Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey JUNE 04, 2025 / 12:17 AM IST

RCB vs PBKS Final IPL Match Highlights: आरसीबी बनी आईपीएल 2025 की चैंपियन, पंजाब का टूटा सपना

RCB vs PBKS IPL Final Match Highlights: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 191 रन का टारगेट दिया है। पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई। आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हराकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया

RCB vs PBKS Final IPL Match 2025: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 191

RCB vs PBKS Final IPL Match 2025: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया
RCB vs PBKS Final IPL Match 2025: आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराया
JUNE 04, 2025 / 12:17 AM IST

PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: क्रुणाल पांड्या को मिला मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड

बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत के हीरो क्रुणाल पांड्या रहे जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट झटके। पांड्या को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

    JUNE 03, 2025 / 11:27 PM IST

    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी बनी आईपीएल 2025 की चैंपियन

    पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 191 रन का टारगेट दिया है। पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई। आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हराकर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम किया।

      JUNE 03, 2025 / 11:22 PM IST

      PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में चाहिए 31 रन

      शशांक सिंह और काइल जैमीसन क्रीज पर मौजूद है। शशांक सिंह 39 रन बनाकर खेल रहे है। पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदो में 31 रन की जरुरत है। 19 ओवर के बाद स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन है।

        JUNE 03, 2025 / 11:15 PM IST

        PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: जीत के करीब आरसीबी

        18वें ओवर में आरसीबी को सातवां झटका लगा है। यश दयाल की गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजई 1 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब को जीत के लिए 15 गेंदों में 45 रन की जरुरत है। आरसीबी की टीम आईपीएल की ट्रॉफी के काफी करीब है।

          JUNE 03, 2025 / 11:10 PM IST

          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब को एक ओवर में लगे 2 झटके

          17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने पंजाब को दो झटके दिए। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर नेहल वढेरा 15 रन बनाकर और फिर मार्कस स्टोइनिस 6 रन आउट हुए। पंजाब को जीत के लिए 20 ओवर में 49 रन की जरुरत है।

            JUNE 03, 2025 / 11:05 PM IST

            PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: जीत से 55 रन दूर पंजाब

            पंजाब को जीत के लिए 24 ओवर में 55 रन की जरुरत है। 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 136 रन है। शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। शशांक सिंह 22 रन और नेहल वढेरा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

              JUNE 03, 2025 / 11:03 PM IST

              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: शशांक-नेहल क्रीज पर

              पंजाब किंग्स को जीत के लिए 26 ओवर में 63 रन की जरुरत है। शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। शशांक सिंह 16 रन और नेहल वढेरा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                JUNE 03, 2025 / 10:59 PM IST

                PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब को जीत के लिए चाहिए 72 रन

                शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। शशांक सिंह 9 रन और नेहल वढेरा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 119 रन है। पंजाब को जीत के लिए 30 ओवर में 72 रन की जरुरत है।

                  JUNE 03, 2025 / 10:54 PM IST

                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: जीत से 85 रन दूर पंजाब

                  शशांक सिंह और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 106 रन है। पंजाब को जीत के लिए 6 ओवर में 85 रन की जरुरत है। सुयश शर्मा के इस ओवर में कुल 5 रन आए।

                    JUNE 03, 2025 / 10:47 PM IST

                    PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब का गिरा चौथा विकेट

                    13वें ओवर में पंजाब को बड़ा झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे जोश इंग्लिस 23 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब को जीत के लिए 42 गेंदों में 90 रन की जरूरत है। 13 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 101 रन है।

                      JUNE 03, 2025 / 10:41 PM IST

                      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: जीत से 93 रन दूर पंजाब

                      12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन है। पंजाब को जीत के लिए 48 गेंदों में 93 रन की जरूरत है। जोश इंग्लिस और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। जोश इंग्लिस 39 रन और नेहल वढेरा 2 रन बनाकर खेल रहे है।

                        JUNE 03, 2025 / 10:38 PM IST

                        PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब का स्कोर 80 के पार

                        जोश इंग्लिस और नेहल वढेरा क्रीज पर मौजूद है। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 88 रन है। जोश इंग्लिस 31 रन और नेहल वढेरा 1 रन बनाकर खेल रहे है।

                          JUNE 03, 2025 / 10:34 PM IST

                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब का लगा बड़ा झटका

                          फाइनल मे पंजाब को बड़ा झटका लगा है। रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर 1 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन है।

                            JUNE 03, 2025 / 10:28 PM IST

                            PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब को लगा दूसरा झटका

                            9वें ओवर में पंजाब को दूसरा झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर प्रभसिमरन सिंह 26 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब को जीत के लिए 66 गेंदों पर 117 रन की जरूरत है। जोश इंग्लिस का साथ देने कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए है।

