Get App

लाइव ब्लॉग

Rajat Kumar APRIL 18, 2026 / 11:36 PM IST

SRH vs CSK IPL 2026 Match Highlights: हैदराबाद की CSK पर रोमांचक जीत, 10 रन से दी मात

SRH vs CSK IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले गेंदबाजी की। वहीं हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा टोटल खड़ा किया। हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। इस टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत तो अच्छी रही पर अंत उनके हक में नहीं गया। हैदराबाद ने ये मुकाबला 10 रन से जीता

SRH vs CSK IPL 2026 Match Highlights : आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले गेंदबाजी की। वहीं हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा टोटल खड़ा किया। हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। अभिषेक शर्मा  ने 15 बॉल पर फिफ्टी लगाईं। इस टार

SRH vs CSK IPL 2026 Match Highlights : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आज का मुकाबला खेला गया
SRH vs CSK IPL 2026 Match Highlights : सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आज का मुकाबला खेला गया
APRIL 18, 2026 / 11:32 PM IST

Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : हैदराबाद की CSK पर रोमांचक जीत, 10 रन से दी मात

आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले गेंदबाजी की। वहीं हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा टोटल खड़ा किया। हैदराबाद की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 15 बॉल पर फिफ्टी लगाईं। इस टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत तो अच्छी रही पर अंत उनके हक में नहीं गया। चेन्नई को जीत के लिए अंतिम 6 गेंद पर 18 रन की जरूरत थी पर 7 रन ही बन पाए। हैदराबाद ने ये मुकाबला 10 रन से जीता।

    APRIL 18, 2026 / 11:15 PM IST

    SRH vs CSK Live Score, IPL 2026 : जीत की ओर हैदराबाद

    चेन्नई को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। 17वें ओवर में शिवम दुबे आउट हो गए हैं। शिवम दुबे के आउट होते ही चेन्नई की जीत की उम्मीद भी काफी कम हो गई है। चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंद पर 40 रन की जरूरत है।

      APRIL 18, 2026 / 11:06 PM IST

      Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका

      जीत के करीब आकर चेन्नई को बड़ा झटका लगा है। शानदार बल्लेबाजी कर रहे मैथ्यू शॉर्ट आउट हो गए हैं। उन्होंने 30 गेंदों में 34 रन बनाए। फिलहाल शिवम दुबे क्रीज पर हैं। चेन्नई को जीत के लिए 26 गेंद पर 47 रन की जरूरत है।

        APRIL 18, 2026 / 11:04 PM IST

        SRH vs CSK Live Score, IPL 2026 : रोमांचक हुआ मुकाबला

        चेन्नई ने 15 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 12वें ओवर में शिवांग कुमार ने डेवाल्ड ब्रेविस (जीरो) को लियम लिविंगस्टन के हाथों कैच कराया। चेन्नई को जीत के लिए 30 गेंद पर 54 रन की जरूरत है।

          APRIL 18, 2026 / 10:53 PM IST

          Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई सुपर किंग्स को 40 गेंद पर 70 रन की जरूरत

          चेन्नई ने 13 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉर्ट और शिवम दुबे क्रीज पर हैं। 12वें ओवर में शिवांग कुमार ने डेवाल्ड ब्रेविस (जीरो) को लियम लिविंगस्टन के हाथों कैच कराया। चेन्नई को जीत के लिए 40 गेंद पर 70 रन की जरूरत है।

            APRIL 18, 2026 / 10:41 PM IST

            CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई की आधी टीम लौटी पवेलियन

            चेन्नई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है। 12वें ओवर में चेन्नई को पांचवा झटका लगा है। शिवांग कुमार ने डेवाल्ड ब्रेविस को चलता किया।  12 ओवर के बाद चेन्नई को जीत के लिए 48 गेंद पर 80 रन की जरूरत है।

              APRIL 18, 2026 / 10:35 PM IST

              CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : सरफराज खान आउट

              10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 112 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 56 गेंद पर 83 रन की जरूरत है। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सरफराज खान आउट हुए। सरफराज नें 19 गेंद पर 25 रन की पारी खेली।

