RR vs GT Highlights: गुजरात की शानदार गेंदबाजी, राजस्थान को 77 रन से हराया - rr vs gt ipl match 2026 live score update rajasthan royals vs gujarat titans at sawai mansingh stadium in jaipur | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MAY 09, 2026/ 11:16 PM

RR vs GT Highlights: गुजरात की शानदार गेंदबाजी, राजस्थान को 77 रन से हराया

RR vs GT Highlights: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया है। मुकाबले में राशिद खान ने 4 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए

Story continues below Advertisement

RR vs GT IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया है। शुभमन गिल 44 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए।

RR vs GT Highlights: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया
MAY 09, 202611:06 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने आई गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया। टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हराया है

MAY 09, 202611:03 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: जीत से 1 विकेट दूर राजस्थान

राजस्थान को जीत के लिए 24 गेंदों में 79 रन की जरूरत है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं। वहीं 17वें ओवर की पहली गेंद पर दसुन शनाका 16 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन है।

MAY 09, 202610:56 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा 8वां झटका

15वें ओवर में राजस्थान को 8वां झटका लगा। जेसन होल्डर की गेंद पर जोफ्रा आर्चर 5 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 141 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 30 गेंदों में 89 रन की जरूरत है।

MAY 09, 202610:50 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा 7वां झटका

14वें ओवर में राजस्थान को राशिद खान ने 7वां झटका दिया है। रवींद्र जडेजा 38 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 36 गेंदों में 93 रन की जरूरत है।

MAY 09, 202610:43 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 120 के पार

13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 42 गेंदों में 102 रन की जरूरत है। दसुन शनाका और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। जेसन होल्डर के इस ओवर में कुल 7 रन आए हैं।

MAY 09, 202610:37 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा 6वां झटका

12वें ओवर में राशिद खान ने शुभम दुबे को 15 रन पर पवेलियन भेजा है। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 48 गेंदों में 109 रन की जरूरत है।

MAY 09, 202610:33 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार

राजस्थान को जीत के लिए 55 गेंदों में 127 रन की जरूरत है। 11 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 107 रन है। शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

MAY 09, 202610:30 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: 10 ओवर के बाद स्कोर 99/5

10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 99 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 60 गेंदों में 131 रन की जरूरत है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं। शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

MAY 09, 202610:25 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 93/5

9  ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 93 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 66 गेंदों में 137 रन की जरूरत है। वाशिंगटन सुंदर के इस ओवर में कुल 2 रन आए हैं। शुभम दुबे और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

MAY 09, 202610:21 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: राजस्थान को एक ओवर में लगे दो झटके

8वें ओवर में राशिद खान ने राजस्थान को दो झटके दिए है। ओवर की तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल 24 रन और पांचवीं गेंद पर डोनोवन फरेरा 4 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान को जीत के लिए 73 गेंदों में 139 रन की जरूरत है।

MAY 09, 202610:16 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 80 के पार

7 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। राजस्थान को जीत के लिए 78 गेंदों में 144 रन की जरूरत है। साई किशोर के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

MAY 09, 202610:10 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: राजस्थान को लगातार लग रहे झटके

6वें ओवर में राजस्थान को तीसरा झटका लगा है। कगिसो रबाडा की गेंद पर शिमरोन हेटमायर 6 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद राजस्थान की स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन है।

MAY 09, 202610:03 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: राजस्थान का स्कोर 60 के पार

5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन है।  मोहम्मद सिराज के इस ओवर में दो छक्के सहित कुल 22 रन आए हैं। ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान को जीत के लिए 90 गेंदों में 168 रन की जरूरत है।

MAY 09, 20269:56 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा दूसरा झटका

चौथे ओवर में राजस्थान को दूसरा झटका लगा है। कगिसो रबाडा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल 3 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन है।

MAY 09, 20269:52 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर में राजस्थान को पहला झटका लगा है। मोहम्मद सिराज की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी 16 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए। राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 38 रन है।

