Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey JUNE 02, 2025 / 1:46 AM IST

PBKS vs MI IPL Match Qualifier 2 Highlights: पांच बार की चैंपियन मुंबई आईपीएल से बाहर, जीत के साथ फाइनल में पहुंची पंजाब

PBKS vs MI IPL Match Qualifier 2 Highlights: IPL 2025 का क्वालीफायर-2 मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाई। वहीं इस मैच को पंजाब ने आसानी से जीत लिया। पंजाब ने 19वें ओवर में इस टारगेट को चेज कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 87 रनों की पारी खेली

PBKS vs MI Match IPL Match Highlights: IPL 2025 का क्वालीफायर-2 मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाई। पंजाब को मुंबई ने 204

PBKS vs MI  Match IPL Match 2025: पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हराया
PBKS vs MI Match IPL Match 2025: पंजाब किंग्स (PBKS) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 5 विकेट से हराया
JUNE 02, 2025 / 1:39 AM IST

MI vs PBKS Live Score, IPL 2025: जीत के साथ फाइनल में पहुंची पंजाब

पंजाब आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गया है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार पारी खेली हैं।  उन्होंने 87 रन बनाए हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 से बाहर हो गई है। पंजाब ने मुंबई को पांच विकेट से मात दी है। वहीं अब आईपीएल 2025 का फाइनस पंजाब और आरसीबी के बीच होगा।

    JUNE 02, 2025 / 1:25 AM IST

    PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब को लगा पांचवा झटका

    17वें ओवर में पंजाब को पांचवा झटका लगा है। शंशाक सिंह 2 रन बनाकर रन आउट हुए। श्रेयस अय्यर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 31 रन चाहिए।

      JUNE 02, 2025 / 1:14 AM IST

      MI vs PBKS Live Score IPL 2025: पंजाब को लगा चौथा झटका

      16वें ओवर में पंजाब को चौथा झटका लगा है। अश्विनी कुमार के इस ओवर में नेहल वढेरा 48 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 26 गेंदों में 48 रन चाहिए।

        JUNE 02, 2025 / 1:04 AM IST

        PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: जीत से 62 रन दूर पंजाब

        14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 40 रन और नेहल वढेरा 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 36 गेंदों में 62 रन की जरूरत है।

          JUNE 02, 2025 / 12:58 AM IST

          MI vs PBKS Live Score IPL 2025: पंजाब का स्कोर 120 के पार

          13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 128 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 37 रन और नेहल वढेरा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 42 गेंदों में 76 रन की जरूरत है।

            JUNE 02, 2025 / 12:52 AM IST

            PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: जीत से 95 रन दूर पंजाब

            12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 109 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 19 रन और नेहल वढेरा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 48 गेंदों में 95 रन की जरूरत है।

              JUNE 02, 2025 / 12:44 AM IST

              MI vs PBKS Live Score IPL 2025: पंजाब का स्कोर 90 के पार

              10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 98 रन हो गया है। श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 17 रन और नेहल वढेरा 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                JUNE 02, 2025 / 12:37 AM IST

                PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब का स्कोर 80 के पार

                9 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया है। पंजाब को जीत के लिए 66 गेंदों में 123 रन की जरूरत है। श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। श्रेयस अय्यर 11 रन और नेहल वढेरा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                  JUNE 02, 2025 / 12:32 AM IST

                  MI vs PBKS Live Score IPL 2025: पंजाब का लगा तीसरा झटका

                  आठवें ओवर में पंजाब को बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या की गेंद पर जोश इंग्लिस 38 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन हो गया है। पंजाब को जीत के लिए 72 गेंदों में 132 रन की जरूरत है।

                    JUNE 02, 2025 / 12:22 AM IST

                    PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब को लगा दूसरा झटका

                    पावरप्ले के दौरान पंजाब का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन है। इसी ओवर में अश्विनी कुमार की गेंद पर प्रियांश आर्य 20 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब को 14 ओवर में जीत के लिए 64 रन की जरूरत है।