                              JUNE 03, 2025 / 10:20 PM IST

                              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: जीत से 121 रन दूर पंजाब

                              प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस धीर-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 72 गेंदों पर 121 रन की जरूरत है। प्रभसिमरन सिंह 25 रन और जोश इंग्लिस 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुयश शर्मा के इस ओवर में कुल 15 रन आए।

                                JUNE 03, 2025 / 10:16 PM IST

                                PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब का स्कोर 50 के पार

                                सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिस धीर-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 78 गेंदों पर 136 रन की जरूरत है। प्रभसिमरन सिंह 17 रन और जोश इंग्लिस 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  JUNE 03, 2025 / 10:10 PM IST

                                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब का स्कोर 52/1

                                  पावरप्ले के बाद पंजाब का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए 84 गेंदों पर 139 रन की जरूरत है। प्रभसिमरन सिंह 14 रन और जोश इंग्लिस 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                    JUNE 03, 2025 / 10:03 PM IST

                                    PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब को लगा पहला झटका

                                    5वें ओवर के बाद पंजाब को पहला झटका लगा है। जोस हेजलवुड की गेंद पर प्रियांश आर्य 24 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब को जीत के लिए 90 गेंदों पर 148 रन की जरूरत है। प्रभसिमरन सिंह 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                      JUNE 03, 2025 / 9:58 PM IST

                                      RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: चार ओवर बाद पंजाब का स्कोर

                                      4 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के 32 रन है। पंजाब के प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह तूफानी पारी खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर के 4 रन आए। पंजाब को जीत के लिए 16 ओवर में 159 रन की जरुरत है।

                                        JUNE 03, 2025 / 9:53 PM IST

                                        PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब के प्रियांश और प्रभसिमरन की तूफानी पारी

                                        पंजाब के प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह तूफानी पारी खेल रहे हैं। इस ओवर में प्रभसिमरन सिंह का आसान सा कैच रोमारियो शेफर्ड ने छोड़ दिया। जोस हेडलवुड के इस ओवर के 5 रन आए। 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी विकेट के 28 रन है।

                                          JUNE 03, 2025 / 9:48 PM IST

                                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब का स्कोर 23/0

                                          पंजाब का स्कोर 2 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के 23 रन है। पंजाब के प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह तूफानी पारी खेल रहे हैं। यश दयाल के इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                            JUNE 03, 2025 / 9:43 PM IST

                                            PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 13 रन

                                            टारगेट का पीछा करने पंजाब की टीम मैदान पर आ गई है। आरसीबी ने पंजाब को 191 रन का टारगेट दिया है। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। आरसीबी की ओर से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने किया। इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                                              JUNE 03, 2025 / 9:27 PM IST

                                              PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025:पंजाब को मिला 191 का टारगेट

                                              पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई आरसीबी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाई। आरसीबी ने पंजाब को 191 रन का टारगेट दिया है। विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन की पारी खेली।

                                                JUNE 03, 2025 / 9:24 PM IST

                                                PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी के बैक-टू-बैक गिर तीन विकेट

                                                20वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने आरसीबी को 3 झटके दिए। रोमारियो शेफर्ड 9 गेंद पर 17 रन,क्रुणाल पांड्या 4 रन और भुवनेश्वर कुमार 1 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन है।

                                                  JUNE 03, 2025 / 9:15 PM IST

                                                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 177/6

                                                  18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 173 रन है। तूफानी पारी खेल रहे जितेश शर्मा 10 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद आससीबी का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 187 रन है।

                                                    JUNE 03, 2025 / 9:08 PM IST

                                                    PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा पाचवां झटका

                                                    17वें ओवर में आरसीबी को पाचवां झटका लगा है। काइल जैमीसन की गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन 25 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 8 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन है।

                                                      JUNE 03, 2025 / 9:03 PM IST

                                                      PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 140 के पार

                                                      16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 145 रन है। जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर मौजूद है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 13 रन आए।

                                                        JUNE 03, 2025 / 8:51 PM IST

                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: विराट लौटे पवेलियन

                                                        15वें ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। शानदार पारी खेल रहे विराट कोहली 35 गेंदों पर 43 रन बनाकर आउट हुए। विराट को अजमतुल्लाह उमरजई ने आउट किया। 15 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 132 रन है।

                                                          JUNE 03, 2025 / 8:43 PM IST

                                                          PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट-लियाम क्रीज पर

                                                          14 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन है। विराट कोहली 32 गेंदों पर 41 रन और लियाम लिविंगस्टोन 9 गेंदों रन 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                                            JUNE 03, 2025 / 8:37 PM IST

