KKR vs RR Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान ने कोलकाता को 156 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट को हासिल कर लिया। केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से मात दी है
KKR vs RR Highlights: आईपीएल के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आमने-सामने थी। कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से मात देकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी
KKR vs RR Highlights: आईपीएल के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आमने-सामने थी। कोलकाता ने राजस्थान को 4 विकेट से मात देकर इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बना पाई। राजस्थान ने कोलकाता को 156 रन का टारगेट दिया है।
टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को पहली ही गेंद पर बड़ा झटका लगा। टिम सीफर्ट बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद दूसरे ओवर में नंद्रे बर्गर ने अजिंक्य रहाणे को भी शून्य पर पवेलियन भेजकर केकेआर को 2 विकेट पर सिर्फ 5 रन के स्कोर पर ला दिया। वहीं 5वें ओवर में रवि बिश्नोई ने कैमरून ग्रीन को 13 गेंदों में 27 रन पर आउट किया। अंगकृष रघुवंशी को 10 रन और रोवमैन पॉवेल को 23 रन पर आउट हुए। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 73/5 हो गया।
केकेआर की पारी के आखिरी ओवरों में मुकाबला रोमांचक हो गया। 14वें ओवर में रमनदीप सिंह को 10 रन पर आउट हुए, जिसके बाद केकेआर को जीत के लिए 39 गेंदों में 71 रन की जरूरत थी। 19वें ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 147 रन था और आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन चाहिए थे। क्रीज पर रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने शानदार संयम दिखाया, जहां रिंकू सिंह ने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन और अनुकूल रॉय ने 16 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए। अंत में केकेआर ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन 9वें ओवर में टीम को पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 46 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर 52 गेंदों में 81 रन की शानदार साझेदारी की। इसके बाद 11वें ओवर में ध्रुव जुरेल सिर्फ 5 रन पर वरुण का शिकार बने। 12वें ओवर में सुनील नरेन ने यशस्वी जायसवाल को 39 रन पर आउट किया। इसके बाद 15वें ओवर में वरुण ने रियान पराग को 12 रन पर पवेलियन भेजा। इस समय राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 118/4 रहा।
आरआर को आखिरी ओवरों में लगातार विकेट गिरते रहे। डोनोवन फरेरा को 7 रन पर आउट हुए। इसके बाद 19वें ओवर में कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में रवींद्र जडेजा 9 रन, शिमरोन हेटमायर 15 रन और रवि बिश्नोई तीन झटके दिए। आखिर में टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी और कोलकाता के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा।
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज रवींद्र जडेजा को 2 विकेट मिला। वहीं जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यश पुंजा 1-1 विकेट मिला। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए है। सुनील नरेन ने 2 विकेट चटकाए हैं।