                      JUNE 02, 2025 / 12:17 AM IST

                      MI vs PBKS Live Score IPL 2025: बुमराह के ओवर में आए 20 रन

                      5 ओवर के बाद स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन है। पंजाब को जीत के लिए 15 ओवर में 149 रन की जरुरत है। प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद है। प्रियांश आर्य 20 रन और जोश इंग्लिस 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह के इस ओवर में कुल 20 रन आए।

                        JUNE 02, 2025 / 12:09 AM IST

                        PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब का स्कोर

                        मुंबई ने पंजाब को 204 रन का टारगेट दिया है। पंजाब को जीत के लिए 17 ओवर में 183 रन की जरुरत है। प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस क्रीज पर मौजूद है। प्रियांश आर्य 7 रन और जोश इंग्लिस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 3 ओवर के बाद स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन है।

                          JUNE 02, 2025 / 12:02 AM IST

                          MI vs PBKS Live Score IPL 2025: पंजाब को लगा पहला झटका

                          मुंबई की ओर से दूसरा ओवर रीस टॉपले कर रहे हैं। इस ओवर में कुल 7 रन आए। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी तूफानी पारी खेल रही है। 2 ओवर के बाद स्कोर 13 रन है। अगले ही ओवर में प्रभसिमरन सिंह 6 रन बनाकर आउट हुए।

                            JUNE 01, 2025 / 11:58 PM IST

                            PBKS vs MI Live Score, IPL 2025: पहले ओवर आए इतने रन

                            पहले ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान पर 6 रन है। पंजाब की ओर से बल्लेबाजी करने प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह उतरे हैं। वहीं मुंबई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया। पंजाब को इस मैच को जीतने के लिए अब 19 ओवर में 198 रनों की जरुरत है।

                              JUNE 01, 2025 / 11:53 PM IST

                              MI vs PBKS Live Score IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम

                              मुंबई ने पंजाब को 204 रन का टारगेट दिया है। पंजाब की ओर से पारी की शुरूआत करने प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी मैदान पर आ गई है। मुंबई की ओर से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं।

                                JUNE 01, 2025 / 11:41 PM IST

                                PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब को मिला 204 का टारगेट

                                पंजाब किंग्स के ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई मुंबई की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 203 रन बनाई। पंजाब को मुंबई ने 204 रन का टारगेट दिया है।

                                  JUNE 01, 2025 / 11:35 PM IST

                                  MI vs PBKS Live Score IPL 2025: 19वें ओवर में आए 13 रन

                                  19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन हो गया है। राज बावा और नमन धीर की जोड़ी क्रीज पर है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                                    JUNE 01, 2025 / 11:30 PM IST

                                    PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: हार्दिक लौटे पवेलियन

                                    18वें ओवर में मुंबई को पांचवा झटका लगा है। अजमतुल्लाह उमरजई की गेंद पर हार्दिक पांड्या 15 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए है।

                                      JUNE 01, 2025 / 11:24 PM IST

                                      MI vs PBKS Live Score IPL 2025: हार्दिक और नमन की तूफानी बैटिंग

                                      हार्दिक पांड्या और नमन धीर की जोड़ी तेजी से रन बना रही है। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 170 रन हो गया है। हार्दिक पांड्या 10 रन और नमन धीर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                        JUNE 01, 2025 / 11:20 PM IST

                                        PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: मुुंबई का स्कोर 150 के पार

                                        हार्दिक पांड्या और नमन धीर की जोड़ी क्रीज पर है। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 156 रन हो गया है। हार्दिक पांड्या 9 रन और नमन धीर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। विजयकुमार विशक के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                          JUNE 01, 2025 / 11:12 PM IST

                                          PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई को 2 ओवर में लगे 2 झटके

                                          15वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा है। काइल जैमीसन की गेंद पर तिलक वर्मा 29 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले के ओवर में मुंबई के सूर्यकुमार आउट हुए थे। मुंबई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 145 रन है। हार्दिक पांड्या और नमन धीर की जोड़ी क्रीज पर है।