                APRIL 18, 2026 / 10:22 PM IST

                CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 90 के पार

                8 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 72 गेंद पर 96 रन की जरूरत है। इससे 6वें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई ने तीसरा विकेट गंवा दिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

                  APRIL 18, 2026 / 10:09 PM IST

                  Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तीसरा झटका

                  6वें ओवर की पहली गेंद पर चेन्नई ने तीसरा विकेट गंवा दिया। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वहीं इससे पहले 5वें ओवर में नीतीश रेड्‌डी ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। उन्होंने चौथी बॉल पर आयुष म्हात्रे को हेनरिक क्लासन के हाथों कैच आउट कराया। 6 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर तीन विकेट नुकसान पर 74 रन है।

                    APRIL 18, 2026 / 10:04 PM IST

                    SRH vs CSK , IPL 2026 Live Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

                    पांचवे ओवर में चेन्नई को दूसरा झटका लगा है। धाकड़ बल्लेबाजी कर रहे आयुष म्हात्रे आउट हो गए हैं। उन्होनें 13 गेंदों में 33 रन की पारी खेली। पांच ओवर के बाद  चेन्नई का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 66 रन है। चेन्नई को जीत के लिए 91 गेंद पर 122 रन की जरूरत है।

                      APRIL 18, 2026 / 9:46 PM IST

                      CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई का स्कोर 50 के पार

                      तीसरा ओवर चेन्नई के लिए काफी शानदार रहा है। इस ओवर में चेन्नई के लिए कुल 27 रन आए। आयुष म्हात्रे ने इस ओवर में चार चौके और एक छक्का लगाया। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 52 रन पर पहुंच गया है।

                        APRIL 18, 2026 / 9:40 PM IST

                        CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : संजू सैमसन आउट

                        दूसरे ओवर में चेन्नई ने पहला विकेट गंवा दिया। ओवर की पहली बॉल नीतीश रेड्डी ने संजू सैमसन का विकेट झटका। उनका कैच हेनरिक क्लासन ने लपका। सैमसन ने 7 रन बनाए। 2.2 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 33 रन है।

                          APRIL 18, 2026 / 9:30 PM IST

                          Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ओवर में बनाए 15 रन

                          195 रन के टारगेट का पीछा करने के लिए चेन्नई की टीम उतर गई है। चेन्नई की ओर ओपनिंग करने संजू सैमसन और रितुराज गायकवाड़ की जोड़ी उतरी है। हैदराबाद की ओर से पहला ओवर तेज गेंदबाज प्रफुल्ल कर रहे हैं। पहले ओवर की पहली ही गेंद पर संजू ने शानदार छक्का लगाया। पहला ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर बिना किसी विकेट के नुकासान पर 15 रन है।

                            APRIL 18, 2026 / 9:13 PM IST

                            SRH vs CSK , IPL 2026 Live Score: चेन्नई को मिला 195 का टारगेट

                            इस मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले गेंदबाजी किया। वहीं हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए एक बड़ा टोटल खड़ा किया। हैदराबाद की टीम ने 9 ओवर के नुकसान पर 194 रन बनाया है। अभिषेक शर्मा ने 15 बॉल पर फिफ्टी लगाईं। अपनी पारी में उन्होंने उन्होंने 6 चौके और चार छक्के जड़े। वहीं इस मैच को जीतने के लिए चेन्नई को 195 रन का टारगेट मिला है।

                              APRIL 18, 2026 / 9:04 PM IST

                              CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 180 के पार

                              18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन है।  18वें ओवर में हैदराबाद को दो झटके लगे। हैदराबाद  के लिए फिलहाल क्रीज पर शिवांग और लिविंगस्टन मौजूद हैं।

                                APRIL 18, 2026 / 8:56 PM IST

                                SRH vs CSK Live Score, IPL 2026 : क्लासेन भी लौटे पवेलियन

                                18वें ओवर के पहील ही गेंद पर हैदराबाद को 6वां झटका लगा है। शानदार पारी खेल रहे हेनरिक क्लासेन आउट हो गए हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 59 रन की पारी खेली। 17 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन है।