MAY 09, 20269:46 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान का स्कोर 20 के पार

2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 26 रन है। कगिसो रबाडा के इस ओवर में दो छक्के सहित कुल 15 रन आए हैं। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।

MAY 09, 20269:41 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में 11 रन

गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया है। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर बिना किसी विकेट के 11 रन है। मोहम्मद सिराज के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

MAY 09, 20269:33 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: टारगेट का पीछा करने आई राजस्थान

गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया है। टारगेट का पीछा करने के लिए गुजरात के ओपनर यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी मैदान पर आ गए हैं। राजस्थान की ओर से पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं।

MAY 09, 20269:16 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात ने राजस्थान को दिया 230 का टारगेट

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने आई गुजरात की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाई। गुजरात ने राजस्थान को 230 रन का टारगेट दिया है

MAY 09, 20269:07 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को लगा चौथा झटका

19वें ओवर की पहली गेंद पर जेसन होल्डर 7 रन बनाकर आउट हुए। होल्डर को बृजेश शर्मा ने आउट किया। 19 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन है।

MAY 09, 20269:05 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 200 के पार

18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन है। जेसन होल्डर और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। जेसन होल्डर 7 रन और वाशिंगटन सुंदर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। तुषार देशपांडे के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:58 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन

17वें ओवर में गुजरात को बड़ा झटका लगा है। बृजेश शर्मा की गेंद पर शुभमन गिल 44 गेंदों में 84 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 196 रन है।

MAY 09, 20268:51 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: 16वें ओवर में आए 13 रन

16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 179 रन है। शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। शुभमन गिल 78 रन और वाशिंगटन सुंदर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा के इस ओवर में कुल 13 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:47 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 160 के पार

15 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 166 रन है। शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर मौजूद हैं। डोनोवन फरेरा के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:40 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात को लगा दूसरा झटका

14वें ओवर में गुजरात को दूसरा झटका लगा है। रवींद्र जडेजा की गेंद पर जोस बटलर 13 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 152 रन है।

MAY 09, 20268:38 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 150 के पार

13 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 150 रन है। शुभमन गिल 49 रन और जोस बटलर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशराज पुंजा के इस ओवर में कुल 14 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:29 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात को लगा पहला झटका

11वें ओवर में शुभमन गिल 30 रन पर फिफ्टी लगाई है। वहीं यशराज पुंजा की गेंद पर साई सुदर्शन 55 रन बनाकर आउट हुए। साई और शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 65 गेंदों में 118 रन की साझेदारी हो गई है। गुजरात की टीम 1 विकेट खोकर 118 रन बना ली है।

MAY 09, 20268:24 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 110 के पार

10 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना कोई विकेट खोए 114 रन बना ली है। शुभमन गिल 49 रन और साई सुदर्शन 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:19 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: साई सुदर्शन की फिफ्टी

साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में फिफ्टी लगाई है। 9 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना कोई विकेट खोए 108 रन बना ली है। शुभमन गिल 45 रन और साई सुदर्शन 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशराज पुंजा के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:15 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 98/0

8 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना कोई विकेट खोए 98 रन बना ली है। शुभमन गिल 41 रन और साई सुदर्शन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। रवींद्र जडेजा के इस ओवर में कुल 6 रन आए हैं।  शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

MAY 09, 20268:12 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 90 के पार

7 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना कोई विकेट खोए 92 रन बना ली है। शुभमन गिल 39 रन और साई सुदर्शन 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। यशराज पुंजा के इस ओवर में कुल 10 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:05 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 80 के पार

पावरप्ले खत्म होने के बाद गुजरात की टीम बिना कोई विकेट खोए 82 रन बना ली है। शुभमन गिल 32 रन और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। बृजेश शर्मा के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

MAY 09, 20268:00 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 67/0

5 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना किसी विकेट  के 67 रन है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।  शुभमन गिल 22 रन और साई सुदर्शन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। जोफ्रा आर्चर के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं।