                                            JUNE 01, 2025 / 11:07 PM IST

                                            PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: सूर्यकुमार हुए आउट

                                            14वें ओवर में मुंबई को बड़ा झटका लगा है। युजवेंद्र चहल की गेंद पर तूफानी बल्लेबाजी कर रहें सूर्यकुमार यादव 26 गेदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन हो गया है।

                                              JUNE 01, 2025 / 11:00 PM IST

                                              MI vs PBKS Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 131/2

                                              सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। 13 ओवर के बाद मुंबई की टीम ने 2 विकेट खोकर 131 रन ली है। सूर्यकुमार यादव 22 गेदों पर 34 रन और तिलक वर्मा 27 गेदों में 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                JUNE 01, 2025 / 10:55 PM IST

                                                PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 120 के पार

                                                12 ओवर के बाद मुंबई की टीम 2 विकेट खोकर 123 रन ली है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा दोनों ही बल्लेबाज बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यकुमार यादव 26 रन और तिलक वर्मा 43 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                  JUNE 01, 2025 / 10:50 PM IST

                                                  MI vs PBKS Live Score IPL 2025: मुंबई की तूफानी पारी

                                                  सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी तूफानी बल्लेबाजी कर रही है। सूर्यकुमार यादव 17 रन और तिलक वर्मा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। अजमतुल्लाह उमरजई के इस ओवर में कुल 10 रन आए। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन है।

                                                    JUNE 01, 2025 / 10:44 PM IST

                                                    PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 100 के पार

                                                    10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 102 रन है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। सूर्यकुमार यादव 16 रन और तिलक वर्मा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                                      JUNE 01, 2025 / 10:38 PM IST

                                                      MI vs PBKS Live Score IPL 2025: सूर्यकूमार और तिलक की जोड़ी क्रीज पर

                                                      नौ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। सूर्यकुमार यादव 3 रन और तिलक वर्मा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। विजयकुमार विशक के इस ओवर में कुल 15 रन आए।

                                                        JUNE 01, 2025 / 10:32 PM IST

                                                        PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 70 के पार

                                                        आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन है। सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। सूर्यकुमार यादव 1 रन और तिलक वर्मा 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                          JUNE 01, 2025 / 10:28 PM IST

                                                          MI vs PBKS Live Score IPL 2025: मुंबई को लगा दूसरा झटका

                                                          7वें ओवर में मुंबई को बड़ा झटका लगा है। विजयकुमार विशक की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे जॉनी बेयरस्टो 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन है।

                                                            JUNE 01, 2025 / 10:21 PM IST

                                                            PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर

                                                            जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। पावरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 65 रन है। जॉनी बेयरस्टो 36 रन और तिलक वर्मा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। अजमतुल्लाह उमरजई के इस ओवर में कुल 15 रन आए।

                                                              JUNE 01, 2025 / 10:15 PM IST

                                                              MI vs PBKS Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 50 के पार

                                                              जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। जॉनी बेयरस्टो 24 रन और तिलक वर्मा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन है। काइल जैमीसन के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                                JUNE 01, 2025 / 10:08 PM IST

                                                                PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: मुंबई का स्कोर 40 के पार

                                                                जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा की जोड़ी क्रीज पर है। जॉनी बेयरस्टो 20 रन और तिलक वर्मा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 43 रन है।

                                                                  JUNE 01, 2025 / 9:59 PM IST

                                                                  MI vs PBKS Live Score IPL 2025: मुंबई को लगा पहला झटका

                                                                  तीसरे ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा है। मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। वहीं दूसरे ओवर में रोहित शर्मा का आसान सा कैच छोड़ दिया। मुंबई का स्कोर 1 विकेट पर 21 रन है।

                                                                    JUNE 01, 2025 / 9:49 PM IST

                                                                    PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                    बारिश की वजह से मैच दो घंटे से ज्यादा देरी से शुरू हुआ। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर आ गई है। मुंबई के रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी पारी की शुरूआत कर रही है। 1 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 4 रन है।

