूरन आउट

            लखनऊ को एक बड़ा झटका लगा है। लखनऊ के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन आउट हो गए हैं। इस धाकड़ बल्लेबाज का विकेट कार्तिक त्यागी ने लिया। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 96 रन है। लखनऊ को जीत के लिए 48 गेंदों पर 86 रन की जरूरत है।

              APRIL 09, 2026 / 10:25 PM IST

              KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : लखनऊ को जीत के लिए 60 गेंदों में चाहिए 97 रन

              10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 85 रन है।  लखनऊ की ओर से क्रीज पर फिलहाल आयुष बडोनी और निकोलस पूरन मौजूद हैं। लखनऊ को जीत के लिए 60 गेंदों पर 97 रनों की जरूरत है। केकेआर की ओर से 11वां ओवर नवदीप सैनी कर रहे हैं।

                APRIL 09, 2026 / 10:14 PM IST

                KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : कप्तान पंत हुए आउट

                आठ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर  72 रन है। वहीं 9वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर लखनऊ को एक बड़ा झटका लगा। लखनऊ के कप्तान रिषभ पंत  9 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल लखनऊ को जीत के लिए 70 गेंद पर 109 रन की जरूरत है।

                  APRIL 09, 2026 / 10:00 PM IST

                  Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: पावर प्ले में बने 56 रन

                  पावर प्ले के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 56 रन है। लखनऊ को कोलकाता ने 182 रन का टारगेट दिया है। फिलहाल लखनऊ की ओर से कप्तान रिषभ पंत और आयुष बडोनी बैटिंग कर रहे हैं। लखनऊ को जीत के लिए फिलहाल 83 गेंद पर 122 रन चाहिए।

                    APRIL 09, 2026 / 9:52 PM IST

                    LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score: लखनऊ को बैक-टू-बैक लगे दो झटके

                    5वें ओवर में लखनऊ को बैक-टू-बैक दो  झटके लगे हैं। वैभव अरोड़ा की गेंद पर एडेन मार्कराम 15 गेंदों में 22 रन बनाकर और मिचेल मार्श 11 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 42 रन है।

                      APRIL 09, 2026 / 9:48 PM IST

                      Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ का स्कोर 41/0

                      4 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 41 रन हो गए है। अनुकूल रॉय के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। लखनऊ को जीत के लिए 141 रन की जरूरत है। लखनऊ के मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम क्रीज पर मौजूद हैं।

                        APRIL 09, 2026 / 9:45 PM IST

                        IPL 2026 Match Live Score: 3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 31/0

                        3 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 31 रन हो गए है। नवदीप सैनी के इस ओवर में कुल 18 रन आए हैं। लखनऊ को जीत के लिए 151 रन की जरूरत है। लखनऊ के मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम क्रीज पर मौजूद हैं।

                          APRIL 09, 2026 / 9:40 PM IST

                          Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: दूसरे ओवर में आए 13 रन

                          2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन हो गए है। अनुकूल रॉय के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं। लखनऊ को जीत के लिए 169 रन की जरूरत है। लखनऊ के मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम क्रीज पर मौजूद हैं।

                            APRIL 09, 2026 / 9:35 PM IST

                            LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score: पहले ओवर में आए 6 रन

                            लखनऊ के मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर की ओर से पहला ओवर वैभव अरोड़ा ने किया, इस ओवर में कुल 6 रन आए है। 1 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के 6 रन है।

                              APRIL 09, 2026 / 9:32 PM IST

                              Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम

                              कोलकाता ने लखनऊ को 182 को टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने लखनऊ के ओपनर मिचेल मार्श और एडेन मार्कराम मैदान पर आ गए हैं। केकेआर की ओर से पहला ओवर वैभव अरोड़ा कर रहे हैं।