MAY 09, 20267:56 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 50 के पार

4 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना कोई विकेट खोए 52 रन बना ली है। तुषार देशपांडे के इस ओवर में कुल 15 रन आए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।  शुभमन गिल 7 रन और साई सुदर्शन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।

MAY 09, 20267:50 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात का स्कोर 37/0

3 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना किसी विकेट के 37 रन है। बृजेश शर्मा के इस ओवर में कुल 11 रन आए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। शुभमन गिल 2 रन और साई सुदर्शन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

MAY 09, 20267:45 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: गुजरात का स्कोर 26/0

2 ओवर के बाद गुजरात की टीम बिना किसी विकेट के 26 रन है। तुषार देशपांडे के इस ओवर में कुल 8 रन आए हैं। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं।

MAY 09, 20267:39 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: पहले ओवर में आए 17 रन

शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं, इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं। 1 ओवर के बाद बिना किसी विकेट के 17 रन है।

MAY 09, 20267:32 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: शुरू हुआ मुकाबला

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग करने गुजरात के ओपनर शुभमन गिल और साई सुदर्शन मैदान पर आ गए हैं। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।

MAY 09, 20267:31 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में RR के बचे हुए मैच

9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन: जयपुर: शाम 7:30 बजे

17 मई: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स: दिल्ली: शाम 7:30 बजे

19 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स: जयपुर: शाम 7:30 बजे

24 मई: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स: मुंबई: दोपहर 3:30 बजे

MAY 09, 20267:24 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: अंक तालिका का हाल

गुजरात टाइटंस के 10 मैचों में 12 अंक हैं और टीम का नेट रन रेट -0.147 है, जिसकी वजह से वह अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के भी 10 मैचों में 12 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट +0.510 होने के कारण टीम चौथे नंबर पर बनी हुई है।

MAY 09, 20267:18 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट सब्स

गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट सब्स: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र

राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई

MAY 09, 20267:14 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा

MAY 09, 20267:13 PM IST

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans IPL 2026 Match Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज

MAY 09, 20267:12 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: प्लेइंग 11 से बाहर हुए रियान पराग

राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान की कमान रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं। टॉस के दौरान यशस्वी ने बताया, रियान पराग हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से बाहर हैं, लेकिन वह जल्द वापसी करेंगे।

MAY 09, 20267:03 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले बॉलिंग का फैसला

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। मुकाबले में शुभमन गिल की टीम पहले बैटिंग करेगी। इस मैच में रियान पराग की जगह टीम की कमान यशस्वी जायसवाल संभाल रहे हैं।

MAY 09, 20266:56 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में GT के बचे हुए मैच

9 मई: राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस: जयपुर: शाम 7:30 बजे

12 मई: गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद: अहमदाबाद: शाम 7:30 बजे

16 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस: कोलकाता: शाम 7:30 बजे

21 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस: चेन्नई: शाम 7:30 बजे

MAY 09, 20266:44 PM IST

RR vs GT IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक 10 मैचों में 6 जीत दर्ज की हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। राजस्थान की कमान रियान पराग के हाथों में हैं तो वहीं गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

MAY 09, 20266:32 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटन्स का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात ने 6 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मैच बेनतीजा नहीं रहा है।

MAY 09, 20266:25 PM IST

GT vs RR IPL 2026 Match Live Score: कैसी है जयपुर की पिच

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, जिसका इस सीजन में पहली बार इस्तेमाल होगा। वहीं सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार रही है और यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। इस मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 228 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 225 रन बनाए थे, लेकिन दोनों बार विपक्षी टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

MAY 09, 20266:04 PM IST

IPL 2026 Match Live Score: दूसरी बार आमने-सामने

राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ये दूसरा मुकाबला है, इससे पहले 4 अप्रैल को हुए मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को 6 रन से मात दी थी। वहीं शुभमन गिल की टीम मुकाबले में इस हार को बदला लेने के इरादे से उतरेगी।