                                                                      JUNE 01, 2025 / 9:38 PM IST

                                                                      MI vs PBKS Live Score IPL 2025: 9.45 पर शुरू होगा मैच

                                                                      IPL 2025 में क्वालीफायर-2 का मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 9.45 पर शुरू होगा। ओवर्स में कोई कटौती नहीं होगी। मैच पूरे 20-20 ओवर का होगा। बारिश की वजह से मैच दो घंटे देरी से शुरू हुआ है।

                                                                        JUNE 01, 2025 / 9:32 PM IST

                                                                        PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: अहमदाबाद में रूकी बारिश, कितने ओवर का होगा मैच

                                                                        अहमदाबाद में बारिश रूक गई है। मैदान पर से कवर हटाए जा रहे हैं और सुपर सोपर मैदान पर से पानी को सुखा रहे हैं। सुपर सोपर से मैदान सुखाया जा रहा है और अंपायरों ने दोनों टीमों के प्रतिनिधियों को जरूरी जानकारी दे दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही मैच शुरू होने का समय मिल सकता है। हालांकि, अगर खेल 9:40 बजे के बाद शुरू होता है, तो ओवर घटाए जा सकते हैं।

                                                                          JUNE 01, 2025 / 9:22 PM IST

                                                                          MI vs PBKS Live Score IPL 2025: कितने ओवर का हो सकता है मैच

                                                                          पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन इसके थोड़ी देर बाद ही बारिश शुरू हो गई। बारिश बीच-बीच में रुकती और फिर से शुरू होती रही। अगर पूरा 20 ओवर का मुकाबला कराना है तो रात 9:30 बजे तक खेल शुरू होना जरूरी है, इसके बाद ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी। 5 ओवर का छोटा मैच कराने की आखिरी सीमा रात 11:56 बजे तय की गई है। अगर बारिश की वजह से मैच रद्द होता है तो प्वाइंट टेबल में पहले नंबर की टीम की पंजाब किंग्स सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।

                                                                            JUNE 01, 2025 / 8:57 PM IST

                                                                            PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: अहमदाबाद में अभी भी हो रही बारिश

                                                                            अहमदाबाद में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कुछ देर पहले अंपायर मैदान का जायजा लेने के लिए बाहर आए और उन्होंने कवर हटाने का इशारा किया। लेकिन जैसे ही कवर हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई उसी समय दूबारा से बारिश शुरू हो गई।

                                                                              JUNE 01, 2025 / 8:35 PM IST

                                                                              MI vs PBKS Live Score IPL 2025: अहमदाबाद में रूकी बारिश

                                                                              अहमदाबाद में बारिश रूक गई है। अंपायर मैदान का निरिक्षण कर रहे हैं। मैदान पर अभी भी कवर्स से ढका गया है। मैच शुरू होने के बाद मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                JUNE 01, 2025 / 8:23 PM IST

                                                                                PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: अहमदाबाद में फिर शुरू हुई बारिश

                                                                                अहमदाबाद में बारिश रुकने के बाद फिर शुरू हो गई है, जिससे मैच के शुरू होने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मैदान को दुबारा से कवर्स से ढक दिया गया है। दोनों ही टीम बारिश के रूकने का इंतजार कर रही है।

                                                                                  JUNE 01, 2025 / 8:20 PM IST

                                                                                  MI vs PBKS Live Score IPL 2025: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच को किस टीम को होगा फायदा?

