Get App

लाइव ब्लॉग

Ankita Pandey APRIL 24, 2025 / 11:38 PM IST

RCB vs RR Highlights Score IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को फिर मिली हार, आरसीबी की अपने घर में पहली जीत

RCB vs RR Highlights Score: IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने राजस्थान को 206 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवर में 194 रन ही बना पाई। आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से हराया

RCB vs RR Highlights Score IPL 2025: IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में205 रन बनाई। आरसीबी ने राजस्थान को 206 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवर मे

RCB vs RR Highlights Score: IPL 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने  राजस्थान रॉयल्स (RR) को 11 रनों से हराया
RCB vs RR Highlights Score: IPL 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 11 रनों से हराया
APRIL 24, 2025 / 11:28 PM IST

RR vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से दी मात

IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में205 रन बनाई। आरसीबी ने राजस्थान को 206 रनों का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान 20 ओवर में 194 रन ही बना पाई। आरसीबी ने राजस्थान को 11 रनों से हराया है।

    APRIL 24, 2025 / 11:18 PM IST

    RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को एक ओवर में लगे दो झटके

    19वें ओवर में राजस्थान को बड़ा झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर बेहतरीन पारी खेल रहे ध्रुव जुरेल 47 रन बनाकर आउट हुए। फिर अगली ही गेंद पर जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं। राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों में 16 रनों की जरूरत है।

      APRIL 24, 2025 / 11:10 PM IST

      RR vs RCB Live Score, IPL 2025: जीत से 18 रन दूर राजस्थान

      18 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन है। राजस्थान का जीत के लिए 12 गेंदों में 18 रन की जरूरत है। भुवनेश्वर कुमार के इस ओवर में कुल 22 रन आए। शुभम दुबे और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद है।

        APRIL 24, 2025 / 11:05 PM IST

        RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को लगा पांचवां झटका

        राजस्थान की टीम को पांचवां झटका लगा है। जोश हेजलवुड की गेंद पर शिमरोन हेटमायर 11 रन बनाकर आउट हुए। शुभम दुबे और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान को जीत के लिए 18 गेंदों में 40 रनों की जरूरत है।

          APRIL 24, 2025 / 10:55 PM IST

          RR vs RCB Live Score, IPL 2025: जीत से 58 रन दूर राजस्थान

          राजस्थान को 30 गेंदों पर 58 रनों की जरूरत है। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 148 है। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्रीज पर मौजूद है।

            APRIL 24, 2025 / 10:47 PM IST

            RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का लगा चौथा झटका

            14वें ओवर में राजस्थान को चौथा झटका लगा है। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर नीतीश राणा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए। नीतीश का कैच भुवनेश्वर कुमार ने लिया। नीतीश राणा 22 गेंदों पक 28 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 140 रन है।

              APRIL 24, 2025 / 10:41 PM IST

              RR vs RCB Live Score, IPL 2025: नीतीश -जुरेल क्रीज पर

              राजस्थान को जीत के लिए 42 गेंदों में 74 रनों की जरूरत है। नीतीश राणा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद है। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 132 रन है। नीतीश राणा 16 रन और ध्रुव जुरेल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                APRIL 24, 2025 / 10:36 PM IST

                RCB vs RR Live Score, IPL 2025: जीत से 78 रन दूर राजस्थान

                12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 48 गेंदों में 78 रनों की जरूरत है। नीतीश राणा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद है। नीतीश राणा 18 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ध्रुव जुरेल 13 गेंदों पर 14 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                  APRIL 24, 2025 / 10:34 PM IST

                  RR vs RCB Live Score, IPL 2025: राजस्थान की स्कोर 120/3

                  11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 54 गेंदों में 86 रनों की जरूरत है। नीतीश राणा 16 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं ध्रुव जुरेल 10 गेंदों पर 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

                    APRIL 24, 2025 / 10:26 PM IST

                    RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

                    10वें ओवर की पहली गेंद पर रियान पराग आउट हो कर पवेलियन लौट चुके हैं। क्रुणाल पांड्या की गेंद पर रियान पराग 10 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान को जीत के लिए 64 गेंदों में 94 रनों की जरूरत है।