                                  APRIL 18, 2026 / 8:47 PM IST

                                  CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक

                                  हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हैनरिक ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 15.3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन है। हेनरिक साथ फिलहाल सलिल अहमद दे रहे हैं।

                                    APRIL 18, 2026 / 8:36 PM IST

                                    CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : नीतीश कुमार रेड्डी आउट

                                    हैदराबाद को 14वें हैदराबाद को पांचवा झटका लगा है। नितीश कुमार रेड्डी 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हैदराबाद ने 13.5 ओवर के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासन पिच पर हैं।

                                      APRIL 18, 2026 / 8:28 PM IST

                                      Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : हैदराबाद का स्कोर 130 के पार

                                      SRH ने 12 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासन पिच पर हैं। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए।

                                        APRIL 18, 2026 / 8:20 PM IST

                                        SRH vs CSK Live Score, IPL 2025 : हैदराबाद को लगा चौथा झटका

                                        11वें ओवर में हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। अभिषेक शर्मा के बाद अब अनिकेत वर्मा भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। 10.1 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 113 रन है।

                                          APRIL 18, 2026 / 8:15 PM IST

                                          Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : अभिषेक शर्मा आउट

                                          SRH ने 9 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासन पिच पर हैं। अभिषेक शर्मा 22 बॉल पर 59 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल ट्रैविस हेड का ऋतुराज गायकवाड ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए।

                                            APRIL 18, 2026 / 8:05 PM IST

                                            CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी

                                            सात ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 75 रन है। पावरप्ले के आखिरी ओवर में SRH ने 2 विकेट गंवा दिए। ओवर की पांचवीं बॉल ट्रैविस हेड का ऋतुराज गायकवाड ने बेहतरीन कैच पकड़ लिया। अगली ही गेंद पर ईशान किशन भी मिड ऑफ पर कैच हो गए। हैदराबाद ने पावरप्ले में 75 रन बनाए। अभिषेक शर्मा 20 गेंद पर 58 रन बना कर खेल रहे हैं।

                                              APRIL 18, 2026 / 7:55 PM IST

                                              SRH vs CSK Live Score, IPL 2025 : रनों की बरसात के बीच हैदराबाद को लगा पहला झटका

                                              हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। SRH ने 6 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा ने 15 बॉल पर फिफ्टी लगा दी, उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट के खिलाफ पांचवें ओवर में लगातार 5 बाउंड्री लगाईं। अपनी पारी में उन्होंने अबतक उन्होंने पांच चौके और चार छक्के जड़े हैं। वहीं 6वें ओवर की पांचवी गेंद पर हैदराबाद को बड़ा झटका लगा। ट्रेविस हेड आउट हो गए। उन्होंने 20 गेंदों में 23 रन बनाए

                                                APRIL 18, 2026 / 7:50 PM IST

                                                Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : अभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी

                                                हैरदाबाद में इस समय चौकों-छक्कों की बरसात हो रही है। अभिषेक शर्मा तूफानी पारी खेल रहे हैं। पांचवे ओवर में उन्होंने लगातार चार गेंदों पर चार चौके और छक्के जड़े। इसी के साथ हैदराबाद का स्कोर 50 के पार पहुंच गया। पांच ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 63 रन हो गया है। अभिषेक शर्मा नें 15 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया।

                                                  APRIL 18, 2026 / 7:41 PM IST

                                                  SRH vs CSK Live Score, IPL 2025 : 20 के पार पहुंता स्कोर

                                                  तीन ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 20 रनों के पार पहुंच गया है। अभिषेक शर्मा ने अपने 18 रनों की पारी में अबतक दो छक्के लगा चुके हैं। वहीं ट्रेविस हेड का बल्लेबा अभी खामोश है। अभिषेक शर्मा 8 गेंद पर 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

                                                    APRIL 18, 2026 / 7:35 PM IST

                                                    CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : पहले ओवर में आए पांच रन

                                                    पहला ओवर चेन्नई के लिए काफी शानदार रहा। पहले ओवर में केवल पांच रन आए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड बल्लेबाजी कर रहे हैं। चेन्नई के लिए पहले ओवर मैथ्यू शॉर्ट ने किया।