                                APRIL 09, 2026 / 9:14 PM IST

                                Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: लखनऊ को मिला182 का टारगेट

                                पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 181 रन बनाए। कैमरन ग्रीन और रोवमन पॉवेल अंत के ओवरों मे शानदार बल्लेबाजी की। वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे 41 और अंगकृष रघुवंशी 45 रन बनाकर आउट हुए। प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, आवेश खान और एम सिद्धार्थ को 1-1 विकेट मिला।

                                  APRIL 09, 2026 / 9:05 PM IST

                                  KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : केकेआर का स्कोर 150 के पार

                                  18 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 157 रन पर पहुंच गया है। केकआर की ओर के पावेल और कैमरुन ग्रीन की जोड़ी शानदार बल्लेबाजी कर रही है। पावेल 18 गेंदों पर 32 रन तो  ग्रीन 21 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                    APRIL 09, 2026 / 8:55 PM IST

                                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2026: 17वें ओवर में आए 17 रन

                                    17वां ओवर कोलकाता के लिए काफी अच्छा रहा है। इस ओवर में पावेल ने दो शानदार चौके जड़े। प्रिंस यादव के इस ओवर में 17 रन आए। ओवर की आखिरी गेंद पर पावेल ने शानदार छक्का जड़ा। 17 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 145 रन है।

                                      APRIL 09, 2026 / 8:51 PM IST

                                      Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: रनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक

                                      16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 127 रन है।  10 ओवर के बाद कोलकाता के रनों के रफ्तार पर ब्रेक लग गया है।  17वां ओवर लखनऊ के लिए प्रिंस यादव लेकर आए हैं। कप्तान रहाणे के आउट होने के बाद कोलकाता का रनों पर ब्रेक सा लग गया है।

                                        APRIL 09, 2026 / 8:42 PM IST

                                        Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: रिंकू सिंह आउट

                                        केकेआर को चौथा झटका लगा है। रिंकू सिंह आउट हो गए हैं।  रिंकू सिंह का विकेट आवेश खान ने लिया। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 112 रन है।

                                          APRIL 09, 2026 / 8:30 PM IST

                                          LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score : कोलकाता को लगा तीसरा झटका

                                          12वें  ओवर में केकेआर को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे अंगकृष रघुवंशी आउट हो गए हैं। उन्होंने 33 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेली।12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 106 रन है।

                                            APRIL 09, 2026 / 8:25 PM IST

                                            KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : कप्तान रहाणे आउट

                                            केकेआर को दूसरा झटका लगा है। 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर दिग्वेश राठी ने कप्तान रहाणे को आउट किया। रहाणे ने 24गेंद पर 42 रन की शानदार पारी खेली। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 102 रन है।

                                              APRIL 09, 2026 / 8:13 PM IST

                                              KKR vs LSG Live Score, IPL 2026: केकेआर का स्कोर 85 के पार

                                              9 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक  विकेट के नुकसान पर 89 रन पर पहुंच गया है। कप्तान आजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान रहाणे 21 गेंद पर 39 रन और अंगकृष 24 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9वें ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है।

                                                APRIL 09, 2026 / 8:08 PM IST

                                                Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: 70 के पार पहुंचा केकेआर का स्कोर

                                                आठ ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 73 रन है। कप्तान आजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी कर रहे हैं। रहाणे 18 गेंदों पर 31 रन बनाकर तो रघुंवशी  21 गेंदों पर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 8वें ओवर से कुल 9 रन आए।

                                                  APRIL 09, 2026 / 7:59 PM IST

                                                  Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: 50 के पार पहुंचा केकेआर का स्कोर

                                                  पावर प्ले में केकेआर ने अच्छी बल्लेबाजी की है। दूसरे ओवर में पहला विकेट खोने के बाद केकआर के बल्लेबाजों वापसी की। कप्तान आजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने धाकड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। पावर प्ले के आखिरी ओवर में अंगकृष ने अपने हाथ खोले और लगातार तीन गेंद पर बाउंड्री जड़े। केकेआर के लिए इस ओवर में कुल 16 रन आए। 6 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 56 रन है।