                      APRIL 24, 2025 / 10:22 PM IST

                      RR vs RCB Live Score, IPL 2025: राजस्थान की ताबड़तोड़ पारी

                      राजस्थान के दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं। नीतीश राणा 14 गेंदों में 22 रन बनाकर और रियान पराग 9 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9वें ओवर में कुल 11 रन आए, ये ओवर यश दयाल ने किया।

                        APRIL 24, 2025 / 10:13 PM IST

                        RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर 99/2

                        8 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। सुयश शर्मा के इस ओवर में कुल 12 रन आए। नीतीश राणा और रियान पराग क्रीज पर मौजूद है। नीतीश राणा 9 गेंदों में 11 रन बनाकर और रियान पराग 8 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                          APRIL 24, 2025 / 10:09 PM IST

                          RR vs RCB Live Score, IPL 2025: राजस्थान का स्कोर 87/2

                          7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 87 रन है। नीतीश राणा और रियान पराग क्रीज पर मौजूद है। नीतीश राणा 11 रन बनाकर और रियान पराग 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                            APRIL 24, 2025 / 10:05 PM IST

                            RCB vs RR Live Score, IPL 2025: RR को लगा दूसरा झटका

                            वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद अगले ही ओवर में राजस्थान का दूसरा झटका लगा। ताबड़तोड़ पारी खेल रहे यशस्वी जायसवाल 19 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में जोश हेजलवुड की गेंद पर रोमारियो शेफर्ड को कैच दे बैठे। 6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 72 रन है।

                              APRIL 24, 2025 / 9:56 PM IST

                              RR vs RCB Live Score, IPL 2025: राजस्थान को लगा पहला झटका

                              5वें ओवर में राजस्थान को पहला झटका लगा है। भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 16 रन पर क्लीन बोल्ड हुए। 5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 58 रन है।

                                APRIL 24, 2025 / 9:51 PM IST

                                RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान की तूफानी शुरुआत

                                चार ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 40 रनों के पार पहुंच गया है। राजस्थान की ओर से क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। यशस्वी जायसवाल 14 गेंदों पर 35 बनाकर खेल रहे हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी 10 गेंदों पर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                  APRIL 24, 2025 / 9:43 PM IST

                                  RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान की शनदार शुरुआत

                                  दो ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 30 रनों के पार पहुंच गया है। राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मौजूद हैं। पारी की शुरुआत में ही यशस्वी जायसवाल ने अपने हाथ खोल लिए हैं। जायसवाल ने 8 गेंदों में 23 रन बना कर खेल रहे हैं। फिलहार राजस्थान का एक भी विकेट नहीं गिरा है।

                                    APRIL 24, 2025 / 9:37 PM IST

                                    RR vs RCB Live Score, IPL 2025: टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान

                                    टारगेट का पीछा करने राजस्थान की टीम मैदान पर आ गई है। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत कर रहे हैं। 1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 8 रन है।

                                      APRIL 24, 2025 / 9:22 PM IST

                                      RCB vs RR Live Score, IPL 2025: RR को मिला 206 रनों का टारगेट

                                      IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम 20 ओवर में 205 रन बनाई। आरसीबी ने राजस्थान को जीत के लिए 206 रनों का टारगेट दिया है। इस मुकाबले में विराट ने 70 रनों की शानदार पारी खेली।

                                        APRIL 24, 2025 / 9:12 PM IST

                                        RCB vs RR Live Score, IPL 2025: 19वें ओवर में आए 16 रन

                                        19 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 197 रन है। जितेश शर्मा 14 रन और टिम डेविड 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। 19वां ओवर संदीप शर्मा ने किया, इस ओवर में कुल 16 रन आए।

                                          APRIL 24, 2025 / 9:05 PM IST

                                          RR vs RCB Live Score, IPL 2025: 18वें ओवर में आए 14 रन

                                          18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 181 रन है। जितेश शर्मा 9 रन और टिम डेविड 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। 18वां ओवर फजलहक फारुकी ने किया, इस ओवर में कुल 14 रन आए।

                                            APRIL 24, 2025 / 8:58 PM IST

                                            RCB vs RR Live Score, IPL 2025: आरसीबी को बैक-टू-बैक लगे दो झटके

                                            17वें ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। विराट के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। संदीप शर्मा की गेंद पर देवदत्त 27 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर रजत पाटीदार 1 रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 163 रन है।