                                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 100 के पार

                                                            पंजाब और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। 13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 111 रन है। विराट कोहली 29 गेंदों पर 35 रन और लियाम लिविंगस्टोन 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                              JUNE 03, 2025 / 8:27 PM IST

                                                              PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

                                                              11वें ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। काइल जैमीसन की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे कप्तान रजत पाटीदार 16 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन है। इस ओवर में कुल 10 रन आए।

                                                                JUNE 03, 2025 / 8:22 PM IST

                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: 10 ओवर बाद स्कोर 80 के पार

                                                                फाइनल मुकाबले में विराट कोहली और रजत पाटीदार पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। विराट कोहली 22 रन और रजत पाटीदार 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। अजमतुल्लाह उमरजई के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                                  JUNE 03, 2025 / 8:16 PM IST

                                                                  PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 80 के पार

                                                                  9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन है। विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद है। विराट कोहली 21 रन और रजत पाटीदार 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                                                                    JUNE 03, 2025 / 8:12 PM IST

                                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 60 के पार

                                                                    आठ ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन है। विराट कोहली और रजत पाटीदार क्रीज पर मौजूद है। विराट कोहली 20 रन और रजत पाटीदार 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। विजयकुमार विशाक के इस ओवर में कुल 8 रन आए।

                                                                      JUNE 03, 2025 / 8:09 PM IST

                                                                      PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: मयंक लौटे पवेलियन

                                                                      सांतवें ओवर में आरसीबी को दूसरा झटका लगा है। युजवेंद्र चहल की गेंद पर मयंक अग्रवाल 24 रन बनाकर आउट हुए। 7 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन है।

                                                                        JUNE 03, 2025 / 8:02 PM IST

                                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आरसीबी का स्कोर 50 के पार

                                                                        पावरप्ले खत्म होने के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट खोकर 55 रन हो गया है। विराट कोहली और मंयक अग्रवाल क्रीज पर मौजूद है। विजयकुमार विशाक के इस ओवर में कुल 9 रन आए।

                                                                          JUNE 03, 2025 / 7:58 PM IST

                                                                          PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: स्कोर 40 के पार

                                                                          4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 39 रन है। विराट कोहली और मंयक अग्रवाल पारी को आगे बड़ा रहे हैं। 5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 46 रन हो गया है। अजमतुल्लाह उमरजई के इस ओवर में कुल 7 रन आए।

                                                                            JUNE 03, 2025 / 7:50 PM IST

                                                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: विराट-मंयक क्रीज पर

                                                                            आरसीबी को एक झटका लग चुका है, विराट कोहली और मंयक अग्रवाल पारी को आगे बड़ा रहे हैं। 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 34 रन हो गया है। अर्शदीप सिंह के इस ओवर में कुल 11 रन आए।

                                                                              JUNE 03, 2025 / 7:45 PM IST

                                                                              PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा पहला झटका

                                                                              दूसरे ओवर में ही आरसीबी को बड़ा झटका लगा। काइल जैमीसन की गेंद पर तूफानी पारी खेल रहे फिल साल्ट 16 रन बनाकर आउट हुए। साल्ट के आउट होने के बाद मंयक अग्रवाल क्रिज पर आए हैं। आरसीबी का स्कोर 2 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन है।

                                                                                JUNE 03, 2025 / 7:37 PM IST

                                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में आए 13 रन

                                                                                फाइनल मुकाबले में आरसीबी की टीम के ओपनर बल्लेबाजी फिल साल्ट और विराट कोहली तूफानी पारी खेल रहे हैं। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं। इस ओवर में कुल 13 रन आए। आरसीबी का स्कोर बिना किसी विकेट के 13 रन हो गया है।

                                                                                  JUNE 03, 2025 / 7:33 PM IST

                                                                                  PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ फाइनल मुकाबला

                                                                                  आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम के ओपनर बल्लेबाजी फिल साल्ट और विराट कोहली मैदान पर आ गए है। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।

                                                                                    JUNE 03, 2025 / 7:23 PM IST

                                                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: कैसी है अहमदाबाद की पिच

                                                                                    नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। इस सीजन यहां कई हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अधिक सफलता मिली है। ऐसे में टॉस जीतकर कोई भी कप्तान यहां पहले गेंदबाजी करना चाहेगा। जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी उनके लिए 200+ रन से अधिक का स्कोर एक अच्छा स्कोर हो सकता है। हांलाकि पंजाब ने क्वालीफायर-2 में 200 रन आसानी से चेज कर लिया था।

                                                                                      JUNE 03, 2025 / 7:13 PM IST

                                                                                      PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब की प्लेइंग 11

                                                                                      प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

                                                                                        JUNE 03, 2025 / 7:11 PM IST

                                                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: RCB की प्लेइंग 11

                                                                                        फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

                                                                                          JUNE 03, 2025 / 7:10 PM IST

                                                                                          PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

                                                                                          आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ ही देर में होगा। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की टीम पहले बैटिंग करेगी।