                                                                                  अगर बारिश की वजह से पंजाब और मुंबई के बीच खेला जाने वाला क्वालीफायर 2 मुकाबला रद्द हुआ तो फाइनल में वही टीम पहुंचेगी जो पॉइंट्स टेबल में ऊपर रही है। मैच रद्द होने से पंजाब किंग्स को फायदा मिलेगा। पंजाब की टीम लीग स्टेज में टॉप 2 में जगह बनाई थी, जबकि मुंबई इंडियंस को क्वालीफायर 2 तक पहुंचने के लिए एलिमिनेटर जीतना पड़ा था। ऐसे में अगर मैच रद्द होता है, तो पंजाब की टीम सीधे फाइनल में पहुंच सकती है। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है

                                                                                    JUNE 01, 2025 / 8:11 PM IST

                                                                                    MI vs PBKS Live Score IPL 2025: कब शुरू होगा मुकाबला

                                                                                    IPL 2025 में क्वालीफायर-2 का मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 8.25 पर शुरू होगा। मैच पूरे 20-20 ओवर का होगा। बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर से शुरू हुआ है।

                                                                                      JUNE 01, 2025 / 8:04 PM IST

                                                                                      MI vs PBKS Live Score IPL 2025: अहमदाबाद में रूकी बारिश

                                                                                      अहमदाबाद में अब बारिश रूक गई है। वहीं चौथे अंपायर और ग्राउंड स्टाफ मैदान का जायजा ले रहे हैं। फिल्ड पर से कवर्स को हटा दिया गया हैं। अहमदाबाद के मैदान में ग्राउंड स्टाफ अपना काम शुरू कर दिए है।

                                                                                        JUNE 01, 2025 / 7:50 PM IST

                                                                                        MI vs PBKS Live Score IPL 2025: अहमदाबाद में अभी भी हो रही बारिश

                                                                                        अहमदाबाद में अभी भी बारिश हो रही है। जब खिलाड़ी मैदान की ओर बढ़ रेह थे, उसी समय तेज बारिश होने लगी, जिसके बाद उनको वापस लौटना पड़ा। अहमदाबाद में बारिश काफी तेज हो रही है।

                                                                                          JUNE 01, 2025 / 7:37 PM IST

                                                                                          PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: बारिश की वजह से रूका हाईवोल्टेज मुकाबला

                                                                                          IPL 2025 में क्वालीफायर-2 का मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रुक गया है। खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके हैं। मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

                                                                                            JUNE 01, 2025 / 7:31 PM IST

                                                                                            MI vs PBKS Live Score IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई का प्रदर्शन

                                                                                            मुंबई ने एक दो बार नहीं बल्कि पांच बार 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 आईपीएल के खिताब को अपने नाम किया है। मुंबई की टीम कुल मिलाकर 11 बार प्लेऑफ में पहुंची है। पांच चैंपियन बनने के सीजन के अलावा टीम 2010, 2011, 2012, 2014, 2023 और इस साल प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं इस सीजन में भी मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराकर क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है।

                                                                                              JUNE 01, 2025 / 7:21 PM IST

                                                                                              PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                              नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 41 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीमों ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 21 मैच जीता है। इस मैदान पर हाइएस्‍ट स्‍कोर 243 है जो पंजाब किंग्स ने इसी सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।

                                                                                                JUNE 01, 2025 / 7:12 PM IST

                                                                                                PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: MI की प्लेइंग 11

                                                                                                रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रीस टॉपले

                                                                                                  JUNE 01, 2025 / 7:09 PM IST

                                                                                                  MI vs PBKS Live Score IPL 2025: पंजाब की प्लेइंग 11

                                                                                                  प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                                                                    JUNE 01, 2025 / 7:05 PM IST

                                                                                                    PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब ने जीता टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला

                                                                                                    IPL 2025 में क्वालीफायर-2 का मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ही देर में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                                                      JUNE 01, 2025 / 6:47 PM IST

                                                                                                      PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच

                                                                                                      नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। इस सीजन यहां कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं और ऐसा ही कुछ इस बड़े मुकाबले में भी देखने को मिल सकता है। इस मैदान के आंकड़े बताते हैं कि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिली है। ऐसे में टॉस जीतकर कोई भी कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगा। जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उनके लिए 200+ रन से अधिक का स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है।

                                                                                                        JUNE 01, 2025 / 6:39 PM IST

                                                                                                        PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब और मुंबई में आज होगी टक्कर