                                              APRIL 24, 2025 / 8:45 PM IST

                                              RR vs RCB Live Score, IPL 2025: आरसीबी का बड़ा झटका

                                              16वें ओवर में आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे विराट कोहली आउट हो गए हैं। विराट कोहली को जोफ्रा आर्चर ने पवेवियन का रास्ता दिखाया। विराट ने 42 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। फिलहाल आरसीबी का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 156 रन है।

                                                APRIL 24, 2025 / 8:41 PM IST

                                                RCB vs RR Live Score, IPL 2025: 150 के पार पहुंचा आरसीबी का स्कोर

                                                15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 150 रनों पर पहुंच गया है। विराट कोहली शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिलहाल विराट कोहली ने 41 गेंदों में 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं उनका साथ देवद्दत पडिक्कल भी 25 गेंदों पर 44 रन बनाक दे रहे हैं।

                                                  APRIL 24, 2025 / 8:35 PM IST

                                                  RR vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट की तूफानी बल्लेबाजी

                                                  13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 130 रनों के पार पहुंच गया है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और देवद्दत पडिक्कल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट ने  38 गेंदों में 63 रनबनाकर खेल रहे हैं। वहीं देवद्दत पडिक्कल 22 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    APRIL 24, 2025 / 8:28 PM IST

                                                    RCB vs RR Live Score, IPL 2025: विराट ने जड़ा पचासा

                                                    विराट कोहली ने शानदार बैटिंग जारी है। विराट ने 32 गेंदों में पचासा जड़ा है। 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 109 रन है। फिलहाल क्रीज पर विराट और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं।

                                                      APRIL 24, 2025 / 8:21 PM IST

                                                      RCB vs RR Live Score, IPL 2025: 90 के पार पहुंचा आरसीबी का स्कोर

                                                      10 ओवर के बाद आरसीबी की स्कोर 91 रनों के पार पहुंच गया है। आरसीबी ने फिलहाल एक विकेट खोया है। विराट कोहली 27 गेंदों पर 40 रन तो वहीं देवदत्त पडिक्कल 12 गेंदों पर  15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                        APRIL 24, 2025 / 8:12 PM IST

                                                        RR vs RCB Live Score, IPL 2025: विराट कर रहे शानदार बैटिंग

                                                        9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 75 रनों पर पहुंच गया है। आरसीबी ने सातवें ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट गंवाया है। वहीं आरसीबी की ओर से फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली 25 गेंदों पर 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट का साथ देवदत्त पडिक्कल कर रहे हैं।

                                                          APRIL 24, 2025 / 8:06 PM IST

                                                          RCB vs RR Live Score, IPL 2025: आरसीबी को लगा पहला झटका

                                                          आरसीबी को पहला झटका लगा है। हसरंगा ने आरसीबी के ओपनिंग जोड़ी को तोड़ा है। फिल सॉल्ट, 23 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 7 ओवर बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 62 रन है। फिलहाल क्रीज पर विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल मौजूद हैं।

                                                            APRIL 24, 2025 / 8:01 PM IST

                                                            RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान को पहले विकेट की तलाश

                                                            पावर प्ले के बाद आरसीबी का स्कोर 58 रनों पर पहुंच गया है। विराट कोहली ने 16 गेंदों प 27 रन बनाए हैं तो वहीं फिल सॉल्ट 20 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। पावर प्ले में आरसीबी ने एक भी विकेट नहीं गंवाया है। राजस्थान को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।

                                                              APRIL 24, 2025 / 7:55 PM IST

                                                              RR vs RCB Live Score, IPL 2025: 50 के पार पहुंचा स्कोर

                                                              पांच ओवर बाद आरसीबी का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली 11 गेंदों में 20 रन और 17 गेंदों पर 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिलहाल आरसीबी ने एक भी विकेट नहीं खोया है। राजस्थान को अभी भी पहले विकेट की तलाश है।

                                                                APRIL 24, 2025 / 7:45 PM IST

                                                                RCB vs RR Live Score, IPL 2025: तीन ओवर बाद आरसीबी का स्कोर 25 के पार

                                                                तीन ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 28 रनों पर पहुंच चुका है। विराट कोहली 8 गेंद पर  14 रन और फिल सॉल्ट 9 गेंदों पर 6 रनों बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी ने अभी तक एक भी विकेट नहीं खोया है। राजस्थान की ओर से तीसरा ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया।