                                                                                            JUNE 03, 2025 / 6:58 PM IST

                                                                                            RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: नरेंद्र मोदी स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                            नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 42 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस मैदान पर पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीमों ने 20 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 22 मैच जीता है। टॉस के हिसाब से रिजल्ट की बात करें तो टॉस जीतने वाली टीम ने 19 मैच जीते हैं। वहीं हारने वाली टीम ने 23 मुकाबलों में बाजी मारी है। इस मैदान पर हाईएस्‍ट स्‍कोर 243 है जो पंजाब किंग्स ने इसी सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बनाया था।

                                                                                              JUNE 03, 2025 / 6:52 PM IST

                                                                                              PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड का रिकॉर्ड

                                                                                              आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड का रिकॉर्ड देखें तो वो उसमें भी दोनों टीम में कांटे की टक्कर नजर आती है। आईपीएल में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 18 में RCB और PBKS ने 18 में जीत दर्ज की है।

                                                                                                JUNE 03, 2025 / 6:45 PM IST

                                                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का प्रदर्शन

                                                                                                पंजाब किंग्स ने 14 मैचों में 9 जीत, 19 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही। वहीं प्लेऑफ में पंजाब ने एक मुकाबाला गंवाया तो वहीं दूसरे मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बनाया। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 14 मैचों में 9 जीत, 19 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। क्वालीफायर-1 जीतकर आरसीब ने सीधे फाइनल में जगह बनाया है।

                                                                                                  JUNE 03, 2025 / 6:37 PM IST

                                                                                                  RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड

                                                                                                  पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले कप्तान भी बन गए हैं, जिन्होंने तीन टीमों दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया है।

                                                                                                    JUNE 03, 2025 / 6:31 PM IST

                                                                                                    PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: फाइनल मुकाबले से पहले शुरू हुईं क्लोजिंग सरेमनी

                                                                                                    आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले क्लोजिंग सरेमनी आयोजित की गई है। इस सेरेमनी में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपेरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना को ट्रिब्यूट दिया जा रहा है। इस समारोह में भारतीय फेमस सिंगर शंकर महादेवनन ने अपनी परफॉर्मेंस दे रहे है।

                                                                                                      JUNE 03, 2025 / 6:17 PM IST

                                                                                                      PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का रिकॉर्ड

                                                                                                      आरसीबी की टीम आईपीएल के 18 सालों के इतिहास में चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में आरसीबी ने फाइनल तक का सफर तय किया पर तीनों ही खिताबी मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा। फाइनल के अलावा टीम ने 10 बार प्लेऑफ में भी जगह बनाई है। वहीं इस बार आरसीबी फाइनल को जीत कर पहली बार आईपीएल का खिताब भी अपने नाम करना चाहेगी।

                                                                                                        JUNE 03, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                                        RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब का फाइनल का रिकॉर्ड

                                                                                                        पंजाब की टीम 18 सीजन में सिर्फ दूसरी बार फाइनल में जगह बना पाई है। इससे पहले साल 2014 में पंजाब ने आईपीएल का फाइनल खेला था, जहां उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी। वहीं 2008 में पंजाब को सेमीफाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

                                                                                                          JUNE 03, 2025 / 5:59 PM IST

                                                                                                          RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: पंजाब की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                                          प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक और अर्शदीप सिंह

                                                                                                            JUNE 03, 2025 / 5:50 PM IST

                                                                                                            PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11 में

                                                                                                            फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा

                                                                                                              JUNE 03, 2025 / 5:43 PM IST

                                                                                                              RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: कैसा है अहमदाबाद का मौसम

                                                                                                              मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में 3 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला फाइनल बारिश से प्रभावित हो सकता है। 3 जून को यहां बारिश की संभावना 20 प्रतिशत है। सुबह बारिश होने की पूरी संभावना है और मैच के दौरान भी बारिश खलल डाल सकती है।

                                                                                                                JUNE 03, 2025 / 5:43 PM IST

                                                                                                                RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                                                रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                                                  JUNE 03, 2025 / 5:42 PM IST

                                                                                                                  PBKS vs RCB Live Score, IPL 2025: PBKS की टीम

                                                                                                                  जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, एरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश।

                                                                                                                    JUNE 03, 2025 / 5:41 PM IST

                                                                                                                    RCB vs PBKS Live Score, IPL 2025: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला

                                                                                                                    आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच आज शाम 7.30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।

                                                                                                                      JUNE 03, 2025 / 5:41 PM IST

                                                                                                                      नमस्कार

                                                                                                                      मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।