                                                      APRIL 18, 2026 / 7:31 PM IST

                                                      SRH vs CSK Live Score, IPL 2025 : बैटिंग करने उतरी हैदराबाद की टीम

                                                      हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतर गई है। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर उतर गई है। वहीं टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। चेन्नई की ओर से धोनी आज मैच नहीं खेल रहे हैं। चेन्नई की ओर से पहला ओवर स्पिन गेंदबाज शॉर्ट कर रहे हैं।

                                                        APRIL 18, 2026 / 7:22 PM IST

                                                        Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : हैदराबाद की प्लेइंग 11

                                                        सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (डब्ल्यू), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा

                                                          APRIL 18, 2026 / 7:12 PM IST

                                                          SRH vs CSK Live Score, IPL 2025 : चेन्नई की प्लेइंग 11

                                                          चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह

                                                            APRIL 18, 2026 / 7:02 PM IST

                                                            Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी SRH की टीम

                                                            इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने टॉस जीता है। वहीं टॉस जीतकर चेन्नई की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। चेन्नई और हैदराबाद दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां आई है। पिछले मुकाबले में चेन्नई ने केकेआर को तो वहीं हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी है।

                                                              APRIL 18, 2026 / 6:56 PM IST

                                                              CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : हैदराबाद का प्रदर्शन

                                                              आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद अपने पिछले घरेलू मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन की शानदार जीत के बाद उतरेगी। टीम ने अब तक 5 मैचों में से 2 जीते हैं और फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

                                                                APRIL 18, 2026 / 6:46 PM IST

                                                                CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : धोनी खेलेंगे आज का मुकाबला?

                                                                महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धता इस समय एक बड़ा सवाल बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स के इस अनुभवी खिलाड़ी ने चोट से ठीक होने के बाद नेट्स पर फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी है, लेकिन इस मैच में उनके खेलने की संभावना कम मानी जा रही है। खबरों के अनुसार, उनकी वापसी 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में हो सकती है।

                                                                  APRIL 18, 2026 / 6:41 PM IST

                                                                  Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी

                                                                  सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल 22 मुकाबले खेले गए हैं। इन मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन ज्यादा मजबूत रहा है। उन्होंने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 7 मैच ही जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच बिना नतीजे के नहीं रहा है।

                                                                    APRIL 18, 2026 / 6:09 PM IST

                                                                    CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

                                                                    संजू सैमसन (WK), रुतुराज गायकवाड़ (C), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह

                                                                    इम्पैक्ट सब: प्रशांत वीर

                                                                      APRIL 18, 2026 / 5:51 PM IST

                                                                      CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

                                                                      अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (C), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (WK), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा

                                                                      इम्पैक्ट सब: साकिब हुसैन

                                                                        APRIL 18, 2026 / 5:42 PM IST

                                                                        Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : धोनी खेलेंगे आज का मैच?

                                                                        चेन्नई ने धोनी के खेलने पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है। रिपोर्ट में बताया गया कि धोनी शायद आज का मैच भी मिस करें. वह काफ इंजरी से अच्छी तरह से रिकवर हो रहे हैं, लेकिन आज का मुकाबला खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।

                                                                          APRIL 18, 2026 / 5:32 PM IST

                                                                          CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : कहां खेला जाएगा ये मुकाबला

                                                                          सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच ये मुकाबला आज, 18 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी 7:00 बजे किया जाएगा।

                                                                            APRIL 18, 2026 / 5:31 PM IST

                                                                            Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings IPL 2026 Match Score : चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

                                                                            रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, एम.एस. धोनी, संजू सैमसन, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अकील होसेन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फाउलकेस

                                                                              APRIL 18, 2026 / 5:31 PM IST

                                                                              CSK vs SRH IPL 2026 Match Live Score : सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

                                                                              पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

                                                                                APRIL 18, 2026 / 5:30 PM IST

                                                                                SRH vs CSK IPL 2026 Match Live Score : सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला

                                                                                नमस्कार

                                                                                मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होने वाले आईपीएल के पहले मैच की पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