                                                    APRIL 09, 2026 / 7:54 PM IST

                                                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : 40 के पार पहुंचा केकेआर का स्कोर

                                                    पांचवे ओवर में केकआर ने रफ्तार पकड़ी है। दिग्वेश राठी के इस ओवर में कप्तान आजिंक्य रहाणे ने अपने हाथ खोले। इस ओवर में कप्तान रहाणे ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। पांचवे ओवर से केकेआर के लिए 10 रन आए। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 40 रन है।

                                                      APRIL 09, 2026 / 7:50 PM IST

                                                      KKR vs LSG IPL 2026 Match Live Score : 30 के पार पहुंचा केकेआर का स्कोर

                                                      चौथा ओवर केकेआर के लिए अच्छा साबित हुआ है।  इस ओवर के तीसरी गेंद पर कप्तान आजिंक्य रहाणे ने शानदार छक्का लगाया। लखनऊ की ओर से चौथा ओवर सिद्धार्थ ने किया। चार ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 30 रन है।

                                                        APRIL 09, 2026 / 7:45 PM IST

                                                        Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: तीन ओवर के बाद केकेआर का ये हाल

                                                        फिन एलन के आउट होने के बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी आए हैं। दूसरे क्षोर पर कप्तान आजिंक्य रहाणे मौजूद हैं। वहीं लखनऊ की ओर से तीसरा तेजगेंदबाज मोहम्मद शमी ने किया। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 20 रन है। इस ओवर में अंगकृष रघुवंशी ने शमी की गेंद पर शानदार चौका लगाया।

                                                          APRIL 09, 2026 / 7:39 PM IST

                                                          LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score : केकेआर को लगा पहला झटका

                                                          दूसरा ओवर केकेआर के लिए काफी अच्छा रहा। लखनऊ की ओर से प्रिंस यादव ने गेंदबाजी की। ओवर की शुरुआत व्हाइट से हुई। वहीं पहले दो गेंदों पर फिन एलन ने लगातार दो चौके लगाए। वहीं इस ओवर चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने वापसी की और खतरनाक दिख रहे फिन एलन का विकेट झटक लिया। एलन का कैच दिग्वेश राठी ने लिया। 1.4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 15 रन है।

                                                            APRIL 09, 2026 / 7:35 PM IST

                                                            KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी

                                                            लखनऊ की ओर से तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी ने किया। पहले ओवर में शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए  मात्र 6 रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर फिन एलन ने शानदार चौका लगाया। केकेआर की ओर से बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान आजिंक्य रहाणे और फिन एलन की जोड़ी उतरी है। पहले ओवर के बाद केकेआर का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 6 रन है।

                                                              APRIL 09, 2026 / 7:31 PM IST

                                                              LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score: पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर

                                                              कोलकाता और लखनऊ के बीच मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड में  खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। केकेआर टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। केकेआर की ओर से पहले बल्लेबाजी करने के लिए कप्तान आजिंक्य रहाणे और फिन एलन   की जोड़ी उतरी है। वहीं लखनऊ की ओर से पहला ओवर मोहम्मद शमी कर रहे हैं।

                                                                APRIL 09, 2026 / 7:16 PM IST

                                                                Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: केकेआर की प्लेइंग 11

                                                                कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी

                                                                  APRIL 09, 2026 / 7:08 PM IST

                                                                  LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score : मैच में लखनऊ की प्लेइंग 11

                                                                  लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, अवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

                                                                    APRIL 09, 2026 / 7:02 PM IST

                                                                    KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : पंत की टीम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर की टीम

                                                                    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल का 15वां मुकाबला आज खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस लखनऊ की टीम ने जीता है। वहीं टॉस जीतकर लखनऊ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं केकेआर की टीम पहले बल्लेबादी करेगी। बता दें कि इस मुकाबले में कोलकता की निगाहें इस सीजन की पहली जीत पर होगी तो वहीं लखनऊ जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी।

