RR vs GT Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया है। मुकाबले में राशिद खान ने 4 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए
RR vs GT IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया है। शुभमन गिल 44 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए।
RR vs GT IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया है। शुभमन गिल 44 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए।
टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया।
टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान टीम के तीन बल्लेबाज पावरप्ले खत्म होने से पहले ही लौट गए। वैभव सूर्यवंशी 16 गेंदों में 36 रन, यशस्वी जायसवाल 3 रन और शिमरोन हेटमायर 6 रन बनाकर आउट हुए। इस समय राजस्थान का स्कोर 78/3 हो गया। वहीं 8वें ओवर में राशिद खान ने ध्रुव जुरेल 24 रन और डोनोवन फरेरा 4 रन पर आउट कर राजस्थान को दो झटके दिए। राजस्थान को जीत के लिए 72 गेंदों में 139 रन की जरूरत थी। रवींद्र जडेजा 38 रन और दसुन शनाका 16 रन बनाकर आउट हुए।
17वें ओवर में जेसन होल्डर ने राजस्थान को दो झटके दिए। दसुन शनाका 16 रन और तुषार देशपांडे 1 रन बनाकर आउट हुए। तुषार देशपांडे के आउट होने के साथ राजस्थान की पूरी टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई गुजरात को शानदार शुरुआत मिली। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने 30 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रन की साझेदारी की थी। वहीं इस साझेदारी को यशराज पुंजा ने साई सुदर्शन 55 रन को आउट कर तोड़ा। इस समय गुजरात का स्कोर 118/1 रन था। जोस बटलर 13 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल 44 गेंदों में 84 रन और जेसन होल्डर 7 रन बनाकर आउट हुए।
राहुल तेवतिया 14 रन और वाशिंगटन सुंदर 37 रन बनाकर नाबाद गए। गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया।
राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश शर्मा को 2 विकेट मिला। वहीं यशराज पुंजा और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला है। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान ने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं जेसन होल्डर को 3 विकेट और कगिसो रबाडा 2 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला है।
इस मैच में आरआर की कमान रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं। दोनों टीमों का ये दूसरा मुकाबला है, इससे पहले 4 अप्रैल को हुए मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से मात दी थी।