                                                                                                        एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम गुजरात टाइटंस को हराकर यहां आई है। पंजाब के बल्लेबाजों को मुंबई की बेहतरीन गेंदबाजी का सामना करना होगा। मुंबई अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं पंजाब अपना पिछला मैच हारकर यहां आई है।

                                                                                                          JUNE 01, 2025 / 6:33 PM IST

                                                                                                          PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब की टीम कितनी बार प्लेऑफ में पहुंची

                                                                                                          पंजाब की टीम 18 सीजन में सिर्फ तीसरी बार प्लेऑफ में जगह बना पाई है। इससे पहले टीम 2008 में और 2014 में प्लेऑफ में पहुंच पाई थी। 2008 में पंजाब की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी, वहीं 2014 में टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। हालांकि, 2008 में पंजाब को सेमीफाइनल में चेन्नई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, 2014 में फाइनल में टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं आईपीएल के इस सीजन के क्वालीफायर-1 पंजाब को आरसीबी के हाथों शिकस्त मिली।

                                                                                                            JUNE 01, 2025 / 6:22 PM IST

                                                                                                            MI vs PBKS Live Score IPL 2025: पहले क्वालीफायर में पंजाब को मिली थी हार

                                                                                                            पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हारने के बाद श्रेयस अय्यर की टीम के सामने अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम की चुनौती है। दोनों ही टीमों के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है, जो भी टीम ये मैच हारेगी उसका आईपीएल 2025 का सफर यही खत्म हो जाएगा।

                                                                                                              JUNE 01, 2025 / 6:16 PM IST

                                                                                                              PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: कैसा होगा मौसम

                                                                                                              पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के दिन मौसम अहमदाबाद में आज का मौसम गर्म और थोड़ा उमस भरा रहेगा। हालांकि, शाम करीब 5 बजे हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। तापमान 27 से 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और हवा की गति 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रह सकती है। साथ ही, वातावरण में नमी करीब 51% से 64% तक रहने की उम्मीद है।

                                                                                                                JUNE 01, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                                                MI vs PBKS Live Score IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

                                                                                                                मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम 33 मैचों में आमना-सामना हुआ है, जिसमें से मुंबई इंडियंस को 17 मैचों में जीत मिली, जबकि 16 मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते हैं। वहीं इस सीजन में दोनों टीमों के बीच सिर्फ 1 मुकाबला खेला गया था, जिसमें पंजाब को जीत मिली थी।

                                                                                                                  JUNE 01, 2025 / 6:02 PM IST

                                                                                                                  MI vs PBKS Live Score IPL 2025: MI की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                  जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह

                                                                                                                    JUNE 01, 2025 / 5:50 PM IST

                                                                                                                    PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: पंजाब की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                                    प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक और अर्शदीप सिंह

                                                                                                                      JUNE 01, 2025 / 5:49 PM IST

                                                                                                                      PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: MI की पूरी टीम

                                                                                                                      हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रियान रिकल्टन, दीपक चाहर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, श्रीजिथ कृष्णा, एस राजू, बेवेन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाड विलियम्स, विग्रेश पुथुर, राज अंगद बावा, मुजबिर-उर-रहमान।

                                                                                                                        JUNE 01, 2025 / 5:48 PM IST

                                                                                                                        MI vs PBKS Live Score IPL 2025: PBKS की टीम

                                                                                                                        जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

                                                                                                                          JUNE 01, 2025 / 5:47 PM IST

                                                                                                                          PBKS Vs MI Live Score IPL 2025: क्वालीफायर 2 में पंजाब और मुंबई के बीच होगा मुकाबला

                                                                                                                          आईपीएल के क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच क्वालीफायर-2 का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। जो भी टीम ये मुकाबला हारती है उसका आईपीएल 2025 का सफर खत्म हो जाएगा

                                                                                                                            JUNE 01, 2025 / 5:47 PM IST

                                                                                                                            नमस्कार

                                                                                                                            मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।