                                                                      APRIL 09, 2026 / 6:55 PM IST

                                                                      Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ का प्रदर्शन

                                                                      आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें लखनऊ का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 6 विकेटों से हार मिली थी। वहीं लखनऊ ने दूसरे मुकाबले में वापसी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया।

                                                                        APRIL 09, 2026 / 6:50 PM IST

                                                                        KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : आईपीएल के इस सीजन में केकेआर का प्रदर्शन

                                                                        आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 65 रन से मात दी। वहीं केकेआर का पंजाब किंग्स (PBKS) से होने वाला तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया।

                                                                          APRIL 09, 2026 / 6:42 PM IST

                                                                          Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: जानें कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच

                                                                          कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां पर बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि गेंद आसानी से बल्ले पर आती है। ऐसे में टीमों के लिए पहले बल्लेबाजी करना और बड़ा स्कोर खड़ा करना एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है, जिससे बाद में दबाव बनाना आसान हो जाता है।

                                                                            APRIL 09, 2026 / 6:35 PM IST

                                                                            IPL 2026 Match Live Score : जानें ऑनलाइन कहां देखें मुकाबला

                                                                            कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले मुकाबले को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल या ऑनलाइन देखने के लिए यह मैच जियोहॉटस्टार ऐप पर स्ट्रीम किया जाएगा।

                                                                              APRIL 09, 2026 / 6:25 PM IST

                                                                              Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                              कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ये मुकाबला 9 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                                APRIL 09, 2026 / 6:13 PM IST

                                                                                Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: मैच पर बारिश का कितना असर

                                                                                कोलकाता में गुरुवार की शाम बारिश की संभावना 90 प्रतिशत तक जताई गई है। हांलाकि बारिश ज्यादा देर तक जारी नहीं रहने का भी अनुमान है। अगर बारिश देर तक नहीं होती तो पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिल सकता है। अगर मैच के दौरान बारिश ने खलल डाला तो ओवर्स काटने पड़े सकते हैं। आईपीएल के इस सीजन में बारिश के कारण अब तक एक दो मैच पर असर पड़ चुका है। जहां एक मैच को रद्द करना पड़ा तो दूसरे मैच के 18 ओवर्स को काटने पड़े।

                                                                                  APRIL 09, 2026 / 6:02 PM IST

                                                                                  KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                  कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ 4 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अभी तक कोई भी मैच बिना नतीजे के खत्म नहीं हुआ है।

                                                                                    APRIL 09, 2026 / 5:53 PM IST

                                                                                    Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: बारिश में धुलेगा मैच का रोमांच

                                                                                    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आईपीएल का 15वां मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बात दें कि, मुकाबले को लेकर फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कोलकाता में आज शाम बारिश की आशंका करीब 90 प्रतिशत तक जताई गई है।

                                                                                      APRIL 09, 2026 / 5:44 PM IST

                                                                                      KKR vs LSG Live Score, IPL 2026 : लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                      मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

                                                                                      इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी

                                                                                        APRIL 09, 2026 / 5:43 PM IST

                                                                                        Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: केकेआर की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                        अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (WK), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

                                                                                          APRIL 09, 2026 / 5:43 PM IST

                                                                                          LSG vs KKR IPL 2026 Match Live Score : लखनऊ की पूरी टीम

                                                                                          ऋषभ पंत (कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नोर्त्जे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस

                                                                                            APRIL 09, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                                            Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants IPL 2026 Match Score: केकेआर की पूरी टीम

                                                                                            अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुजरबानी

                                                                                              APRIL 09, 2026 / 5:41 PM IST

                                                                                              KKR vs LSG IPL 2026 Match Live Score : कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला

                                                                                              नमस्कार

                                                                                              मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