                                                                  APRIL 24, 2025 / 7:36 PM IST

                                                                  RR vs RCB Live Score, IPL 2025: पहले ओवर में बने 11 रन

                                                                  आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल सॉल्ट बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले ओवर के बाद आरसीबी की स्कोर बिना कोई विकेट खोए 11 रन है। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने किया।

                                                                    APRIL 24, 2025 / 7:34 PM IST

                                                                    RCB vs RR Live Score, IPL 2025: शुरू हुआ मुकाबला

                                                                    राजस्थान के खिलाफ आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

                                                                      APRIL 24, 2025 / 7:19 PM IST

                                                                      RCB vs RR Live Score, IPL 2025: दोनों टीमों का इस सीजन में रिकॉर्ड

                                                                      आरसीबी अबतक आईपीएल 2025 में खेले 8 मैचों में 5 जीत और 4 में हार के साथ चौथे स्थान पर है तो वहीं राजस्थान की टीम 8 मैचों में 2 जीत और 6 हार के साथ आठवें स्थान पर है।

                                                                        APRIL 24, 2025 / 7:11 PM IST

                                                                        RR vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की प्लेइंग 11

                                                                        फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                                          APRIL 24, 2025 / 7:08 PM IST

                                                                          RCB vs RR Live Score, IPL 2025: RR की प्लेइंग 11

                                                                          यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारुकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

                                                                            APRIL 24, 2025 / 7:03 PM IST

                                                                            RR vs RCB Live Score, IPL 2025: राजस्थान ने जीता टॉस

                                                                            IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम.ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ही देर में शुरू होगा। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बेंगलुरु की टीम अपने घर में पहले बल्लेबाजी करेगी।

                                                                              APRIL 24, 2025 / 6:52 PM IST

                                                                              RCB vs RR Live Score, IPL 2025: इस सीजन का दूसरा मुकाबला

                                                                              इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से राजस्थान की टीम अपनी हार का बदला लेना चाहेगी। क्योंकि इस सीजन में ये आरसीबी और राजस्थान के बीच दूसरा मुकाबला है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को उसके घर में मात दी थी।

                                                                                APRIL 24, 2025 / 6:43 PM IST

                                                                                RR vs RCB Live Score, IPL 2025: स्टेडियम का रिकॉर्ड

                                                                                बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अब तक कुल 94 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 41 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 52 मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम जीत का स्वाद चख सकी है। इस पिच पर टॉस मुख्य भूमिका निभाता है।

                                                                                  APRIL 24, 2025 / 6:32 PM IST

                                                                                  RCB vs RR Live Score, IPL 2025: थोड़ी देर में होगा टॉस

                                                                                  IPL 2025 का 42वें मुकाबले के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम बेंगलुरु के एम.ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम स्टेडियम में आ गई है। थोड़ी देर में मैच का टॉस होगा।

                                                                                    APRIL 24, 2025 / 6:22 PM IST

                                                                                    RCB vs RR Live Score, IPL 2025: RR की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                    संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग , नितीश राणा, शिमरन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, वानिंदु हसरंगा और फजल फारूकी।

                                                                                      APRIL 24, 2025 / 6:11 PM IST

                                                                                      RR vs RCB Live Score, IPL 2025: RCB की संभावित प्लेइंग 11

                                                                                      फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

                                                                                        APRIL 24, 2025 / 6:09 PM IST

                                                                                        RCB vs RR Live Score, IPL 2025: RCB की पूरी टीम

                                                                                        रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी

                                                                                          APRIL 24, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                          RR vs RCB Live Score, IPL 2025: RR की पूरी टीम

                                                                                          संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, संदीप शर्मा, जोफ्रा आर्चर, वेनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल, कार्तिकेय सिंह, नितीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फजल फारूकी, वैभव सूर्यवंशी, क्वेना मफाका, कुणाल राठौड़, अशोक शर्मा।

                                                                                            APRIL 24, 2025 / 6:08 PM IST

                                                                                            RCB vs RR Live Score, IPL 2025: राजस्थान और बेंगलुरु आमने-सामने

                                                                                            IPL 2025 का 42वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच बेंगलुरु के एम.ए. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से शुरू होगा वहीं मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा

                                                                                              APRIL 24, 2025 / 6:07 PM IST

                                                                                              नमस्कार

                                                                                              मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।